टॉयलेट में लगी थी धार्मिक प्रतीकों वाली टाइल्‍स, मुस्लिम ग्राम प्रधान के खिलाफ केस दर्ज
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, October 15, 2025
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

टॉयलेट में लगी थी धार्मिक प्रतीकों वाली टाइल्‍स, मुस्लिम ग्राम प्रधान के खिलाफ केस दर्ज

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 9, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
धार्मिक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक बार फिर से धार्मिक उन्माद फैलाकर शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास हुआ है। वहां के एक गांव के शौचालय में देवताओं की तस्वीरों वाली टाइल लगाकर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने की कोशिश की गई है। पुलिस ने इस मामले में मुस्लिम ग्राम प्रधान और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सीतापुर जिले के गांव बेर्रा-बरौरा में करीब चार वर्ष पहले बनवाए गए लाभार्थियों के शौचालय में देवी-देवताओं के चित्र वाले टाइल्स मिलने पर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया है। कार्यकर्ताओं ने बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप अवस्थी को इसकी सूचना पुलिस को दी। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर प्रधान रेशमा पत्नी बुनियाद, बुनियाद व नसीमुल्ला पुत्र रहमुल्ला के खिलाफ तहरीर दी। धार्मिक भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से शौचालय में देवी-देवताओं के चित्र वाली टाइल्स लगवाए जाने की बात कही।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित पूर्व प्रधान व एक अन्य को हिरासत में लिया। गुरुवार को पूर्व प्रधान बुनियाद और नसीमुल्ला को जेल भेज गया। थानाध्यक्ष फूलचंद्र सरोज ने बताया कि बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप अवस्थी ने तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया। दो आरोपितोंं को जेल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ओम, शंख और शिवलिंग वाले टाइल्स : गांव बेर्रा-बरौरा के शौचालयों में शंख और शिवलिंग के चित्र वाली टाइल्स लगाई गई। ओम और कलश के चित्र वाले टाइल्स भी लगे थे। ग्रामीणों ने हिंदू देवी-देवताओं के चित्र वाली टाइल्स देखी तो विरोध जताया। बाद में बजरंग दल व अन्य हिंदू संगठनों को जानकारी दी गई।

पूर्व प्रधान के कार्यकाल में बने थे शौचालय : बेर्रा-बरौरा गांव के जिन लाभार्थी शौचालयों में देवी-देवताओं के चित्र पाए गए, वह पूर्व प्रधान यानी बुनियाद के कार्यकाल में बने थे। वर्तमान में उनकी पत्नी रेशमा प्रधान है। पूर्व प्रधान का कहना है कि उन्हें रंजिशन फंसाया गया है। इस संबंध में हमें जानकारी नहीं थी। फिलहाल धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले इस मामले में पुलिस खासी सतर्क है। गांव में जांच-पड़ताल की गई और लोगों को समझाया भी गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।

Tags: lucknow newslucknow-city-crimenewsReligious symbol tiles in toiletSitapur newsstatetiles with images of deitiesUP Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Gorakhpur Rape Case

सामान खरीदने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त समेत पांच युवकों पर आरोप|

3 years ago
Transaction

क्या 1 अप्रैल के बाद 2000 से अधिक का transaction करने पर लगेगा चार्ज? जाने NPCI द्वारा जारी की गई जानकारी|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

अदाणी

अदाणी और गूगल की साझेदारी से विशाखापट्टनम में बनेगा भारत का सबसे बड़ा डेटा सेंटर कैंपस

October 14, 2025
फेस्टिव सीज़न

फेस्टिव सीज़न में उत्कृष्ट सेवा: अमेज़न में रेखा की मेहनत और समावेशिता की कहानी

October 14, 2025

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)