विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर ज़ी स्टूडियोज़
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 17, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर Zee Studios की गांधी टॉक्स 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

जो फिल्म शब्दों के बिना बोलती है: ज़ी स्टूडियोज़ की गांधी टॉक्स जनवरी 2026 में सिनेमाघरों में

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
January 4, 2026
in मनोरंजन
0
zee studios

मुंबई, जनवरी 2026: Zee Studios ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी और असामान्य सिनेमाई पेशकश गांधी टॉक्स की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। आधुनिक भारतीय सिनेमा में एक दुर्लभ साइलेंट फिल्म के रूप में तैयार की गई गांधी टॉक्स एक साहसिक रचनात्मक कदम है, जहाँ खामोशी ही सबसे सशक्त कहानी कहती है।

आज के दौर में जब सिनेमा को भव्यता और तेज़ आवाज़ों से परिभाषित किया जाता है, गांधी टॉक्स संयम, संवेदना और ठहराव के ज़रिए अपनी बात कहती है। फिल्म में विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जाधव जैसे दमदार कलाकार नज़र आएँगे, जिन्होंने संवादों के बिना केवल भाव और अभिनय के ज़रिए कहानी कहने की चुनौती को स्वीकार किया है।

विजय सेतुपति और अरविंद स्वामी जैसे कलाकारों का एक साइलेंट फिल्म को लीड करना उनके क्राफ्ट-ड्रिवेन सिनेमा में अटूट विश्वास को दर्शाता है। ये दोनों कलाकार हमेशा परंपराओं को चुनौती देने वाले किरदारों के लिए जाने जाते हैं, और गांधी टॉक्स में उनकी मौजूदगी फिल्म की कलात्मक विश्वसनीयता को और मज़बूत करती है। वहीं, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जाधव अपने बेहद सूक्ष्म और भावनात्मक अभिनय से कहानी को गहराई प्रदान करते हैं, जहाँ संवादों के बिना भी भावनाएँ पूरी तरह महसूस की जाती हैं।

फिल्म की सबसे खास परत है ए.आर. रहमान का संगीत, जो गांधी टॉक्स की आत्मा और आवाज़ बनकर उभरता है। संवादों की अनुपस्थिति में रहमान का बैकग्राउंड स्कोर दर्शकों को भावनात्मक यात्रा पर ले जाता है। उनका संगीत खामोशी को एक गहरे, प्रभावशाली अनुभव में बदल देता है, जो फिल्म को वैश्विक और फेस्टिवल-रेडी स्तर पर स्थापित करता है।

फिल्म के विज़न पर बात करते हुए निर्देशक किशोर बेलेकर ने कहा, “गांधी टॉक्स खामोशी पर भरोसा करने वाली फिल्म है। जब भारतीय सिनेमा सौ से अधिक वर्षों की यात्रा पूरी कर चुका है, तब हम इसकी सबसे मूल भाषा, यानि शुद्ध अभिनय और भावनाओं की ओर लौटना चाहते थे। कलाकारों ने इस संवेदनशीलता को पूरी तरह अपनाया और ए.आर. रहमान का संगीत फिल्म की आवाज़ बन गया। ज़ी स्टूडियोज़ और मीरा चोपड़ा के समर्थन से हम एक ईमानदार और साहसिक सिनेमा रच पाए।”

गांधी टॉक्स के साथ ज़ी स्टूडियोज़ एक बार फिर यह साबित करता है कि वह ऐसे प्रतिष्ठित और पाथ-ब्रेकिंग सिनेमा को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो भारतीय सिनेमा की भाषा को नए आयाम प्रदान करता है।

30 जनवरी 2026 को रिलीज़ होने जा रही गांधी टॉक्स एक ऐसा सिनेमाई अनुभव बनने का वादा करती है, जो बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह जाती है। (zee Studios)

Advertisement – Hospitality Partner – Grip Food , Ayurvedic Partner- Arushyam. Medical Partner–MGEE , Accounting Partner –Accutech , Publicity Partner- BDRINGESTA , Branding Partner – Ayuvista,Best Acting Classes Near me-  MS Asian Film Academy , Supported by Nav Times News , Powered by MSasian Entertainment , Photography Partner- CK Photography , Hospitality Partner – Health Mark Food 

Tags: release on JanuaryZee studioZee Studios
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Weapon

Panchkula के क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियार समेत आरोपी को दबोचा, कारतूस सहित हथियार बरामद|

3 years ago
Anurekha Bhagat

अभिनेत्री अनुरेखा भगत (Anurekha Bhagat) : “मुझे शुरू में वॉचो एक्सक्लूसिव ‘स्टेट वर्सेस आहूजा’ सीरीज का हिस्सा बनने पर संदेह था, लेकिन

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Sitaram Jaipuria Foundation

Celebrating Life Savers – Sitaram Jaipuria Foundation Hosts the 3rd Edition of Medical & Healthcare Excellence Awards

March 17, 2026
Numeros Motors

Super Kings Academy Welcomes Numeros Motors as Official Partner

March 17, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)