ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, October 2, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

Recession in USA: अमेरिका में आने वाली है साल 1990 जैसी मंदी, Rating Agencies Fitch ने दी चेतावनी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 19, 2022
in व्यापार
0
Rating Agencies Fitch

बेंगलुरु। Rating Agencies Fitch ने 2022 और 2023 के लिए अमेरिका की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान में कटौती की है। एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज में वृद्धि और महंगाई अमेरिका को 1990 जैसी मंदी की ओर धकेल रहे हैं। Rating Agencies Fitch के अर्थशास्त्रियों ने अनुमान जताया है कि अगले वर्ष अमेरिकी अर्थव्यवस्था में केवल 0.5 प्रतिशत की वृद्धि रहेगी।

जून में 1.5 प्रतिशत की वृद्धि रहने का था अनुमान

इससे पहले जून में 1.5 प्रतिशत की वृद्धि रहने का अनुमान जताया गया था। एजेंसी के अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि अमेरिका में मंदी की आशंका कम है लेकिन बेरोजगारी दर मौजूदा 3.5 प्रतिशत से बढ़कर 2024 में 5.2 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। इसका मतलब यह है कि लाखों नौकरियों का नुकसान होगा। हालांकि, संख्या बीती दो मंदी के मुकाबले कम रहेगी।

महंगाई के कारण उपभोक्ता खर्च में आएगी कमी

Rating Agencies Fitch का मानना है कि महंगाई के कारण अगले वर्ष परिवारों की आय और उपभोक्ता खर्च में कमी आएगी, जो 2023 की दूसरी तिमाही में गिरावट के लिए जिम्मेदार होगी। अमेरिका में सितंबर में उपभोक्ता मूल्य में अनुमान से ज्यादा वृद्धि रही है, जिससे महंगाई का दबाव जारी है। इससे यह संकेत भी मिलता है कि फेडरल रिजर्व अगले महीने भी ब्याज दर में 75 आधार अंकों की वृद्धि कर सकता है। सप्लाई चेन में सुधार और तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद अमेरिका में महंगाई फेडरल रिजर्व के लक्ष्य से दो प्रतिशत ऊपर बनी हुई है।

माइक्रोसाफ्ट ने 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

इधर, अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसाफ्ट ने करीब 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इसमें विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों की वास्तविक संख्या की जानकारी देने से इनकार किया है। माइक्रोसाफ्ट ने कहा है कि अन्य कंपनियों की तरह हम भी अपनी कारोबारी प्राथमिकताओं का नियमित रूप से मूल्यांकन करते हैं। इसी के आधार पर संरचनात्मक बदलाव किए जाते हैं। कंपनी ने कहा कि हम अपने कारोबार में निवेश जारी रखेंगे और आने वाले वर्षों में प्रमुख क्षेत्रों में नियुक्तियां करेंगे।

Tags: economyInflation in AmericaRating Agencies FitchRussia Ukraine warUnited States of AmericaWeak global cues
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Minor Girl was Threatening

सैलरी न मिलने पर शिकायत की धमकी दे रही थी नाबालिक, शरीर काटकर किए 6 टुकड़े

4 years ago
Market

Market सेक्टर 11डी चंडीगढ़ में किया 64 युवायों ने किया रक्तदान

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

October 1, 2026
A Global Milestone: SRM University-AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in AP

A Global Milestone: SRM University-AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in AP

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In