और महंगी होगी Loan की EMI? RBI अगले हफ्ते फिर इतनी बढ़ा सकती है ब्याज दर
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, November 19, 2025
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

और महंगी होगी Loan की EMI? RBI अगले हफ्ते फिर इतनी बढ़ा सकती है ब्याज दर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 6, 2022
in व्यापार
0
EMI

मुंबई। EMI: देश में महंगाई चरम पर है। सरकार अपने स्तर पर इसे नीचे लाने की कोशिश कर रही है। सोमवार से आरबीआइ (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक भी शुरू होनी है। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्रीय बैंक फिर नीतिगत ब्याज दरों को बढ़ा सकता है। इसका संकेत गवर्नर शक्तिकांत दास पहले ही चुके हैं। समिति में लिए गए फैसलों की घोषणा बुधवार को की जाएगी।

ऐसी अटकलें हैं कि केंद्रीय बैंक नीतिगत ब्याज दरों में कम से कम 35 आधार अंकों की बढ़ोतरी कर सकता है। पिछले माह बुलाई गई आपातकालीन बैठक में एमपीसी ने 40 आधार अंकों की बढ़ोतरी की थी। विशेषज्ञ आने वाले माह में रेपो रेट (Repo Rate) में और वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। उनका यह भी मानना है कि समिति की बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा खुदरा मुद्रास्फीति पर होने की संभावना है। खुदरा महंगाई अप्रैल में लगातार सातवें माह आठ साल के उच्च स्तर 7.79 प्रतिशत पर पहुंच गई है। महंगाई की मुख्य वजह कच्चे तेल और कमोडिटी की कीमतों में तेजी है। थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति भी 13 माह से दहाई अंक में बनी हुई है और यह अप्रैल में 15.08 प्रतिशत के रिकार्ड उच्चस्तर पर पहुंच गई है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि रेपो रेट में कुछ वृद्धि होगी। हालांकि यह बता पाना बहुत कठिन है कि यह बढ़ोतरी कितनी होगी। बैंक आफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा कि एमपीसी में लिए गए फैसले ना केवल नीतिगत दरों के लिहाज से महत्वपूर्ण होंगे बल्कि इससे यह भी पता लगेगा कि विकास दर और महंगाई को लेकर केंद्रीय बैंक का क्या नजरिया है। उन्होंने कहा कि रेपो रेट में 25 से 35 आधार अंकों से ज्यादा की वृद्धि नहीं हो सकती है।(EMI)

विशेषज्ञों ने कहा-आरबीआइ की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लिया जा सकता है 35 आधार अंकों की वृद्धि का फैसला

एक रिपोर्ट में बोफा सिक्योरिटीज ने कहा कि उसे उम्मीद है कि एमपीसी जून में रेपो दर में 40 आधार अंक और अगस्त में 35 आधार अंकों की वृद्धि करेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि समिति मुद्रास्फीति के पूर्व अनुमान को ना केवल संशोधित कर सकता है बल्कि विकास अनुमान को बरकरार रख सकता है। हाउसिंग डाट काम, प्रापटाइगर डाट काम और मकान डाट काम के ग्रुप सीईओ ध्रुव अग्रवाल ने कहा, ‘हम मौजूदा समय में ब्याज दरों को बढ़ाने की आरबीआइ की मजबूरी को समझ सकते हैं। हालांकि रेपो रेट में वृद्धि धीरे-धीरे होनी चाहिए, क्योंकि यह रियल एस्टेट क्षेत्र की ग्रोथ को प्रभावित कर सकता है।’(EMI)

Tags: bizbusinessEMILoansMPCRate HikeRBIRepo rateReserve Bank Of IndiaShaktikanta Dasभारतीय रिजर्व बैंकमौद्रिक नीति समीक्षा
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

State Residents

प्रदेशवासी कांग्रेस को सौंपेंगे हरियाणा की सत्ता: शीशपाल केहरवाला

2 years ago
Vedanta Aluminum

Vedanta Aluminum ने बॉक्साइट शोधन की नई प्रक्रिया को कराया पेटेंट

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

वाहन लोन

वाहन लोन लेने वालों की अपेक्षाओं में शीर्ष पाँच बदलाव

November 15, 2025
Best Spices & Besan Sellers in Tricity

Best Spices & Besan Sellers in Tricity (Chandigarh, Mohali, Panchkula)

November 15, 2025

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)