नौकरी लगाने के नाम पर दो लाख रुपये हड़पे
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, March 5, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

नौकरी लगाने के नाम पर दो लाख रुपये हड़पे

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 30, 2022
in उत्तराखंड
0
नौकरी

नौकरी

देहरादून: एक महिला ने खुद को मुख्यमंत्री की करीबी बताते हुए स्टाफ नर्स के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से दो लाख 36 हजार रुपये की ठगी कर दी। नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अजबपुरकलां नेहरू कालोनी निवासी इमरान खान ने पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात गीता रौतेला नाम की महिला से हुई थी। गीता ने इमरान से कहा कि वह मुख्यमंत्री की करीबी है।

यदि किसी महिला या युवती की किसी बड़े अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर नौकरी लगवानी हो तो वह लगवा सकती है। इस पर इमरान खान ने उनकी परिचित एक महिला को स्टाफ नर्स के पद पर नौकरी लगवाने की बात कही।

गीता ने इसके लिए पांच लाख रुपये की मांग की। हालांकि, गीता ने अलग-अलग किस्तों में दो लाख 36 हजार रुपये ले लिए। काफी दिनों तक महिला की नौकरी नहीं लग पाई तो पीडि़त ने अपनी धनराशि वापस मांगी।

गीता ने पीड़ि‍त व्यक्ति के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। ठगी का शिकार हुआ पीड़ि‍त तनाव में आ गया और उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। अभी उसका इलाज दून अस्पताल से चल रहा है।

नेहरू कालोनी के इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि शिकायतकर्ता की तहरीर पर गीता रौतेला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

खुद को दारोगा बताकर ठगे एक लाख रुपये

साइबर ठग ने खुद को रानीपोखरी थाने में दारोगा बताते हुए एक व्यक्ति से एक लाख रुपये ठग लिए। क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कैनाल रोड निवासी विशाल कुमार ने बताया कि 22 अप्रैल को उनके मोबाइल पर एक फोन आया।

व्यक्ति ने कहा कि उसका नाम मनोज कुमार है और वह रानीपोखरी थाने में दारोगा है। किसी व्यक्ति ने उनके 20 हजार रुपये देने हैं। वह फोन पे के माध्यम से ही भेज रहा है। यदि आपके पास फोन पे है तो मदद कर दो। इसके बाद वह खुद रुपये लेने के लिए आ जाएगा।

विश्वास करके विशाल ने वही किया जैसे-जैसे ठग बोलता चला गया। ठग ने उसके फोन पर एक लिंक भेजा और उस पर क्लिक करने को कहा। जैसे ही उसने लिंक खोला तो उनके खाते से एक लाख रुपये की निकासी हो गई। क्लेमेटाउन थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Tags: Dehradun crimedehradun newsdehradun-city-crimefraudnewsstateUttarakhand Crime Newsuttarakhand news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Muslim Youth

लड़की को दोस्ती के जाल में फसाकर नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म फिर धर्म परिवर्तन करवाकर किया निकाह|

3 years ago
Lions Club Sirsa

Sirsa : लायंस क्लब सिरसा स्टार ने ए ब्लॉक में किया पौधारोपण|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

SBTi Calls for Wider Adoption to Build Resilient Food Systems in the Global South

SBTi Calls for Wider Adoption to Build Resilient Food Systems in the Global South

March 5, 2026
BMC Helix Brings Together Top GSI Partners for SPEX 2026 in Phuket

BMC Helix Brings Together Top GSI Partners for SPEX 2026 in Phuket

March 5, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)