नया बजट तैयार करने के लिए उत्तराखंड के वित्त मंत्री लेंगे सुझाव
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, April 4, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

नया बजट तैयार करने के लिए उत्तराखंड के वित्त मंत्री लेंगे सुझाव

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 14, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
1
नया बजट

देहरादून : धामी सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 के नया बजट का निर्माण जन सहभागिता से करेगी। इसके लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में प्रतिनिधि समूहों से वार्ता कर सुझाव लिए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल उपस्थित रहेंगे।

कल्याणकारी योजनाओं को नए बजट में किया जाएगा शामिल

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि ‘प्री बजट स्टेक होल्डर्स कंसल्टेशन’ के अंतर्गत बजट निर्माण के लिए संवाद कार्यक्रम होगा। सरकार चाहती है कि बजट में आम जन की भावना झलके। उनकी इच्छा के अनुरूप कल्याणकारी योजनाओं को नए बजट में शामिल किया जाएगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष और महापौर भी संवाद के लिए आमंत्रित

उन्होंने बताया कि नैनीताल क्लब, नैनीताल में यह कार्यक्रम शनिवार शाम चार बजे होगा। इसमें मुख्यमंत्री भाग लेंगे। कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल के होटल व रेस्तरां एसोसिएशन, टूर आपरेटर, ट्रेड एसोसिएशन, सिडकुल, डेयरी फेडरेशन, चार्टर्ड अकाउंटेंट से सुझाव लिए जाएंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष और महापौर को भी संवाद के लिए आमंत्रित किया गया है।

विभिन्न विभागों से बजट के बारे में प्रस्ताव मांगे

उन्होंने बताया कि नया बजट सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना से बनाया जाएगा। इसमें राज्य के सुगम और दुर्गम इलाकों में निवासरत व्यक्तियों को लाभ देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर बजट से संबंधित समस्त अधिकारी उपस्थित रहेंगे। वित्त विभाग की ओर से विभिन्न विभागों से बजट के बारे में प्रस्ताव मांगे गए हैं। गढ़वाल मंडल के लिए देहरादून में संवाद कार्यक्रम होगा।

स्टेक होल्डर के साथ प्री-बजट कंसल्टेशन शनिवार को

राज्य का बजट तैयार करने के लिए स्टेक होल्डर के साथ प्री-बजट कंसल्टेशन शनिवार को नैनीताल में शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी नैनीताल क्लब में बजट पर संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें आधा दर्जन विभागाध्यक्ष या अपर सचिव भाग ले रहे हैं। वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल भी इसमें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री नैनीताल क्लब में रात्रि विश्राम करेंगे।

Tags: dehradun-city-politicsFinancial year 2022-23newsstateuttarakhand newsuttarakhand politics
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Sucide

चंडीगढ़ के आईटी पार्क के रेलवे लाइन पर एक महिला ने की आत्महत्या (Suicide)

4 years ago
Neva Garden

Neva Garden सीएचएस-1, ऐरोली की प्रबंध समिति की बर्खास्तगी

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Paisabazaar

Paisabazaar & Credit Premier League (CPL) Returns to Crown India’s Credit Score Champion

April 4, 2026
Bajaj Finance

Bajaj Finance Extends Personal Loan Tenure up to 108 Months, Easing Repayment Burden

April 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)