Today’s Horoscope 22nd February 2024 |आज का राशि फल दिनांक 22 फरवरी 2024
22 फरवरी 2024 माघ शुक्ल त्रियोदशी गुरुवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित
सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)
श्री श्री पिंगल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2080 श्री शक संवत 1945 माघ शुक्ल त्रियोदशी गुरुवार, ईस्वी 22 फरवरी 2024, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, शिशिर ऋतु।
राहुकाल मध्याह्न 14 बजकर 06 मिनट से 15 बजकर 31 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल दक्षिण मे रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 17 मिनट से 13 बजकर 03 मिनट तक।
त्रियोदशी तिथि मध्याह्न 13 बजकर 23 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी रहेगी।
पुष्य नक्षत्र मध्याह्न 16 बजकर 44 मिनट तक उपरांत अश्लेषा नक्षत्र रहेगा।
सौभाग्य योग मध्याह्न 12 बजकर 12 मिनट तक उपरांत शोभन योग रहेगा।
तैतिल करण मध्याह्न 13 बजकर 23 मिनिट तक उपरांत गर करण रहेगा।
01 फरवरी से 28 फरवरी तक के व्रत एवं त्योहार
24 फरवरी, शनिवार, माघ पूर्णिमा व्रत
28 फरवरी, बुधवार, संकष्टी चतुर्थी
Today’s Horoscope 22nd February 2024 |आज का राशि फल दिनांक 22 फरवरी 2024
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
शुभ 06 बजकर 58 मिनट से 08 बजकर 23 मिनट तक
चर 11 बजकर 14 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक।
लाभ 12 बजकर 40 मिनट से 14 बजकर 06 मिनट तक
अमृत 14 बजकर 06 मिनट से 15 बजकर 31 मिनट तक।
आज का चंद्रबल वृषभ, कर्क, तुला, कन्या, मकर, कुंभ पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा
*चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।
मेष- आत्मविश्वास से आगे बढ़ें। कामकाज बेहतर बना रहेगा। निवेश पर जोर दे सकते हैं। रिश्तों को बल मिलेगा। मदद को तत्पर रहेंगे। प्रशासनिक मामलों में धैर्य रखें। दिन सामान्य शुभ।
वृष- कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय देने की सोच रखें। लाभ का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। वरिष्ठों का सहयोग बना रहेगा। आवश्यक कार्यों में गति लायें। दिन आर्थिक लाभ बढ़ाने वाला।
मिथुन- प्रयोग और प्रयासों के लिए अच्छा समय है। सफलता का प्रतिफल बेहतर रहेगा। हर्ष आनंद से समय बीतेगा। सेहत के मामलों में समझौता न करें। दिन शुभकारक। मितभाषी बनें।
कर्क- धार्मिक, सामाजिक कार्यों में प्रमुखता से हिस्सा ले सकते हैं। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। दाम्पत्य में एक दूसरे को समय दें। दिन भाग्य पक्ष को बल देने वाला। निसंकोच आगे बढ़ें।
सिंह- बड़े बदलावों से बचें। अप्रत्याशित कारणों से कार्य प्रभावित हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें और मेहनत से बचें। विपक्ष कमजोर रहेगा। परीक्षार्थी अच्छा करते रहेंगे। दिन सामान्य।
कन्या- घर परिवार में खुशियां बनी रहेंगीं। आत्मानुशासन से सफलता की ओर अग्रसर रहेंगे। मित्र विश्वस्त रहेंगे। जीवनसाथी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। छात्र अच्छा करेंगे। दिन श्रेष्ठ।
विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?
तुला- अफवाहों पर भरोसा न करें। विश्वास के साथ सम्हलकर आगे बढ़ें। प्रयोगों से बचें। लेन देन को यथासंभव टालें। परिवार में शुभता का संचार रहेगा। दिन सामान्य फलकारक। जिद से बचें।
वृश्चिक- प्रतिस्पर्धा में बेहतर बने रहेंगे। शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष सुखकारक रहेंगे। संबंधों को बल मिलेगा। जीत के लिए कुछ भी करने को तत्पर रहेंगे। दिन शुभदायक। सक्रियता बढ़ाएं।
धनु- विवेकवान परिस्थितयों पर विजय पाने में अक्सर सफल होता है। समझदार और सहजता से सुख बढ़ा सकेंगे। बड़ों को मान दें। अपने हितकर रहेंगे। दिन सामान्य से शुभ फलकारक।
मकर- सामाजिक गतिविधियों में अच्छा करेंगे। मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। संपर्क और सूचना के क्षेत्र में अच्छा करते रहेंगे। लाइफ स्टाइल में सुधार होगा। भ्रमण मनोरंजन में रुचि लेंगे। दिन शुभ।
ये भी पड़े-जीसीसीबीए सेक्टर 50 चंडीगढ़ (Chandigarh) में किया 55 स्टूडेंट्स व स्टाफ ने रक्तदान
कुम्भ- करीबियों का साथ पाने में सफल होंगे। मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वस्तु संग्रह में रुचि रहेगी। सहज व्यवहार और श्रेष्ठ व्यक्तिव का लाभ मिलेगा। दिन हित संवर्धक। दिखावे से बचें।
मीन- सक्रियता समझ और प्रतिभा प्रदर्शन में बेहतर रहेंगे। पूछपरख बनी रहेगी। पेशेवरों को अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। निसंकोच आगे बढ़ें। दिन उपलब्धियां बढ़ाने में सहायक।
पँ. हरीश शर्मा
आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद,
संयुक्त राज्य अमेरिका
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
09351303934, 9414041095