मेरठ में अवैध पटाखा गोदाम विस्फोट में झुलसे दो लोगों की इलाज के दौरान मौत
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, April 2, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

मेरठ में अवैध पटाखा गोदाम विस्फोट में झुलसे दो लोगों की इलाज के दौरान मौत

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 4, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
विस्फोट

मेरठ। मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन कालोनी में 60 फुटा रोड पर बीती सोमवार शाम इंतजार उर्फ इंतु के घर विस्फोट हो गया था। विस्फोट में पड़ोसी सदाकत व आदिल का मकान तक ढह गया था। हादसे में इंतजार की बेटी शमीना की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि आठ अन्य लोग घायल हुए थे। जिनका उपचार दिल्ली में चल रहा था। उपचार के दौरान रविवार रात दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक इंतजार उर्फ इंतु अपने भाई मुस्तकीम के साथ मिलकर घर में अवैध तरीके से पटाखे बनाता था।

दो भाइयों को पुलिस ने जेल भेज

पुलिस ने हादसे के बाद दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इनके पास से बड़ी मात्रा में विस्फोट सामग्री बरामद हुई थी। बागपत के भटेरा गांव के रहने वाले सुनील शर्मा पटाखे लेने समर गार्डन आए थे। तभी विस्फोट हो गया। जिसमे इंतु की बेटी की मौत हो गई थी। सुनील और इंतु के धेवते अयान का उपचार दिल्ली में चल रहा था। रविवार रात उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सुपुर्द कर दिया जाएगा। तीसरे आरोपित यूनुस की तलाश की जा रही है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

तत्‍काल हटाया गया मलबा

मलबे में दबे लोगों की चींखे सुनकर सभी लोग मौके पर दौड़ पड़े। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस प्रशासन के अलावा दकमल और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची थी। तत्काल ही मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया था। आमीर गाजी ने बताया कि समर गार्डन में किसी से मिलने आए थे। करीब चार बजकर दस मिनट पर जोर से धमाका हुआ, जिसकी गूंज कानों में काफी देर तक रही। उसके बाद भूंकप की तरह मकान की छत और दीवार तक हिलने लगी। कोई भी समझ नहीं पा रहा था कि अचानक क्या हुआ। मकान के अंदर निकलकर तीन मकानों को मलबे में बदलते देखकर सभी के होश फाख्ता हो गए। पड़ोसी शमीम ने बताया कि धमाके ने उनके घर के अंदर की दीवार का सीमेंट भी उखाड़ दिया था

मलबे से निकाल कर अस्पताल तक भेजा

दमकल से फायरमैन प्रवीण कुमार, नितिन कुमार, अमित कुमार ने मलबे से लोगों को निकालने में काफी मदद की। उन्हें अफसरों के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह से आमजन से सपा नेता बदर अली, इमरान अंसारी, पार्षद नूर आलम, शाहिद अब्बासी समेत काफी लोगों ने मलबे से लोगों को निकालकर उपचार के लिए भेजा था।

Tags: Explosion In MeerutExplosion Lateat NewsExplosion NewsIllegal firecrackers In Meerutmeerut-city-localnewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

National Blind Cricket Tournament

भोपाल में 5 अक्टूबर से शुरू होगा National Blind Cricket Tournament टूर्नामेंट, 6 राज्यों की टीम लेंगी हिस्सा

2 years ago
Literacy Club

स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत चुनावी साक्षरता क्लब (Literacy Club) द्वारा कैंप का आयोजन

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

NIT Trichy, Kauvery Hospital Partner to Launch PG Diploma in Healthcare Technology

NIT Trichy, Kauvery Hospital Partner to Launch PG Diploma in Healthcare Technology

April 1, 2026
Navanc Strengthens Pre-Series A Round to Rs. 10.5 Cr led by Equentis and GrowthCap Ventures to Back India's First AI-Native Banking Infrastructure

Navanc Strengthens Pre-Series A Round to Rs. 10.5 Cr led by Equentis and GrowthCap Ventures to Back India's First AI-Native Banking Infrastructure

April 1, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)