आजादी के अमृत महोत्सव में यूपी में फहराएंगे 3.18 करोड़ तिरंगे, 'हर घर तिरंग
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, March 5, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

आजादी के अमृत महोत्सव में यूपी में फहराएंगे 3.18 करोड़ तिरंगे, ‘हर घर तिरंगा’ की तैयारियां पूरी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 18, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
अमृत महोत्‍सव

लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश में 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाना है। प्रदेश सरकार ने 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी के साथ हुई वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों का ब्योरा साझा किया।

बताया कि प्रदेशभर में तीन करोड़ 18 लाख तिरंगे फहराए जाएंगे। अपने सरकारी आवास पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग में शामिल हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आजादी के अमृत महोत्सव के विजन को देश में उत्साह और उमंग के साथ पूरा किया जा रहा है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत प्रदेश में कुल तीन करोड़ 18 लाख तिरंगे फहराए जाएंगे। 31 जुलाई, 2022 तक जिला मुख्यालय तक झंडे भेज दिए जाएंगे।

तिरंगा वितरण केंद्रों में सभी विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्र शामिल हैं। दो करोड़ 68 लाख तिरंगे आवासीय भवनों में लगाए जाएंगे, 50 लाख तिरंगों को सरकारी कार्यालयों, गैर-सरकारी कार्यालयों और अन्य वाणिज्यिक संस्थानों में फहराया जाएगा। एक झंडा गीत जयघोष प्रदेश ने तैयार किया है।

इसके अलावा केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी भव्यता के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग द्वारा दो करोड़ झंडों की खरीद जेम पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। एक करोड़ 18 लाख तिरंगे स्वयं सहायता समूहों, एनजीओ, निजी सिलाई केंद्रों आदि के माध्यम से बनाए जा रहे हैं। इन्हें विकासखंडों के स्टोर में रखा जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी को इस काम के प्रभारी होंगे।

विकासखंड स्तर पर बीडीओ, ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी को प्रभारी बनाया गया है। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं सूचना नवनीत सहगल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: Chief Minister Yogi Adityanathlucknow-city-politicsnewsstatetricolorstricolors Newsup newsYogi AdityanathYogi Adityanath Government
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Iron Rod

कोच की खिड़की का शीशा तोड़ यात्री के गर्दन में जा घुसी लोहे की रोड, व्यक्ति की मौके पर हुई मौत|

3 years ago
पेट्रोल पंप

भाजपा विधायक के पेट्रोल पंप से 120 लीटर डीजल भराकर फरार हो गए लुटेरे, फायरिंग भी की

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Universal Sompo General Insurance

Universal Sompo General Insurance Drives Green Mobility with 'One Policy, One Tree' Initiative

March 4, 2026
The Art of Living

The Art of Living and Kotak Mahindra Lead Natural Farming Movement across Anand, Gujarat

March 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)