ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, October 23, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

10 करोड़ के टेंडर की सीएम तुरंत विजिलेंस (Vigilance) और सीएम फ्लाइंग से करवाएं जांच: डॉ. अशोक तंवर आरटीआई से जवाब मांगने नप कार्यालय पहुंचे डॉ. अशोक तंवर

जड़ा टेंडर में गोलमाल व भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 22, 2023
in हरियाणा
0
Vigilance

Vigilance – सिरसा, 22 अगस्त।(सतीश बंसल) आम आदमी पार्टी चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि सिरसा में पिछले लंबे समय से विकास कार्यों के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हुआ है जिसका उदाहरण दस करोड़ की लागत से बनने वाली शहर की गलियां हैं। मंगलवार को अशोक तंवर नप कार्यालय पहुंचे और जनसूचना अधिकार के तहत 38 बिंदुओं पर कार्यकारी अधिकारी से जवाब मांगा। पूर्व सांसद डॉ. तंवर ने आरोप जड़ा कि 10 करोड़ के टेंडर में भारी गोलमाल और जमकर भ्रष्टाचार हुआ है जिसकी मुख्यमंत्री को स्टेट विजिलेंस व सीएम फ्लाइंग से अविलंब जांच करानी चाहिए। डॉ. तंवर ने कहा कि 10 करोड़ की लागत से बनने वाली गलियों की सूची में कई गलियां पहले से ही बनी हुई हैं। ऐसे में इन गलियों को पुन: टेंडर में शामिल करना बड़ा घोटाला है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की कि वे इन गलियां के बनने से पहले ही इनकी फिजिकल वैरिफिकेशन करवाएं ताकि नगरपरिषद की तरफ से किए जा रहे भ्रष्टाचार और घोटाला सामने आ सके। (Vigilance)

ये भी पड़े –संयुक्त किसान मोर्चा (United Kisan Morcha) (गैर राजनीतिक) के आह्वान पर जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस घोटाले के सिद्ध होते ही यह भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को तुरंत जेल भेजा जाए। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक तंवर ने यह अल्टीमेटम दिया कि अगर नगर परिषद प्रशासन ने एक माह में आरटीआई का जवाब नहीं दिया तो आम आदमी पार्टी बड़ा प्रदर्शन करेगी और नप कार्यालय में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकेगी। अशोक तंवर ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में नप प्रशासन आकंठ डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की आड़ में नगरपरिषद प्रशासन की ओर से मोटा पैसा खाया जा रहा है। लोगों के खून पसीने की कमाई को दोनों हाथों से जमकर लूटा जा रहा है। डॉ. तंवर ने आरोप जड़ा कि नगर परिषद का विकास कार्यों से कोई लेना देना नहीं है और नप कार्यालय पूरी तरह से भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि नप प्रशासन के अधिकारी सत्तापक्ष के नेताओं से मिलकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। इसमें प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी फाइलों को क्लियर करने के लिए लिया मोटा कमीशन लिया जा रहा है।बॉक्स नप अधिकारियों की छत्रछाया में फलफूल रहा है भ्रष्टाचार पूर्व सांसद ने गंभीरता से नप अधिकारियों से पूछा कि शहर में कौन से पार्क ऐसे हैं जहां इंग्लिश गुलाब लगाए गए हैं। (Vigilance)

उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए खर्चने के बाद भी आज पार्क और शहर की सडक़ों की हालत दयनीय बनी हुई है। उन्होंने नप प्रशासन को सवालों के घेरे में खड़ा करते हुए पूछा कि वे बताएं शहर के सौंदर्यीकरण में संसाधनों के रूप में आखिर डस्टबिन, बेंच और झूले कहां गए? बॉक्स नई वार्डबंदी को लेकर भी अशोक तंवर हुए नाराज आप नेता अशोक तंवर ने कहा कि नगरपरिषद प्रशासन की ओर से तीन-तीन बार शहर के वार्डों की वार्डबंदी की गई है और इस पर लाखों रुपए खर्चे गए हैं। तीन-तीन बार वोटर लिस्ट फाइनल होने के बाद भी चुनावों का अभी तक पता नहीं है। उन्होंने कहा कि अपनी संभावित हार को देखते हुए सत्तापक्ष के इशारे पर नगरपरिषद के अधिकारियों ने गलत वार्डबंदी की है। जिसे लेकर आम आदमी पार्टी चुप नहीं बैठेगी और हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। उन्होंने कहा कि गलत वार्डबंदी करने वाले दोषी अधिकारियों को बक्शा नहीं जाएगा और कोर्ट में पार्टी बनाया जाएगा।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने कहा कि सत्तापक्ष के इशारे पर वार्डबंदी में सभी वार्ड के नंबर चेंज किए गए हैं और वार्ड से गलियां काटी गई हैं जो पूरी तरह से असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि यह वार्डबंदी नगरपरिषद की नहीं, सत्तापक्ष की है। बॉक्सडॉ. अशोक तंवर ने कहा कि याशी कंपनी ने प्रॉपर्टी आईडी सर्वे में बंटाधार किया है। उन्होंने कहा कि याशी कंपनी को उसके गलत कार्य के लिए दंडित करने के बजाय प्रदेश सरकार ने करोड़ों रुपए का भुगतान कर प्रोत्साहित किया गया है। उन्होंने आरोप जड़ा कि याशी कंपनी प्रदेश की गठबंधन सरकार में बैठे हुए नुमाइंदों की है। इसलिए सरकार कार्रवाई करने से बच रही है। उन्होंने कहा कि घर घर नप की ओर से भेजे जा रहे प्रोपर्टी एसेसमेंट सर्वे के पर्चे भी 90 फीसदी गलत है। (Vigilance)

Tags: 10 crore tenderCM FlyingDr. Ashok Tanwarinvestigated by CM Vigilancevigilance
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Suffocation

Delhi : गद्दे पर मॉर्टिन जलाकर सोना पड़ गया भारी, दम घुटने से सोते हुए 6 लोगो की हुई मौत|

4 years ago
National Service

National Service योजना इकाइयों द्वारा चल रहे सात दिवसीय शिविर के समापन समारोह का आयोजन।

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

No. 1 Acting School in Chandigarh

No. 1 Acting School in Chandigarh | MS Asian Film Academy

October 19, 2026
SmartKargo

SmartKargo Signs Strategic Agreement with Sun Phu Quoc Airways to Power Digital Transformation of Airline Cargo Operations

July 22, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In