यूपी विधानसभा के लिए निर्विरोध चुने गए 13 उम्मीदवार, केशव प्रसाद मौर्य समेत ये नेता शामिल
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, February 11, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा के लिए निर्विरोध चुने गए 13 उम्मीदवार, केशव प्रसाद मौर्य समेत ये नेता शामिल

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 14, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
निर्विरोध

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 13 सीटों पर हो रहे चुनाव में सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। इसमें योगी सरकार के सात मंत्रियों सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 9 और समाजवादी पार्टी (सपा) के 4 उम्मीदवार शामिल हैं। छह जुलाई को रिक्त होने वाली विधान परिषद की 13 सीटों के लिए चुनाव में सोमवार को नाम वापसी की अंतिम समयसीमा के बाद इसकी घोषणा कर दी गई। निर्वाचन अधिकारी बृज भूषण दुबे ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित कर दिए।

दरअसल, विधान परिषद की 13 सीटें छह जुलाई को रिक्त हो रही हैं। इन सीटों पर चुनाव के लिए प्रक्रिया दो जून से शुरू हुई। नौ जून को आखिरी तारीख तक निर्धारित सीटों के लिए 13 ही नामांकन दाखिल किए गए। 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच में सभी नामांकन वैध पाए गए। सोमवार को नाम वापसी की आखिरी तारीख है। दोपहर तीन बजे तक की समय सीमा बीतने के बाद नियमानुसार चुनाव की स्थिति न बनने पर सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। निर्वाचन अधिकारी बृजभूषण दुबे ने इसका औपचारिक ऐलान कर दिया। उन्होंने विधान परिषद सदस्य के लिए निर्वाचित किए गए प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र सौंप दिए हैं। इन सभी का कार्यकाल छह जुलाई 2022 के बाद से शुरू होगा।(निर्विरोध)

भाजपा के प्रत्याशी : भाजपा प्रत्याशियों में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेन्द्र कश्यप, आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ और अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी शामिल हैं। अन्य दो में लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा और कन्नौज के पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे हैं।

सपा के प्रत्याशी : सपा के प्रत्याशियों में स्वामी प्रसाद मौर्य सहित चार प्रत्याशियों ने विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन किया था। इनमें अखिलेश यादव के लिए करहल विधानसभा सीट छोड़ने वाले सोबरन सिंह यादव के पुत्र मुकुल यादव, सहारनपुर के शाहनवाज खान व सीतापुर के पूर्व विधायक जासमीर अंसारी शामिल हैं।

विधान परिषद में भाजपा होगी मजबूत : उत्तर प्रदेश विधान परिषद की छह जुलाई को 13 सीटें खाली हो रही हैं। इसमें से भारतीय जनता पार्टी की तीन सीटें खाली हो रही हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के छह सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इनके अलावा बहुजन समाज पार्टी के तीन और कांग्रेस की एक सीट खाली हो रही है। भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में सबसे अधिक फायदे में रही है। उसने नौ सीटों पर जीत दर्ज की है। इस प्रकार से बसपा और कांग्रेस की सभी खाली सीटों के अलावा सपा की दो खाली सीट भी भाजपा के पाले में गई है। इससे विधान परिषद में भाजपा की स्थिति और मजबूत होगी।

Tags: Deputy CM Keshav Mauryalucknow-city-politicsnewsstateSwami Prasad MauryaUP MLC Chunav Result 2022UP MLC Election Result 2022
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Costa Tich

अफ्रीकन रैपर कोस्टा टीच की स्टेज पर गाना गाने के दौरान अचानक हुई मौत, आखिरी वीडियो देख हैरान रह गए फैन्स|

3 years ago
LaVee Sport

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह लावी स्पोर्ट ( LaVee Sport) के ब्रैंड एम्बेसडर बने

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Sikh leaders

राजनीति, सेवा और नेतृत्व की अमर विरासत को प्रदर्शित करते भारत के प्रमुख Sikh leaders – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

February 10, 2026
Sony sab

सुम्बुल ने हाल ही में Sony Sab के धारावाहिक इत्ती सी खुशी में थप्पड़ वाला दृश्य शूट किया

February 10, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)