रिश्वतखोरी के आरोप में दो दरोगा निलंबित
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, March 14, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

रिश्वतखोरी के आरोप में दो दरोगा निलंबित

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 7, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
दरोगा

लखनऊ। दरोगा निलंबित: लापरवाही बरतने और भ्रष्टाचार में संलिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ पुलिस आयुक्त एसबी शिरडकर की कार्रवाई जारी है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर शनिवार को दो दारोगा निलंबित कर दिए गए। पीजीआइ कोतवाली में तैनात ट्रेनी दारोगा गौरव चौधरी एक ट्रक मालिक से रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित किया गया है।

एफआर के ल‍िए मांगे रुपये : गुरुवार को कल्ली पश्चिम में सेनेट्री का सामान लादकर जा रहे ट्रक में आग लग गई थी। आग हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने के कारण लगी। आग की चपेट में आकर ट्रक और उसपर लोड सारा सामान जलकर खाक हो गया। ट्रक मालिक और ट्रक चालक शिकायत लेकर दारोगा गौरव चौधरी के पास पहुंचे।

ट्रक मालिक ने शार्ट सर्क‍िट के कारण गाड़ी में आग लगने की बात बताई और इसकी रिपोर्ट देने को कहा। आरोप है कि दारोगा ने रिपोर्ट लगाने के लिए रिश्वत की मांग की। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से मामले की शिकायत की। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिए, जिसके बाद दारोगा को निलंबित कर दिया गया।

एक माह में तीन पुल‍िसकर्मी ग‍िरफ्तार : 

उधर, गुडंबा थाने में तैनात दारोगा प्रमोद कुमार को भी रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित किया गया है। दारोगा शांति भंग के एक मामले में राहत पहुंचाने के नाम पर 40 हजार रुपये की मांग कर रहा था। दारोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद जांच के आदेश दिए गए। जांच में आरोप में सही पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई। अभी हाल में ही एक माह के भीतर तीन पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बावजूद पुलिसकर्मी रिश्वत की मांग करने से नहीं घबरा रहे हैं।

Tags: bribeinspectors suspendedlucknow-city-crimenewsPolice CommissionerstateUP Crimeup newsइंस्‍पेक्‍टर न‍िलंब‍ितदारोगा न‍िलंब‍ित
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

CDS

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने संभाला पदभार, बोले- चुनौतियों का मिलकर करेंगे मुकाबला

3 years ago
Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah ने तोड़ा वसीम अकरम का रिकॉर्ड, इस मामले में लगाया शतक

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Anna University Results 2026

Anna University Results 2026

March 13, 2026
adani

स्वाभिमान मिशन के तहत प्रीति Adani के नेतृत्व में 10 लाख महिलाएं बनेंगी ‘बिजनेस वुमन’

March 13, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)