ओवेरियन सिस्ट क्या है? जानें कारण, लक्षण और उपाय - Nav Times News
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, April 2, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

ओवेरियन सिस्ट क्या है? जानें कारण, लक्षण और उपाय

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 27, 2022
in लाइफस्टाइल
0
ओवेरियन सिस्ट

दिल्ली। मां बनना किसी भी महिला के लिए अनमोल और अहम पल होता है। इसके लिए महिलाएं 9 महीने तक गर्भ में अपने बच्चे को पालती हैं। इस दौरान मां को अपना और अपने बच्चे का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। हालांकि, 9 महीने के बाद अगर किसी महिला को पता चले कि वह गर्भवती नहीं है। उसके पेट में बच्चा नहीं, बल्कि कोई और चीज है, तो उस महिला पर मानो पहाड़ टूट जाता है। कुछ ऐसा ही लंदन की रहने वाली 21 वर्षीय होली वेल्हम के साथ हुआ है। ख़बरों की मानें तो होली वेल्हम ने 9 महीने तक अपने बच्चे को जन्म देने का इंतजार किया, लेकिन जब अल्ट्रासाउंड कराया गया तो डॉक्टर और होली के होश उड़ गए। इससे पता चला कि होली प्रेग्नेंट नहीं थी, बल्कि होली ओवेरियन सिस्ट से पीड़ित थी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

ओवेरियन सिस्ट

डेली स्टार की मानें तो 21 वर्षीय होली रिलेशनशिप में रहती है। तकरीबन 7 महीने पहले होली का पेट बढ़ने लगा। उस समय होली को लगा कि वह प्रेग्नेंट है। इस वजह से उसके पेट का आकर बढ़ रहा है। इस दौरान होली को मितली भी आती थी। अक्सर प्रेग्नेंट होने के बाद महिलाओं को मितली आती है और उल्टी होती है। होली के साथ यह सब हो रहा था। होली निश्चित हो गई कि वह प्रेग्नेंट है। इसके बाद वह अपना खूब ख्याल रखने लगी। साथ ही 9 महीने तक इंतजार भी की। 9 महीने पूरे होने पर होली की मितली आने लगी, तो उसने तुरंत डॉक्टर से सलाह ली। तब डॉक्टर ने होली का अल्ट्रासाउंड कराया। इसमें पता चला कि होली प्रेग्नेंट नहीं है, बल्कि ओवेरियन सिस्ट से पीड़ित है। यह सिस्ट आकर में बड़ा था। इस वजह से डॉक्टर ने तत्काल ऑपरेशन कराने की सलाह दी। इसके बाद डॉक्टर ने सर्जरी के जरिए 27 सेमी से बड़ा ओवेरियन सिस्ट निकाला।

क्या है ओवेरियन सिस्ट

डॉक्टर्स की मानें तो ओवरी या उसकी सतह पर द्रव से भरे थैले होते हैं। जब सतह पर द्रव्य से भरी थैली हो जाती है। इस थैली को ही ओवेरियन सिस्ट कहा जाता है।ओवेरियन सिस्ट दो प्रकार के होते हैं। बड़े आकार के ओवेरी सिस्ट से महिलाओं को दिक्कत होती है। ओवेरियन सिस्ट होने के कारण हार्मोनल समस्याएं, एंडोमेट्रियोसिस, गर्भावस्था में समस्या, गंभीर पैल्विक संक्रमण हैं। वहीं, बड़े आकार के ओवेरी सिस्ट का ऑपरेशन कर बाहर निकाला जाता है।

ओवेरियन सिस्ट के लक्षण

-पेट फूलना

-मल त्याग में परेशानी

-पेल्विक दर्द

-जांघ में दर्द

-स्तन में चिकनापन

-मितली और उल्टी होना

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Tags: healthlifestyleOvarian Cyst CauseOvarian Cyst SymptomsWhat Is Ovarian Cystओवेरियन सिस्टओवेरियन सिस्ट के लक्षण
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Indigo Flight

इंडिगो फ्लाइट के साथ हुआ हादसा, फ्लाइट से निकलने लगी भीषण चिंगारियां, रनवे से टेक ऑफ करते समय लगी आग

3 years ago
Ration Distribution

आरकेपी स्कूल में 201वें मासिक राशन वितरण (Ration Distribution) कार्यक्रम का आयोजनअग्रवाल सभा प्रधान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

NIT Trichy, Kauvery Hospital Partner to Launch PG Diploma in Healthcare Technology

NIT Trichy, Kauvery Hospital Partner to Launch PG Diploma in Healthcare Technology

April 1, 2026
Navanc Strengthens Pre-Series A Round to Rs. 10.5 Cr led by Equentis and GrowthCap Ventures to Back India's First AI-Native Banking Infrastructure

Navanc Strengthens Pre-Series A Round to Rs. 10.5 Cr led by Equentis and GrowthCap Ventures to Back India's First AI-Native Banking Infrastructure

April 1, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)