Dragged: तालाब के विवाद में महिला को डूबो कर मारा, सड़क पर घसीटा,
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, March 4, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

तालाब के विवाद में महिला को डूबो कर मारा, सड़क पर घसीटा, वीडियो वायरल

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 6, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Dragged

लखनऊ। निगोहां गांव के भीखनपुर गांव में तालाब के विवाद में मंगलवार दोपहर दबंगों ने पड़ोस में रहने वाली महिला रीमा देवी को तालाब में डुबो-डुबोकर (Dragged) लात-घूसों से मारा। इसके बाद बाहर निकाला और फिर सड़क पर पैर पकड़कर घसीटते हुए पीटा। पीड़िता दबंगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने टरका दिया। बुधवार को इसकी जानकारी होने पर दबंगों ने रीमा देवी और उसकी बेटी को घर से खींचकर फिर पीटा। घटना से पूरे परिवार में दहशत है। पीड़ित परिवारजन ने अपने को घर के अंदर कैद कर रखा है। बुधवार देर रात महिला से हुई बर्बरता का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।

पीड़िता रीमा देवी के मुताबिक गांव के बाहर उनका तालाब है। तालाब में उन्होंने सिंघाड़े की बेढ़ लगा रखी है। आए दिन तालाब में पड़ोसी अमित अपने जानवार कुदा देता है। जिससे फसल का नुकसान होता है। मंगलवार दोपहर अमित के जानवर तालाब में फसल का नुकसान कर रहे थे। शिकायत की तो अमित ने खींचकर पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर अमित का भाई विक्की, अर्पित और कल्लू व अन्य लोग आ गए। उन्होंने तालाब में ही डुबो-डुबो कर लात घूसों से पीटा। इसके बाद तालाब के बाहर खींचकर लाए।

सड़क पर घसीट कर मारा। गांव वालों के विरोध पर वह भाग निकले। हमले से कमर, पेट, पीठ पर गंभीर चोटे आयी हैं। पीड़िता तहरीर लेकर निगोहा थाने पहुंची तो पुलिस ने टरका दिया। सुनवाई नहीं की उल्टा आरोपितों का पक्ष लेने लगी। इस पर हताश होकर लौट आयी। बुधवार को इसकी जानकारी अमित और उसके घरवालों को हुई। शाम को अमित और उसके भाई गाली-गलौज करते हुए घर में घुसे। पीड़िता के मुताबिक अमित और उसके भाइयों ने हमला बोल दिया। उसे और बेटी को पीटने लगे।

घर के बाहर खींचकर पीटना शुरू कर दिया। दबंगों ने तीन हजार रुपये और सोने का लाकेट भी लूट लिया। धमकी दी कि अगर अब पुलिस के पास शिकायत की तो जान से मार देंगे। सीओ निगोहां सोमेंद्र विश्वास ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपितों के खिलाफ एक दिन पूर्व एनसीआर दर्ज हुई थी। अब आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। तालाब के विवाद में महिला को पीटा है। पूछताछ की जा रही है। (Dragged)

Tags: Draggedlucknow crimeLucknow Crime NewsLucknow Latest Newslucknow newsLucknow Policelucknow-city-crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Eye check-up camp

Sirsa : कंवरपुरा में लगा नेत्र जांच शिविर, 105 की हुई जांच|

3 years ago
Tu Jhoothi ​​Main Makkaar

‘Tu Jhoothi Main Makkaar’ Film Leaked: फिल्म रिलीसिंग के साथ ही रणबीर कपूर को को लगा बड़ा झटका Full HD 1080p के रिज़ॉल्यूशन में लीक हुई फिल्म|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

समग्र शिक्षा अभियान

समग्र शिक्षा अभियान के दफ्तरी कर्मचारी प्रदर्शन पे

March 3, 2026
Ahmedabad University

Ahmedabad University Reimagines the MBA for New-Age Roles in a Connected Global Economy

March 3, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)