Today’s Horoscope 23 July 2025 | Aaj ka Rashifal 23 July 2025
23 जुलाई 2025 श्रावण कृष्ण चतुर्दशी बुधवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित*
सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)
श्री श्री सिद्धार्थ नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2082 श्री शक संवत 1947 श्रावण कृष्ण चतुर्दशी बुधवार, ईस्वी 23 जुलाई 2025, श्री सूर्य नारायण उत्तरायन, ग्रीष्म ऋतु।
राहुकाल मध्याह्न 12 बजकर 27 मिनट से 14 बजकर 09 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल उत्तर मे रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त कोई नहीं।
चतुर्दशी तिथि प्रातः 02 बजकर 31 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि रहेगी।
आर्द्रा नक्षत्र सायं 17 बजकर 55 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।
व्याघात योग मध्याह्न 12 बजकर 34 मिनट तक उपरांत हर्षण योग रहेगा।
विष्टि करण मध्याह्न 15 बजकर 34 मिनिट तक उपरांत शकुन करण रहेगा।
01 जुलाई से 31 जुलाई तक के व्रत एवं त्यौहार
23 जुलाई- शिव चतुर्दशी व्रत, मासिक शिवरात्रि
24 जुलाई- हरियाली अमावस्या
26 जुलाई- सिंजारा दोज
27 जुलाई- स्वर्ण गौरी व्रत, हरियाली तीज, मधुश्रवा तीज
28 जुलाई- विनायकी चतुर्थी व्रत, श्रावण सोमवार
29 जुलाई- नागपंचमी, मंगला गौरी व्रत
30 जुलाई- कल्कि अवतार
31 जुलाई- गोस्वामी तुलसीदास जयंती
Today’s Horoscope 23 July 2025 | Aaj ka Rashifal 23 July 2025
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
लाभ 05 बजकर 37 मिनट से 07 बजकर 19 मिनट तक
अमृत 07 बजकर 19 मिनट से 09 बजकर 02 मिनट तक।
शुभ 10 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक
चर 15 बजकर 52 मिनट से 17 बजकर 35 मिनट तक।
आज चंद्रबल मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और मकर राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा
चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा
मेष- मेहनत और लगन से लाभ की प्राप्ति होती है। पेशेवरता पर जोर देने की जरूरत है। स्वयं पर भरोसा रखें। व्यर्थ के प्रलोभनों से बचें। दिन सामान्य फलकारक। खर्च पर ध्यान दें। उधार से बचें।
वृष- मित्रों साथ उत्साह बढ़ाएगा। परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं। पूर्वाग्रह न रखें। निर्णय क्षमता बढ़ेगी। अच्छे होस्ट बने रहेंगे। दिन शुभकारक।
विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?
मिथुन- सुख की चाहत रखें और उसमें सब की हिस्सेदारी का भी ध्यान रखें। स्वार्थपरता से कोई कार्य न करें। असहजता अनुभव कर सकते हैं। दिन सामान्य फलकारक। संसाधन पर्याप्त रहेंगे।
कर्क- साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। दुनिया से वैसा ही व्यवहार करें जैसा आप अपने लिए चाहते हैं। शुभता को बढ़ावा मिलेगा। सक्रिय रहें।
सिंह- उपलब्धियों को करीबियों के संग साझा कर सकते हैं। घर परिवार में मंगलमय वातावरण बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में सभी सहयोगी होंगे। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं। दिन उत्तम।
कन्या- निसंकोच आगे बढ़ें। परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगीं। भेंट मुलाकात में रुचि रहेगी। आत्मविश्वास से स्वयं को आगे रखेंगे। पठन पाठन में रुचि बढ़ेगी। प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। दिन श्रेष्ठ।
तुला- चर्चाओं में बेहतर रहेंगे। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए पत्राचार पर जोर दे सकते हैं। आय की तुलना में व्यय अधिक रहेगा। दिन सामान्य फलकारक। अफवाह पर ध्यान न दें।
वृश्चिक- सहज वातावरण में स्वयं को उत्साही और ऊर्जावान अनुभव करेंगे। नए लोगों से मिलना और मित्र बनाना भायेगा। पूछपरख बढेगी। दिन आर्थिक मामलों में मददगार। बड़ी सोच रखें।
धनु- कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। कामकाज में अधिकाधिक समय देने की सोच रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सुख संसाधन बढ़े हुए रहेंगे। दिन शुभ फलकारक। सभी का सहयोग मिलेगा।
ये भी पड़े-मैहर में आयोजित होगी छत्रपति साहू जी महाराज की 152वीं जयंती
मकर- भाग्य पक्ष की प्रबलता का लाभ उठायें। आपको अनदेखा करना कठिन होगा। सक्रियता और समझ से सब प्रभवित रहेंगे। ईश्वर का आभार करना न भूलें। धर्म मनोरंजन में रुचि लेंगे।
कुम्भ- दया भाव रखें। अपनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। अनुशासन पर जोर दें। गोपनीयता और गरिमा का ख़याल रखें। दिन सामान्य फलकारक। वाणी व्यवहार में विनम्रता रखें।
मीन- निजी प्रयासों में बेहतर रहेंगे। स्थायित्व को बल मिलेगा। घनिष्ठ मित्रों से भेंट संभव। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। दाम्पत्य में सुख रहेगा। साझा कोशिशों को समर्थन मिलेगा। दिन शुभकारक।
पँ. हरीश शर्मा
*”ज्योतिष मार्तण्ड”
आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद,
संयुक्त राज्य अमेरिका
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
09351303934, 9414041095
www.mahakaljyotish.co.in
#bestastrologer #famousastrologer #jaipurjyotish





