तो ऐसे पढ़ेंगी बेटियां!: दो शिक्षिकाओं ने बनाया बंधक, बच्चियों की चीख से जागा शिक्षा विभाग, रात में हुआ हंगामा
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 31, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

तो ऐसे पढ़ेंगी बेटियां!: दो शिक्षिकाओं ने बनाया बंधक, बच्चियों की चीख से जागा शिक्षा विभाग, रात में हुआ हंगामा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 29, 2022
in उत्तर प्रदेश
0

लखीमपुर। अपना स्थानांतरण रुकवाने के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की दो शिक्षिकाओं ने 20 छात्राओं को दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। बुधवार रात दस बजे पुलिस ने विद्यालय पहुंचकर छात्राओं को मुक्त कराया। वहीं जिला समन्वयक सर्व शिक्षा रेनू श्रीवास्तव ने दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ तहरीर दी है।

घटनाक्रम के अनुसार विद्यालय में बुधवार शाम साढ़े सात बजे बालिकाओं ने खाना खाया। इसके बाद 35-36 बालिकाएं नीचे रह गईं, जबकि 20 छात्राएं छत पर चली गईं। इस बीच शिक्षिका मनोरमा मिश्रा व गोल्डी कटियार छत पर मौजूद छात्राओं के पास पहुंचीं और अपना तबादला होने की बात बताई। छात्राओं को भड़काने का प्रयास किया और छत के दरवाजे पर कुंडी लगाकर नीचे उतर आईं। काफी देर जब कुंडी नहीं खुली तो छात्राएं परेशान होने लगीं। छात्राओं के रोने व शोर मचाने के बाद पता चला कि छात्राओं को छत पर कैद किया गया है। स्कूल स्टाफ तथा आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने छात्राओं को मुक्त कराया। बीएसए भी मौके पर पहुंचे। कस्तूरबा विद्यालय में रात करीब दो बजे तक हंगामा होता रहा।

छात्राओं को मुक्त कराने के बाद जिला समन्वयक सर्व शिक्षा रेनू श्रीवास्तव ने दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ नीमगांव थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है जिसमें बालिकाओं की सुरक्षा खतरे में डालने, उन्हें भड़काने, वार्डन से गाली गलौज करने का आरोप है। बीएसए ने भी चार सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। टीम को तीन दिन में साक्ष्य सहित आख्या देने का निर्देश दिया है।

जांच के बाद जारी होगी सेवा समाप्ति की नोटिस : बीएसए डा. लक्ष्मीकांत पांडेय का कहना है कि शिक्षिकाओं ने अपना तबादला रुकवाने के लिए छात्राओं को अपनी ढाल बनाया था। दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही चार सदस्यीय टीम की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद शिक्षिकाओं की सेवा समाप्ति के लिए नोटिस जारी की जाएगी।

Tags: kidnapping in lakhimpurkidnapping of girl studentslucknow-city-crimenewsstateTeachers kidnapped girl studentsछात्राओं का अपहरण
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Kanpur Ghatampur Accident

Kanpur Ghatampur Accident: पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचे गांव तो गूंजीं चीखें, आज एक साथ जलेंगीं 26 चिताएं

3 years ago
Sakshi Murder Case

Sakshi Murder Case: सिर्फ साक्षी ही नहीं, बल्कि साहिल खान के पास थी पूरे पांच लोगों के कत्ल की लिस्ट, पुलिस के अनुसार- सुनियोजित लगती है हत्या|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ghaziabad

Ghaziabad- Tallest Residential Development Saya Gold Avenue Fully Sold Out

March 30, 2026
Students

Rising Number of Students Staying Back in India Calls for Urgent Rethink in Higher Education: Sushma Bharath

March 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)