ब्रिटेन की राजनीति में ये क्या हो रहा है? अबतक 6 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, बोरिस जॉनस
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, September 29, 2025
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन की राजनीति में ये क्या हो रहा है? अबतक 6 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, बोरिस जॉनसन अब क्या करेंगे?

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 6, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
ब्रिटेन

लंदन। ब्रिटेन की सियासत में अचानक भूचाल आ गया है। अभी महीना भर पहले ही प्रधानमंत्री बोरिस जानसन को अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब मंत्रियों के इस्तीफे की झड़ी ने उनकी मुश्किलें फिर बढ़ा दी हैं। 24 घंटे के अंदर ब्रिटेन के 6 मंत्री अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद से इस्तीफे का सिलसिला शुरू हुआ था जो अभी तक थमा नहीं है।

चार और मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

ब्रिटेन के चार और मंत्रियों ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया है। पहले शिक्षा मंत्री विल क्विंस और फिर एक और मंत्री लौरा ट्रॉट ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद दो और मंत्रियों जॉन ग्लेन और विक्टोरिया एटकिंस ने भी पीएम बोरिस जॉनसन की सरकार से इस्तीफा दे दिया।

लौरा ट्रॉट एक फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने इस्तीफे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजनीति में विश्वास सबसे महत्वपूर्ण है और हमेशा होना चाहिए, लेकिन दुख की बात है कि हाल के महीनों में यह खो गया है। वहीं, विल क्विंस ने कहा कि प्रधानमंत्री पिछले मुख्य सचेतक के खिलाफ लगाए गए विशिष्ट आरोपों से अवगत नहीं थे। विल क्विंस ने कहा कि उनके पास गलत जानकारी दिए जाने के बाद इस्तीफा देने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

मंगलवार को दो मंत्रियों ने दिया था इस्तीफा

इससे पहले मंगलवार रात वित्त मंत्री ऋषि सुनक और फिर स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने इस्तीफा दिया था। सुनक ने अपना इस्तीफा पेश करते हुए कहा था कि जनता उम्मीद करती है कि सरकार सही, गंभीर और सक्षम ढंग से संचालित होगी। हो सकता है कि एक मंत्री के रूप में यह मेरा आखिरी कार्यकाल हो, लेकिन मेरा मानना है कि इन मानकों के लिए लड़ाई लड़ी जानी चाहिए। इसी वजह है कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं।

सांसद क्रिस पिंचर है इस्तीफों की वजह!

दरअसल, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जानसन की कुर्सी सांसद क्रिस पिंचर की वजह से से मुश्किल में है। कंजरवेटिव पार्टी के उप मुख्य सचेतक (डिप्टी चीफ व्हिप) रहे क्रिस पिंचर ने एक क्लब में पहले तो जमकर शराब पी और फिर नशे में धुत होकर दो लोगों से मारपीट भी कर ली। इस घटना के बाद 52 वर्षीय क्रिस पिंचर ने डिप्टी चीफ व्हिप के पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे में स्वीकार किया कि उन्होंने बहुत अधिक शराब पीकर फजीहत कराई, खुद को और अन्य लोगों को शर्मिंदा किया।

Tags: Boris JohnsonBritish PM Boris JohnsonJohn GlenRishi SunakSajid Javidunited kingdomVictoria AtkinsWill Quinceworld
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Challaned

पंचकूला में लगे CCTV कैमरो की निगरानी के चलते 16917 वाहनों के कटे चालान|

3 years ago
Today’s Horoscope 5th January 2023

Today’s Horoscope 5th January 2023 | आज का राशि फल दिनांक 5 जनवरी 2023

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

भसड़

“भसड़” की शूटिंग चंडीगढ़, ज़िरकपुर और ट्राइसिटी में शुरू – सम्भव प्रोडक्शन्स की नई रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म

September 22, 2025
एसबीआई लाइफ

एसबीआई लाइफ और बीसीसीआई ने ‘थैंक्स-ए-डॉट’ पहल के जरिए स्तन कैंसर जागरूकता को दिया बढ़ावा; भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में पहनी गुलाबी जर्सी

September 21, 2025

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)