योगी सरकार 2.0 का पहला बजट आज, 6.10 लाख करोड़ का हो सकता है आकार
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, September 19, 2025
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

योगी सरकार 2.0 का पहला बजट आज, 6.10 लाख करोड़ का हो सकता है आकार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 26, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
योगी सरकार 2.0

लखनऊ: योगी सरकार 2.0 वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आज  विधानमंडल में बजट पेश करेगी। यह योगी सरकार का छठवां और दूसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा। बजट के केंद्र में भाजपा का लोक कल्याण संकल्प पत्र होगा जिसमें किये गए वादों को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाकर सरकार वर्ष 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव के लिए पुख्ता जमीन तैयार करेगी।

बुनियादी ढांचे के विकास को रफ्तार देने के साथ सरकार बजट के जरिये किसानों, महिलाओं और युवा वर्ग को साधने की पुरजोर कोशिश करेगी। बजट में केंद्रीय योजनाओं का आवंटन बढऩा तय है। नए बजट का आकार लगभग 6.1 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बुधवार को बजट को अंतिम रूप देते हुए बताया कि बजट बनाने में लोक कल्याण संकल्प पत्र का विशेष तौर पर ध्यान रखा गया है। पिछले दो वित्तीय वर्षों के बजट के साथ ही खन्ना चालू वित्तीय वर्ष के लिए पिछले वर्ष 16 दिसंबर को चार माह का लेखानुदान पेश कर चुके हैं।

किसानों पर होगी मेहरबानी : बजट में लोक कल्याण संकल्प पत्र में किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने के वादे को पूरा करने की घोषणा हो सकती है। सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने पर सालाना तकरीबन 1800 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना भी बजट का एक और आकर्षण हो सकती है जिसके तहत सभी लघु व सीमांत किसानों को बोरवेल, ट्यूबवेल, तालाब और टैंक निर्माण के लिए अनुदान देने की व्यवस्था होगी।

किसानों को आलू, प्याज, टमाटर जैसी फसलों का न्यूनतम मूल्य सुनिश्चित करने के लिए भामाशाह भाव स्थिरता कोष बनाने का ऐलान भी बजट में हो सकता है। गंगा नदी के किनारे पांच किलोमीटर के दायरे में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए भी बजट में संसाधनों की व्यवस्था की जा सकती है।

महिलाओं के लिए हो सकती हैं सौगातें : योगी सरकार 2.0 बजट में महिलाओं को भी कई सौगातें दे सकती है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो मुफ्त एलपीजी सिलिंडर देने की घोषणा की जा सकती है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुदान योजना के तहत गरीब परिवार की बेटियों के विवाह के लिए वित्तीय सहायता बढ़ाकर एक लाख रुपये करने के अलावा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत वित्तीय सहायता को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन (बसों) में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के लिए भी सरकार कदम उठा सकती है।

युवाओं को भी साधेगी सरकार :योगी सरकार 2.0 बजट के जरिये युवाओं को साधने की कोशिश करेगी। युवाओं को रोजगार-स्वरोजगार से जोडऩे के लिए आत्मनिर्भर युवा स्टार्ट अप मिशन शुरू करने की घोषणा भी हो सकती है। युवाओं को टैबलेट/स्मार्टफोन देने और खेलकूद की सुविधाएं बढ़ाने के लिए भी सरकार दरियादिली दिखाएगी।

बुनियादी ढांचे पर जोर : बजट में बुनियादी ढांचे पर सरकार का फोकस जारी रहेगा। अधूरी एक्सप्रेसवे व मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए धनावंटन सरकार की शीर्ष प्राथमिकता होगी। अयोध्या व ललितपुर एयरपोर्ट परियोजनाओं के लिए भी बजट आवंटन होना तय है। ‘हर घर नल’ परियोजना को तेजी से क्रियान्वित करने के लिए भी बजट में संसाधनों का इंतजाम होगा। बजट में विकास कार्यों व निर्माण कार्यों और नई योजनाओं के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये का आवंटन हो सकता है।

शिक्षा क्षेत्र में विश्वविद्यालयों और आइटीआइ की स्थापना के साथ स्वास्थ्य संबंधी ढांचागत सुविधाएं बढ़ाने पर भी जोर होगा। नए डायलिसिस केंद्रों की स्थापना के लिए भी बजट प्रावधान होगा। प्रदेश के सभी मंडलों में एंटी करप्शन आर्गनाइजेशन यूनिट और थानों में साइबर हेल्प डेस्क स्थापित करने की योजना भी बजट का हिस्सा हो सकती है।

Tags: CM Yogi Adityanath government todaylucknow-city-politicsnewsstateUP budgetUP budget 2022up newsUP PoliticsYogi government budget
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Chandigarh Group of Colleges

चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजस लांडरा व झनजेडी में किया 753 युवायों ने रक्तदान |

3 years ago
जो रूट

जो रूट करेंगे सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने वाले एलिस्टर कुक की बराबरी, बस 23 रन दूर

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

शेमारूमी

सबसे बड़ी गुजराती ब्लॉकबस्टर फिल्म झमकुड़ी अब हिंदी में, सिर्फ शेमारूमी पर

September 17, 2025
पैरालंपिक

पैरालंपिक मेडलिस्ट होकातो सेमा ने साधा इंडियनऑइल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 15 मीटर से आगे रहने का लक्ष्य

September 17, 2025

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)