Today’s Horoscope 9th December 2022 | आज का राशि फल दिनांक 9 दिसंबर 2022
09 दिसंबर 2022 पौष कृष्ण प्रतिपदा शुक्रवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित
सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)
श्री श्री नल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2079 श्री शक संवत 1944 पौष कृष्ण प्रतिपदा शुक्रवार, ईस्वी 09 दिसंबर 2022, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।
राहुकाल प्रातः 10 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 13 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल पश्चिम में रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक।
प्रतिपदा तिथि प्रातः 11 बजकर 36 मिनट तक उपरांत द्वितीया रहेगी।
मृगशिरा नक्षत्र मध्याह्न 14 बजकर 59 मिनट तक उपरांत आर्द्रा नक्षत्र रहेगा।
शुभ योग रात्रि 03 बजकर 41 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग रहेगा।
कौलव करण प्रातः 11 बजकर 36 मिनिट तक उपरांत तैतील करण रहेगा।
ये भी पड़े – Chandigarh University Ghaduan: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडूआँ में 345 विद्यार्थियों ने किया रक्तदान
01 दिसंबर से 31 दिसंबर व्रत एवं त्योहार
09 दिसंबर पौष माह आरंभ
11 दिसंबर संकष्टी चतुर्थी व्रत
16 दिसंबर धनु संक्रान्ति, कालाष्टमी
19 दिसंबर सफला एकादशी व्रत
21 दिसंबर प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
23 दिसंबर पौष माह की अमावस्या
24 दिसंबर चंद्र दर्शन
26 दिसंबर विनायक चतुर्थी
27 दिसंबर मंडला पूजा (मलयाली पर्व)
28 दिसंबर स्कन्द षष्टी
29 दिसंबर गुरु गोबिंद सिंह जयंती
30 दिसंबर मासिक दुर्गाष्टमी
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
चर 07 बजकर 00 मिनट से 08 बजकर 19 मिनट
लाभ 08 बजकर 19 मिनट से 09 बजकर 37 मिनट तक।
अमृत 09 बजकर 37 मिनट से 10 बजकर 55 मिनट तक।
शुभ 12 बजकर 13 मिनट से 13 बजकर 31 मिनट तक।
आज का चंद्रबल मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और मकर राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा
चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
Today’s Horoscope 9th December 2022 | आज का राशि फल दिनांक 9 दिसंबर 2022
मेष- सहजता से आगे बढ़ते रहें। सरप्राइज देना और पाना भाएगा। संबंधों में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। उत्सव आयोजन में शामिल हो सकते हैं। दिन सामान्य से शुभ। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें।
वृष- घर परिवार में आदर्श और त्याग की भावना बढ़ेगी। साथी की बात ध्यान से सुनें। प्रेम संबंधों को बल मिलेगा। संतान अच्छा करेगी। साहस और सहकारिता को बल मिलेगा। दिन उत्तम फलकारक।
मिथुन- संसाधनों की प्रचुरता बनी रहेगी। इच्छित वस्तु की प्राप्ति संभव है। कार्यक्षेत्र में शुभता का संचार बना रहेगा। विपक्ष परास्त रहेगा। विनम्रता और विवेक बनाए रखें। दिन शुभ फलकारक।
कर्क- संपर्कों को बढ़ावा देने के अवसर बने रहेंगे। महत्वपूर्ण जानकारी पाना संभव है। साहस पराक्रम और अनुशासन बना रहेगा। अति उत्साह और आलस्य से बचें। दिन उत्तम फलकारक।
सिंह- घर परिवार में सुख सौख्य और धनधान्य की प्रचुरता बनी रहेगी। श्रेष्ठ व्यवहार से सभी को अपना बना सकते हैं। उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। बड़ों की सुनें।
ये भी पड़े – क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?
कन्या- सक्रियता और समझदारी से तेजी से आगे बढ़ते रहेंगे। व्यक्तित्व प्रभावी और आकर्षक रहेगा। दाम्पत्य में माधुर्य और नेह बढ़ेगा। पूछपरख बनी रहेगी। भव्यता पर जोर रहेगा। दिन श्रेष्ठ।
तुला- कला कौशल को बढ़ावा मिलेगा। रिश्तों में सहजता शुभता बनी रहेगी। अनोखी कोशिशों को बल मिलेगा। प्रभाव और पूछपरख बनी रहेगी। निसंकोच आगे बढ़ें। वाणी व्यवहार मधुर रखें।
वृश्चिक- कोई विशेष प्रतिभा उजागर होगी। कला दक्षता बढ़ेगी। शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सफलता का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रहेगा। संतान से शुभ समाचार संभव है। दिन कार्यों को तेजी बनाए रखने में सहायक।
धनु- कार्य व्यापार के संबंध में आवश्यक चर्चाओं में सफल रहेंगे। शुभता का संचार बना रहेगा। लाभ संवार पर रहेगा। संतान अच्छा करेगी। लाइफ स्टाइल प्रभावी रहेगी। खर्च पर ध्यान दें।
मकर- पुरस्कृत हो सकते हैं। मान सम्मान और पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा। निसंकोच आगे बढ़ें। सभी क्षेत्रों में बेहतर करेंगे। धर्म संस्कार को बढ़ावा मिलेगा। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी।
Today’s Horoscope 9th December 2022 | आज का राशि फल दिनांक 9 दिसंबर 2022
कुंभ- सरप्राइज खुशी बढ़ाएगी। गुप्त समर्थन और सहयोग मिलेगा। आवश्यक यात्रा के लिए समय से पहले निकलें। अपने सहयोगी रहेंगे। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। जल्दबाजी से बचें।
मीन- भव्य भवन की अभिलाषा पूर्ण हो सकती है। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। मेहनत और लगन से स्वयं को स्थापित कर पाने में सफल होंगे। दिन साझा कोशिशों को बल देने वाला।
पँ. हरीश शर्मा
*”ज्योतिष मार्तण्ड”
आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद,
संयुक्त राज्य अमेरिका
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
09351303934, 9414041095