पत्नि ने पूर्व केंद्रीय मंत्री भरत सिंह सोलंकी को महिला के साथ पकड़ा, बनवाया वीडियो
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, July 5, 2025
NavTimes न्यूज़
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

पत्नि ने पूर्व केंद्रीय मंत्री भरत सिंह सोलंकी को दूसरी महिला के साथ पकड़ा, बनवाया वीडियो, फिर हुआ ये

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 1, 2022
in राष्ट्रिय
0
भरत सिंह

गुजरात के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी (Bharat Singh Solanki) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री का यह वीडियो उनकी पत्नी रेशमा पटेल ने बनवाया है, जिसमें वह किसी दूसरी महिला के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि भरत सिंह सोलंकी और उनकी पत्नी में काफी समय से अनबन चल रही है। रेशमा पटेल ने एक बार फिर भरत सिंह सोलंकी पर आरोप लगाया है कि उनके किसी अन्य महिला के साथ रिश्ते हैं।

गुजराती में बोलते हुए जड़ती जा रही हैं थप्पड़

पति-पत्नी के बीच रिश्तों को लेकर कानूनी लड़ाई भी चल रही है, लेकिन रेशमा पटेल का कहना है कि वह किसी भी सूरत में तलाक नहीं देंगी। रेशमा पटेल गुजरात के आणंद में स्थित आश्रय बंगले पर पहुंची थीं। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, और जैसे ही दरवाजा खुला, उनके पति भरत सिंह सोलंकी एक महिला के साथ नजर आए। अपने पति के साथ अन्य महिला को देखकर रेशमा पटेल का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। वीडियो में पटेल गुजराती में कुछ कहते हुए थप्पड़ जड़ती नजर आ रही हैं, जबकि युवती अपना चेहरा छिपाए हुए है।

Gujarat Congress Leader #BharatSolanki caught with half his age girl..
Time for another chintan shivir…
बताओ इनकी तपस्या में क्या कमी थी…😂

Video & Content Credit : @dhaval8456 pic.twitter.com/Fc7Vb80uMQ

— Anil_Jacob_IV🇮🇳 (@follow_amj) June 1, 2022

‘मैं तो कन्हैया हूं, मैं तो हजारों रखूं, तुझे क्या?’

वही, रेशमा पटेल ने जब अपने पति से पूछा कि यह युवती कौन है और इतनी देर रात तुम्हारे साथ क्या कर रही है, उन्होंने कहा, ‘तुम्हें क्या? तुम क्या कर रही हो? मैं तो कन्हैया हूं। मैं तो हजारों रखूं, तुझे क्या? तुम्हें कोने में पड़ा रहना है। मुझे इच्छा होगी, मैं उसके साथ मौज करूं, तुम्हें क्या?’ इतना सुनते ही रेशमा पटेल युवती की तरफ बढ़ने लगीं तो सोलंकी ने उन्हें धक्का दे दिया। इसके बाद वहां बवाल मच गया। इस बीच धक्का-मुक्की भी हुई, और पटेल ने युवती को थप्पड़ भी जड़े।

आखिर आश्रय बंगले पर क्यों गई थीं रेशमा

कांग्रेस नेता की पत्नी रेशमा को इस बात की जानकारी मिली थी कि उनके पति बंगले पर किसी युवती के साथ हैं। जब वह वहां पहुंची तो जानकारी सही निकली। इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड हुआ और अब वह सोशल मीडिया पर वायरल है। अभी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस की महिला नेता वंदना पटेल ने भरतसिंह सोलंकी पर सेक्समेनिऐक होने का आरोप लगाया था, और इस बारे में पार्टी के केंद्रीय संगठन को पत्र भी लिखा था। हालांकि वंदना पटेल के पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Gujarat Congress leader Bharat Singh Solanki Extra Marital Affair…Wife Caught and Make video pic.twitter.com/JlHMZJZpTw

— Dheeraj sharma (@dheer23) June 1, 2022

कौन हैं भरत सिंह सोलंकी? पत्नी से क्या है विवाद

भरत सिंह सोलंकी कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे हैं। वह गुजरात प्रदेश कांग्रेस के दो बार अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वैसे भरत सिंह सोलंकी और रेशमा पटेल के बीच यह कोई पहला विवाद नहीं है। दोनों इससे पहले भी एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाते रहे हैं। कुछ समय पहले ही रेशमा ने सोलंकी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी भी सूरत में सोलंकी को तलाक नहीं देंगी। उन्होंने पति पर आरोप लगाया है कि वह अपने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल करते हैं।

Tags: BHARATSINH SOLANKICONGRESS LEADERGujaratviral videoWIFE
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Taarak Mehta Director Malav Rajda

मशहूर TV सीरियल “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” को लगा तगड़ा झटका! राज के बाद अब मालव राजदा ने छोड़ा शो 14 साल से कर रहे थे शो का निर्देशन|

3 years ago
Development

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में एक करोड़ रुपये से अधिक राशि के विकास कार्यों की प्रगति की करी समीक्षा|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

आईआईएफएल

आईआईएफएल होम फाइनेंस ने भुज में ग्रीन होमओनर्स का सम्मान किया

July 4, 2025
स्कूलों की स्थिति

स्कूल सीरीज: यूपी-एमपी के शासकीय स्कूलों की जमीनी हक़ीकत उजागर कर रहा बुंदेलखंड 24×7

July 4, 2025

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)