Haryana govt जी-20 के प्रतिनिधियों के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, April 5, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

G-20 के प्रतिनिधियों के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से किया गया शानदार कार्यक्रम का आयोजन|

हरियाणा सरकार ने कला-संस्कृति, खान-पान और आतिथ्य सत्कार से जी-20 बैठकों में शामिल होने वाले विदेशी मेहमानों का दिल जीत लिया।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 1, 2023
in हरियाणा
0
Haryana Govt

पंचकूला, 1 अप्रैल – हरियाणा सरकार ने कला-संस्कृति, खान-पान और (Haryana govt) आतिथ्य सत्कार से जी-20 बैठकों में शामिल होने वाले विदेशी मेहमानों का दिल जीत लिया। शुक्रवार रात को पिंजौर के ऐतिहासिक यादवेंद्र गार्डन में सरकार की ओर से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें विदेशी मेहमानों को हरियाणा व देश की संस्कृति से रूबरू कराया गया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे पी दलाल और विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। गार्डन में पहुंचे प्रतिनिधियों को भारत की अतिथि देवो भव: और वसुधैव कुटुंबकम् की परंपरा और समृद्ध कला संस्कृति से रूबरू कराने के लिए यह आयोजन किया गया है।

ये भी पड़े – डॉ. कुलदीप अग्निहोत्री बने हरियाणा की नयी अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष|

पारंपरिक वाद्य यंत्रों व तिलक लगाकर किया मेहमानों का अभिनंदन

रात्रि के समय यादवेंद्र गार्डन रंग -बिरंगी रोशनी से सराबोर नज़र आया, जो माहौल को और खुशनुमा और खास बना रहा था। विदेशी मेहमानों के आगमन (Haryana govt) पर मुख्य गेट पर पारंपरिक परिधान पहने हरियाणवी कलाकार ढोल नगाड़े बजाकर उनका अभिनंदन कर रहे थे। इसके बाद, मेहमानों को तिलक लगाकर व पारंपरिक लोक गीत गाकर स्वागत किया गया।

संस्कृतिक प्रस्तुतियों से झूम उठे विदेशी मेहमान

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। प्रदेश में विभिन्न त्योहार व अन्य अवसरों जुड़े पारंपरिक लोक नृत्यों लूर, घूमर, धमाल, फाग, फाल्गुन आदि की प्रस्तुति देते हुए हरियाणवी लोक शैली का प्रभावी रूप से प्रदर्शन किया। इससे विदेशी मेहमानों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। विदेशी मेहमानों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे पी दलाल, विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समूह चित्र भी खिंचवाए।

मुख्यमंत्री नज़र आए अनूठे अंदाज में

मुख्यमंत्री मनोहर लाल और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे पी दलाल और अन्य अतिथियों ने गार्डन का भ्रमण किया और जी -20 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अनूठे अंदाज में नज़र आए। (Haryana govt) उन्होंने भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने कलाकरों से भी बातचीत की और उनकी हौसला अफजाई की। वे छोटे बच्चों के साथ भी खुशनुमा मूड में नज़र आए। उन्होंने ढोल नगाड़े बजाने वाले कलाकारों के साथ मिलकर ढोल भी बजाया, जिससे कलाकार भी और अधिक जोश व उत्साहित हो उठे।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

आतिथ्य सत्कार के कायल हुए मेहमान

हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिनिधियों ने हरियाणा की मेजबानी की बहुत प्रशंसा की। यहां मिले सम्मान व सत्कार को उन्होंने अतुलनीय बताया। रात्रि भोजन पर हरियाणा के व्यंजनों, कला-संस्कृति पर आधारित पेंटिंग की प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान विदेशी मेहमानों को प्रमुख महत्व वाले स्थानों, कला-संस्कृति, खान-पान आदि विविध पहलुओं से रूबरू कराया गया। (Haryana govt) रात्रिभोज पर अलग अलग क्यूज़ीन के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय मिलेट ईयर के तहत मोटे अनाज से तैयार व्यंजन भी परोसे गए।

इस अवसर पर मुख्य सचिव संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी एस ढेसी, भारत सरकार के कृषि विभाग के अतिरिक्त सचिव डॉ अभिलक्ष लिखी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ अमित अग्रवाल, पुलिस महानिदेशक पी के अग्रवाल, एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल, (Haryana govt) पंचकूला के उपायुक्त महावीर कौशिक, पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खांगवाल, एसडीएम पंचकूला ममता शर्मा, एसडीएम कालका रुची सिंह बेदी, ज़िला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह, नगराधीश गौरव चौहान सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

Tags: Agriculture and Farmers Welfare Minister JP DalalCM Manohar Lal KhattarDevelopment and Panchayat Minister Devendra BabliG-20 SummitHaryanaHaryana GovernmentHaryana News By NavTimes न्यूज़Historical Yadvendra Garden of PinjorePanchkula
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Vikrant Bhushan

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें :- पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण (Vikrant Bhushan)

2 years ago
धूप

लू और धूप की चपेट में आने से ऐसे बचें, गर्मी में अपनाएं ये घरेलू उपाय

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Best Acting Schools in Chandigarh

Best Acting Schools in Chandigarh (2026) – Top 10 Institutes for Professional Acting Training

April 5, 2026
Danube Properties

Danube Properties Unveils AED 3.5M+ 'Greenz' Master Community in Dubai's High-Growth Academic City

April 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)