यूपी बनेगा बायो फ्यूल उत्पादन का मॉडल राज्य, हर जिले में स्थापित होंगे बायो
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 24, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

यूपी में बनेगा बायो फ्यूल उत्पादन का मॉडल राज्य, हर जिले में स्थापित होंगे बायो फ्यूल प्लांट: CM Yogi

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 22, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
बायो फ्यूल

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा है कि यूपी के सभी 75 जिलों में न्यूनतम एक बायो फ्यूल इकाई (Bio Fuel Plant) की स्थापना के लिए नियोजित प्रयास किए जाएं, कार्य प्राथमिकता के साथ हो। अगले चरण में इसे हर तहसील तक बढ़ाया जाना चाहिए। बायो फ्यूल प्लांट की स्थापना व बायोमास भंडारण के लिए ग्राम समाज, राजस्व भूमि या चीनी मिल परिसर में खाली भूमि का उपयोग किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में बायो फ्यूल उत्पादन को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर देते हुए जैव ऊर्जा नीति तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य की जरूरतों के लिए हमें बायोमास सप्लाई चेन का विकास करना होगा।

ऊर्जा और परिवहन के क्षेत्र में जैव ईंधन के उपयोग को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। विद्युत उत्पादन गृहों में बायोमास पैलेट्स का उपयोग किया जाना चाहिए। इस दिशा में ठोस प्रयास किए जाने की जरूरत है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप कम्प्रेस्ड बायोगैस, बायोकोल, एथेनाल और बायो डीजल जैसे जैव ऊर्जा प्रकल्पों को प्रोत्साहन के हमारे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम देखने की मिले हैं। अब तक बायोकोल की दो इकाइयों में उत्पादन शुरू हो चुका है और कम्प्रेस्ड बायोगैस की एक इकाई जून में पूरी हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बायो फ्यूल को बढ़ावा देना कच्चे तेल पर निर्भरता को कम करने और स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देने में सहायक होगा। बायो फ्यूल न केवल हमारी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मददगार होगा, बल्कि अतिरिक्त आय और रोजगार सृजन में भी सहायक होगा।

बायो फ्यूल के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। पूरी दुनिया इस विषय पर चिंतित है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के पास एक माडल प्रस्तुत करने का अवसर है। अपार संभावनाओं से भरे इस क्षेत्र में प्रदेश को अग्रणी राज्य बनने के लिए नई जैव ऊर्जा नीति तैयार की जाए।

उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसानों की ओर से पराली जलाए जाने से पैदा हो रही पर्यावरणीय चुनौतियों के स्थायी समाधान के लिए हमें विशेष प्रयास करना होगा। नवीन नीति में इस विषय का भी ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच वर्षों में 500 टन सीबीजी प्रतिदिन कम्प्रेस्ड गैस उत्पादन के लक्ष्य को लेकर प्रयास करें, तब प्रतिवर्ष 1.5 लाख टन उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा। बायोकोल, बायोडीजल और बायो एथेनाल के लिए 2000-2000 टन प्रतिदिन के लक्ष्य को लेकर काम किया जाना चाहिए।

उन्होंने आश्वस्त किया कि इस क्षेत्र की निवेशकर्ता कंपनियों के लिए भूमि की सुलभ उपलब्धता, पूंजीगत उपादान सहित सभी जरूरी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। नवीन जैव ऊर्जा नीति तैयार करते समय औद्योगिक जगत से परामर्श जरूर करें। निवेशकर्ता संस्थाओं व कंपनियों की जरूरतों को समझें। सभी पक्षों की राय लेते हुए व्यापक विमर्श के बाद नवीन नीति तैयार की जाए।

Tags: BiofuelBiofuel ProductionCM YogiDistrictLucknowlucknow newsLucknow News TodayLucknow SamacharModelYogi Adityanath
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Indian Children's Literature Conference

श्री युवक साहित्य सदन में भारतीय बाल साहित्य सम्मेलन (Indian Children’s Literature Conference) आयोजित

2 years ago
Neighbour

पति से झगडे के चलते पडोसी ने बदला लेने के लिए उसकी 5 माह की गर्भवती पत्नी से की हैवानियत की हदे पार, आरोपी की बीवी ने वीडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर वायरल|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Hospital

कोलकाता के आरजी स्टोन्स यूरोलॉजी एंड लैप्रोस्कोपी Hospital, में हॉर्सशू किडनी में जटिल पीयूजे रुकावट का सफलतापूर्वक किया गया इलाज़

March 24, 2026
बेटे

बेटे की गुमशुदगी से अस्पताल में भर्ती पिता की हालत गंभीर, 8 मार्च से लापता है UPSC की तैयारी कर रहा छात्र

March 24, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)