23 साल पहले कप्तान के रूप में जो नहीं कर पाया वो 2022 में बतौर कोच कर सका
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, February 19, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

23 साल पहले कप्तान के रूप में जो नहीं कर पाया वो 2022 में बतौर कोच कर सका- चंद्रकांत पंडित

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 27, 2022
in खेल
0
चंद्रकांत पंडित

चंद्रकांत पंडित: मध्य प्रदेश रणजी टीम खिताबी मुकाबले के चौथे ही दिन जीत के मुहाने पर नजर आने लगी थी। प्रशंसकों ने जश्न की तैयारी करना शुरू कर दी थी। मगर कोच चंद्रकांत पंडित आखिरी दिन की रणनीति बनाने में जुटे थे। चिंता इतनी थी कि सारी रात सो न सके। उन्होंने कहा कि 23 साल पहले कप्तान रहते जो काम वह नहीं कर सके, उसे कप्तान आदित्य श्रीवास्तव ने कर दिखाया। टीम की सफलता और रणनीति पर चंद्रकांत पंडित ने कपीश दुबे से खास चर्चा की, पेश हैं मुख्य अंश :

– रणजी फाइनल जीतने के साथ सत्र का समापन कितना राहत भरा अनुभव है?

– यह सभी के लिए बहुत खुशी की बात है। हम इसके लिए दो साल से तैयारी कर रहे थे। हम सुबह नौ बजे से अभ्यास शुरू करते थे और शाम को 4.30 बजे तक अभ्यास चलता था। कभी-कभी रात को भी अभ्यास किया है। आज उस मेहनत का फल मिला है।

– फाइनल जीतने के बाद आपकी आंखों में आंसू थे। इतनी भावुकता क्यों?

– मैं भावुक था। मैं भगवान को धन्यवाद दे रहा था। 23 साल पहले हम इसी मैदान पर फाइनल हारे थे। जब मुझे कोच बनने के लिए मप्र क्रिकेट संगठन के सचिव संजीव राव का फोन आया तो लगा कि जो काम तब अधूरा रह गया है, अब उसे पूरा करने का अवसर भगवान दे रहा है। अब वह अवसर मिला।

– युवा आदित्य श्रीवास्तव की कप्तानी को कैसे आंकते हैं?

– आदित्य ने बहुत चतुराई से कप्तानी की थी। उन्हें क्रिकेट की अच्छी समझ है। उन्होंने मेरे साथ बहुत वक्त बिताया। वे रणनीति बनाने को लेकर चर्चा करते थे। बाद में खिलाडि़यों को उनकी जिम्मेदारी बताते हुए मैच में उस रणनीति को क्रियांवित करते थे। जो काम 23 साल पहले बतौर कप्तान मैं नहीं कर सका, वह आदित्य ने कर दिखाया।

– फाइनल से पहले की रात कैसे बीती। क्या जीत को लेकर रोमांचित थे?

– मैं पूरी रात नहीं सोया। दिमाग में आखिरी दिन क्या होगा इसे लेकर रणनीति चल रही थी। हमें कैसी गेंदबाजी करना है, किससे गेंदबाजी कराना है और क्षेत्ररक्षण कैसा रहेगा। यही सब सोच रहा था। मानसिक रूप से दबाव था। हमें उम्मीद थी कि 100 से 125 रनों तक का लक्ष्य मिल सकता है। इसके बाद हम कैसे बल्लेबाजी करेंगे यह सब दिमाग में चल रहा था।

– मुंबई के खिलाफ फाइनल में क्या कभी लगा कि मप्र मुश्किल में है?

– मैच के चौथे दिन जब तीन अहम बल्लेबाज कम स्कोर पर आउट हुए तो थोड़ा दबाव आ गया था। हम बड़ी बढ़त लेना चाह रहे थे। हालांकि बाद में हमने इसकी भरपाई कर ली।

Tags: Aditya SrivastavabouncerChandrakant Panditcricketcricket newsMadhya Pradesh vs MumbaiRanji Trophy 2022 final
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Today’s Horoscope 19th August 2022

Today’s Horoscope 19th August 2022 | आज का राशि फल दिनांक 19th August 2022

4 years ago
अदाणी पावर

भारत और भूटान के बीच ‘पावरफुल’ प्रोजेक्ट पर समझौता अदाणी पावर और भूटान सरकार मिलकर बनाएंगे हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट

6 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Sustrack

Sustrack Successfully Organised the National Conference on Green Hydrogen and Industrial Decarbonization: Building India's End-to-End Ecosystem for Energy Transition

February 18, 2026
Indo-French

Indo-French Innovation Network Formally Launched During the Official Inauguration of the India-France Year of Innovation 2026

February 18, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)