ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, October 7, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home Uncategorized

पाकिस्तान में लापता बलूच छात्रों के लिए प्रदर्शन कर रहे 28 लोग गिरफ्तार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 14, 2022
in Uncategorized
0
छात्रों

कराची। कराची पुलिस ने सोमवार को सिंध विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे 28 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी प्रदर्शनकारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा कराची विश्वविद्यालय (केयू) के दो बलूच छात्रों के कथित अपहरण का विरोध कर रहे थे। डान की रिपोर्ट के अनुसार, कराची विश्वविद्यालय के दो बलूच छात्रों के अपहरण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट भी की गई।

दरअसल, केयू के दो छात्रों, डोडा बलूच और गमशाद बलूच को 7 जून को गुलशन-ए-इकबाल में मस्कान चौरंगी के पास उनके घर से ले जाया गया था और उनका अभी तक कोई पता नहीं चला है। पाकिस्तान की अखबार डान की रिपोर्ट के अनुसार, लापता छात्रों के रिश्तेदार और नागरिक समाज संगठनों ने पिछले दो दिनों से कराची प्रेस क्लब (केपीसी) के बाहर एक विरोध शिविर लगाया हुआ है और रविवार शाम को उन्होंने केपीसी से सिंध असेंबली तक एक रैली भी निकाली। हालांकि, पुलिस और जिला प्रशासन ने उनसे बातचीत की और उन्हें जगह खाली करने के लिए राजी किया।

प्रदर्शन के आयोजकों ने पुलिस पर महिलाओं और बच्चों के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सिंध पुलिस ने सोमवार को काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ लापता छात्रों के रिश्तेदारों के साथ बैठक कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सिंध विधानसभा भवन के पास उन्होंने धरना दिया गया तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्होंने लापता लोगों की रिहाई के लिए प्रदर्शन किया था लेकिन अधिकारियों ने उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने सवाल किया कि केयू के दो छात्रों को किस अपराध के लिए हिरासत में लिया गया था। प्रदर्शनकारियों ने दोनों छात्रों की रिहाई के साथ-साथ अन्य लापता लोगों के पता लगाने की भी मांग की।

वहीं, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के महासचिव फरहतुल्ला बाबर ने असंतुलित बल के प्रयोग और महिलाओं की गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह का व्यवहार बेहद परेशान करने वाला है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने स्थिति को बर्बरता पूर्वक करार दिया है। साथ ही सनाउल्लाह बलूच ने सिंध पुलिस की निर्दोष और शांतिपूर्ण बलूच महिलाओं और छात्रों के खिलाफ हिंसा के अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि सिंध सरकार को घटना की जांच करनी चाहिए।

Tags: 28 protestors arrested in KarachiBaloch studentsDoda BalochMissing Baloch studentsPakistanprotest Sindh Assemblyworld
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Shobha Yatra

श्री हनुमान मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट के 26वें वार्षिक महोत्सव पर निकाली भव्य शोभा यात्रा, अनेक स्थानों पर हुआ फूलों से स्वागत|

3 years ago
Medical Stores

जिला में इस वर्ष 31 मेडिकल स्टोर (Medical Stores) सील गए किए

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Sapthagiri NPS University Launches Its First Agentic AI Programme in Collaboration with Google

October 6, 2026
Introducing MOMENTUM 5 Series in India: Your Sound Revelation Starts Here

Introducing MOMENTUM 5 Series in India: Your Sound Revelation Starts Here

October 5, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In