ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, October 25, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य चंडीगढ़

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री ओम प्रकाश यादव की अध्यक्ष्ता में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में सुनी गई कुल 25 शिकायतें

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता बैठक में विशेष रूप से रहे उपस्थित |

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
December 1, 2022
in चंडीगढ़
2
Public Relations

Public Relations: पंचकूला, 1 दिसंबर- हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री ओम प्रकाश यादव की अध्यक्ष्ता में आज पंचकूला के सेक्टर 1 स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 25 शिकायतों को सुना गया। बैठक में अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया और शेष शिकायतों के शीघ्र निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए। बैठक में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, उपायुक्त श्री महावीर कौशिक, पुलिस उपायुक्त श्री सुरेन्द्र पाल सिंह तथा नगर निगम के महापौर श्री कुलभूषण गोयल भी उपस्थित थे। गांव खोखरा, कालका निवासी सुखजिंदर सिंह के खेत में खड़ी मक्का की फसल को गांव के ही कुछ लोगों द्वारा खराब करने की शिकायत का कड़ा संज्ञान लेते हुए श्री ओम प्रकाश यादव ने एक कमेटी बना कर मामले की जांच करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों और कष्ट निवारण समिति के सदस्यों की एक संयुक्त समिति पूरे मामले की जांच कर आगामी बैठक से पहले अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उन्होंने कहा कि किसी के भी खेत में जबरन दाखिल होकर खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाना एक गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। एक अन्य शिकायत में गांव ईशरनगर के राजिन्द्र शर्मा, गांव जबरोट के राज कुमार और श्री संजीव कुमार ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व पिंजौर से बरूण तक लगभग 14 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया था परंतु एक महीने बाद ही सड़क टूटनी शुरू हो गई।

ये भी पड़े – जिला स्तरीय कला मुकाबलों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिटना, पंचकूला के 3 विद्यार्थियों और एक अध्यापिका ने जीता प्रथम पुरस्कार

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि निर्माण में निम्न स्तर की सामग्री का इस्तेमाल किया गया। इस पर संज्ञान लेते हुए श्री ओम प्रकाश यादव ने निर्देश दिये कि डिस्ट्रिक्ट लैवल विजिलेंस कमेटी इस सड़क क जांच करेगी और 15 दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट उपायुक्त को प्रस्तुत करेगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि संबंधित ठेकेदार द्वारा डिफैक्ट लाईब्लिटी पीरियड के तहत सड़क की मरम्मत करवाई जाए। (Public Relations) गाँव मौली के श्री सुभाष की शिकायत पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने निर्देश दिये कि फैक्ट्रियों के पानी की निकासी किसी अन्य की भूमि में नहीं होनी चाहिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी भूमि में सफेदे के पेड़ व फलदार पौधों के अलावा खेती भी होती है। परंतु उनकी जमीन के साथ स्थापित फैक्ट्रियों का कैमिकल युक्त पानी उनकी भूमि में आता है जिस कारण न तो पेड़ उपज पाते हैं और न ही समय पर फसल हो पाती है। श्री ओम प्रकाश यादव ने निर्देश दिये कि ऐसी फैक्ट्रियों को तुरंत सील कर उन पर जुर्माना लगाया जाए। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पंचकूला के क्षेत्रीय अधिकारी विरेन्द्र पुनिया ने बताया कि 4 फैक्ट्रियों के पानी के सैंपल परीक्षण के लिए भेजे गए हैं और यदि सैंपल में कैमिकल होने की पुष्टि होती है तो ऐसी फैक्ट्रियों को तुरंत सील किया जाएगा। कालका के गांव नाला बलोग के ओम प्रकाश ने शिकायत में बताया कि वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे के कारण गांव नाला बलोग से मल्लाह तक के रास्ते का कार्य अधूरा पड़ाव है। इस पर श्री ओम प्रकाश यादव ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वन विभाग की जमीन की निशानदेही करवा कर आगामी बैठक से पहले अवैध कब्जे को हटाया जाए ताकि लोगों की सुविधा के लिए आम रास्ते का निर्माण किया जा सके। ( Public Relations)

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

राजकीय महाविद्यालय रायपुररानी के खेल मैदान और गांव रिहोड़ स्थित गउशाला के उपर से हाई टैंशन वायर गुजरने की शिकायत पर श्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि वे प्रयास करेंगे कि मौजूदा नीति में संशोधन लाकर सरकारी खर्च पर हाई टैंशन वायर को स्थानांतरित करने का प्रावधान किया जाए। खण्ड रायपुररानी में ढैंचा बीज वितरण में अनियमितताएं पाए जाने पर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई में देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने जिला पुलिस को निर्देश दिये कि मामले की जांच में तेजी लाते हुए मामले में संलिप्त सभी दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए आगामी बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मनीता मलिक, एसडीएम पंचकूला डाॅ. ऋचा राठी, एसडीएम कालका रूचि सिंह बेदी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह, नगराधीन गौरव चैहान, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी गगनदीप सिंह, नगर निगम के उप आयुक्त दीपक सूरा, बीजेपी जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, जेजेपी के जिला अध्यक्ष शहरी ओपी सिहाग, जिला अध्यक्ष ग्रामीण भाग सिंह दमदमा, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य तथा शिकायतकर्ता भी उपस्थित थे। ( Public Relations)

Tags: Chandigarh tricity News By NavTimes न्यूज़District Public RelationsEmpowermentGrievance Redressal CommitteeHaryanaJustice and Empowerment MinisterNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsOm Prakash Yadav.PanchkulaPublic RelationsSocial Justice
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Today’s Horoscope 20th May 2023

Today’s Horoscope 20th May 2023 | आज का राशि फल दिनांक 20 मई 2023

3 years ago
Blood Donation

विश्वास फाउंडेशन व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ज़िला शाखा मोहाली ने मिलकर मार्केट फेज 3बी2 में Blood Donation का आयोजन किया

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

October 24, 2026
L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

October 24, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In