ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, October 16, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

झूठ, बेरोजगारी व घोटालों के 09 साल: Kumari Selja

भाजपा जनता की आंकाक्षाओं पर नहीं उतरी खरी, गठबंधन सरकार पर लगातार उठ रहे हैं सवाल

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 25, 2023
in हरियाणा
0
Kumari Selja

चंडीगढ़/ सिरसा।(सतीश बंसल इंसां )अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा (Kumari Selja) ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में झूठ, छल, प्रपंच, बेरोजगारी और घोटालों के 09 साल पूरे कर लिये हैं  जबकि, उसकी सहयोगी जजपा ने अपने चुनावी वादों को रद्दी की टोकरी में डालकर इन 04 साल में भ्रष्टाचार के तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भाजपा 09 साल बाद भी जनता की आकांक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई है। प्रदेश में भाजपा-जजपा के गठबंधन पर भी लगातार सवाल उठते रहे हैं। इस गठबंधन सरकार ने प्रदेश का हर व्यक्ति परेशान है, महंगाई ने आम आदमी की कमर तोडकर रख दी है और सरकार है कि स्वयं ही अपनी पीठ थपथपाकर अपनी जय जयकार में लगी है उसे जनता के सुख-दुख से कोई लेना देना नहीं हैं।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा (Kumari Selja) ने कहा कि प्रदेश सरकार से कोई भी वर्ग खुश नहीं है। कर्मचारी, किसान, छात्र, शिक्षक, बुजुर्ग, महिलाओं समेत प्रदेश में किसी को भी इनके कामों पर नाज नहीं है। कहीं स्कूल बंद किए जा रहे हैं तो कहीं स्कूलों को शिक्षकों से खाली किया जा रहा है। बुजुर्गों व महिलाओं की पेंशन किसी न किसी बहाने से काटी जा रही है। जजपा ने पेंशन बढ़ोतरी का जो वादा किया था, वह आज तक पूरा नहीं हो पाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रोजगार के नाम पर युवाओं को बरगलाया जा रहा है। जिस तरह के बेरोजगारी भत्ते का वादा किया था, उसे पूरा ही नहीं किया गया। न उद्योगों में रोजगार का इंतजाम किया गया और न ही सरकारी नौकरियां दी गई। एचपीएससी और एचएसएससी के पेपर लीक, नौकरियों में भ्रष्टाचार, अधिकारियों का रिश्वत लेते हुए पकड़ा जाना, यह सब इस बात का सबूत हैं कि रुपये के बिना नौकरियां दी ही नहीं गई।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

कुमारी सैलजा (Kumari Selja) ने कहा कि जजपा के पास जो भी विभाग हैं, उनमें कोई भी ऐसा नहीं बचा, जिसमें घोटालों को अंजाम न दिया गया हो। पीडब्ल्यूडी में कमीशन को लेकर चल रही चर्चाएं जगजाहिर हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का धान व गेहूं घोटाला, एक्साइज विभाग का शराब घोटाला, श्रम विभाग में श्रमिकों के कल्याण के रुपये की अंदरखाने बंदरबांट, तहसील का रजिस्ट्री घोटाला, पंचायत विभाग में काम के बिना ही भुगतान का घोटाला, मनरेगा घोटाला आदि सब जजपा के विभागों में ही हुए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा के नेता भी घोटालों में पीछे नहीं हैं। सिर्फ करनाल जिले के घोटालों पर ही नजर दौड़ाएं तो पता चलता है कि यहां पर हर सप्ताह कोई न कोई घोटाला सामने आ ही जाता है। मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र होने के बावजूद भ्रष्टाचार पर यहां कोई लगाम नहीं है। अफसरों के करोड़ों रुपये के साथ पकड़े जाने की घटनाएं करनाल में ही सामने आई थी।

ये भी पड़े-28 अक्तूबर को पंचायत भवन, सिरसा में होने वाले National Seminar की तैयारियां संपन्न

कुमारी सैलजा ने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़े साफ बताते हैं कि हरियाणा में अपराध किस कदर बढ़ा है। यहां संगठित गिरोह काम कर रहे हैं और अपहरण, हत्या, लूट, डकैती को अंजाम दे रहे हैं। गैंगरेप की घटनाएं प्रदेश पर बदनुमा दाग लगा रही हैं। महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं। महकमों के निजीकरण की दिशा में प्रदेश सरकार लगातार कदम उठा रही है, जिससे सरकारी कर्मियों में नाराजगी बढ़ रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा अपने 09 साल की सरकार का कितना ही ढिंढोरा पीट ले, लेकिन जनता उसकी कारगुजारियों को जान चुकी है, पहचान चुकी है। जजपा भी 04 साल के दौरान किसी भी एक काम का क्रेडिट अपने नाम नहीं ले सकती। इनका ध्यान जनता के कल्याण की ओर न रहकर सिर्फ और सिर्फ घोटालों की तरफ रहा है। इसलिए इनके पास गिनाने को कुछ नहीं है। प्रदेश के लोग भाजपा-जजपा से आजिज आ चुके हैं और आने वाले चुनाव में इन्हें सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे।

Tags: govt liesKumari Seljaunemployment
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Kapil Sibal

भारतीय वरिष्ठ अधिवक्ता व राजनेता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से फिल्म ‘The Kerala Story’ पर रोक लगाने की मांग की, 15 मई को होगी सुनवाई|

3 years ago
Mustard

Lifestyle:- सरसों नुकसानदायक होने के साथ-साथ उतना ही फायदेमंद भी है, सोच-समझकर करना चाहिए इस्तेमाल|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

October 14, 2026
Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

October 14, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In