Banni Festival: आंध्र प्रदेश के कर्नूल में बन्नी उत्सव के दौरान हिंसक झड़प,
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, February 16, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

आंध्र प्रदेश के कर्नूल में बन्नी उत्सव के दौरान हिंसक झड़प, 50 लोग घायल, 2 की हालत नाजुक

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 6, 2022
in राष्ट्रिय
0
Banni Festival

अमरावती। बन्नी उत्सव (Banni Festival): देशभर में 5 अक्टूबर को दशहरा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। हालांकि, आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में इस त्योहार की रौनक फीकी पड़ गई। दरअसल, देवरगट्टू गांव में बन्नी उत्सव के दौरान लाठियों से हमले में 70 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार, यहां हर साल दशहरा के मौके पर आयोजित बन्नी उत्सव में डंडे मारे जाते हैं। परंपरा के चलते इस बार भी दो समूहों के लोगों ने एक-दूसरे पर डंडे बरसाए, इस दौरान 70 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को अडोनी और अलूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। बन्नी उत्सव के दौरान कर्नाटक का रहने वाला एक बच्चा रविंद्रनाथ रेड्डी भी मृत पाया गया है। पुलिस को आशंका है कि उसकी मौत कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई है।

पुलिस ने नहीं दी थी मंजूरी

गौरतलब है कि माला मल्लेश्वर स्वामी मंदिर में हर साल दशहरा समारोह में छड़ी से लड़ाई की जाती है। इस बार पुलिस से इस आयोजन की मंजूरी नहीं थी, लेकिन फिर भी गांववालों ने अपनी परंपरा का हवाला देते हुए इसका आयोजन किया। वार्षिक उत्सव के तौर पर विभिन्न गांवों के लोग यहां देवता की मूर्तियों पर अपना नियंत्रण करने आते हैं। इसमें डंडे से लड़ाई के लिए लोग दो समूहो में इकट्ठा होते हैं।

चोट लगना माना जाता है शगुन

बन्नी उत्सव में शामिल होने वाले लोग डंडों से हमले में गंभीर रूप से घायल भी होते हैं, लेकिन भक्त इसे शगुन मानते हैं। ग्रामीणों को लड़ाई आयोजित करने से कई बार मना किया गया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।ग्रामीणों का मानना ​​है कि भगवान शिव ने एक बार भैरव का रूप धारण किया था। तब भगवान शिव ने दो राक्षसों, मणि और मल्लसुर को लाठी से मार दिया था।

मूर्तियों पर नियंत्रण पाने की होती है कोशिश

बन्नी उत्सव में राक्षस की ओर से शामिल होने वाला समूह भगवान की ओर से शामिल होने वाले भक्तों से मूर्ति छीनने की कोशिश करता है। मूर्तियों पर अपना नियंत्रण करने के लिए दोनों समूह एक दूसरे पर लाठियों से हमला करते हैं। इसे देखने के लिए हजारों लोग शामिल भी होते हैं। (Banni Festival)

Tags: Andhra Pradesh NewsBanni UtsavDussehraknow about Banni Utsav
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Joga Singh

भगोड़े अमृतपाल सिंह के प्रमुख सहयोगी जोगा सिंह को पंजाब के सरहिंद से किया गिरफ्तार|

3 years ago
Today’s Horoscope 19th December 2022

Today’s Horoscope 19th December 2022 | आज का राशि फल दिनांक 19 दिसंबर 2022

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

nirā balance Transforming Lives Through Science and Nutrition: Co-Founders Ritesh & Dimple Bawri

nirā balance Transforming Lives Through Science and Nutrition: Co-Founders Ritesh & Dimple Bawri

February 15, 2026
Fortis Hospital, Mulund Unveils 'New-Age ER' – Setting New Benchmarks in Emergency Care

Fortis Hospital, Mulund Unveils 'New-Age ER' – Setting New Benchmarks in Emergency Care

February 15, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)