• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, May 3, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

एक लाख की नकली करेंसी संग तीन आरोपी गिरफ्तार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 7, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
नकली

मुरादाबाद। Fake Currency News : बाजार में कोई सामान ले रहे हैं तो सावधान हो जाएं। मुरादाबाद के बाजार में बड़े पैमाने पर नकली नोट फैल चुके हैं। पुलिस ने नकली नोट के धंधे में लिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग मजदूरों के जरिए बाजार में नकली नोट खपाने की तैयारी में थे।

डॉक्टर सप्लाई करता था नकली नोट

नकली नोटों के साथ मझोला थाना पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपितों के पास से एक लाख रुपये के नकली नोट मिले। आरोपितों ने बताया कि कुंदरकी के डाॅॅॅ. नफीस उन्हें नकली नोट की सप्लाई करता था। असली नोट के बदले दोगुना नकली नोट देता था।

छोटे दुकानदारों को बनाते थे शिकार

पकड़े गए आरोपित इन नोटों को बाजार में मजदूरों के माध्यम से छोटी दुकानों में खपाने का प्रयास करते थे। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया। हालांकि इस गिरोह का सरगना डाक्टर नफीस अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस लाइन सभागार में जानकारी देते हुए एसएसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि बाजार में नकली नोट खपाने के तीन आरोपितों को मझोला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

नौशाद काम के लिए मजदूरों को फंसाता था

बीते कई दिनों से इन आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगी थी। रामपुर जनपद थाना स्वार के मुहल्ला चकमेन निवासी नौशाद खां बाजार में नकली नोट खपाने का काम कर रहा था। यह मजदूरी करने वाले लोगों को अपने जाल में फंसाता था,इसके बाद उनसे असली नोट लेकर दोगुना नकली नोट देता था।

मुखबिर की सूचना के बाद आरोपित को पकड़ने के लिए जयंतीपुर चौकी प्रभारी राशिद अली के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस के बिछाए जाल में आरोपित नौशाद के साथ ही रहीस निवासी खलल वाली मस्जिद थाना कटघर जनपद मुरादाबाद व मुहम्मद हसीब निवासी कमालपुर थाना कुंदरकी जनपद मुरादाबाद को पकड़ लिया गया।

500, 200, 100 रुपये की मिली गड्डी

आरोपितों के पास से पांच सौ के नोट की एक गड्डी, सौ के नोट की दो गड्डी, दो सौ के नोट की एक गड्डी बरामद की गई। जांच में पता चला की सभी नोट नकली है। पूछताछ में आरोपित नौशाद ने बताया कि उसकी कपड़े की दुकान है। बीते वर्ष एक शादी समारोह में वह मुरादाबाद आया था।

इसी दौरान उसकी मुलाकात डाक्टर नफीस निवासी कमालपुर थाना कुंदरकी से हुई थी। उस दौरान नफीस ने उसे असली नोट के बदले दोगुना नकली नोट देने की जानकारी दी। जिसके बाद वह उसके साथ मिलकर काम करने लगा था। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इसके साथ ही इस गिरोह के सरगना डाक्टर नफीस को पकड़ने के लिए छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पड़े –Mata Mansa देवी परिसर में किया 75 श्रद्धालुओं ने रक्तदान

पुलिस ने ग्राहक बनकर आरोपित को पकड़ा

आरोपितों को पकड़ने के लिए बीते 15 दिनों से पुलिस की टीम जुटी थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिलने के बाद जयंतीपुर चौकी प्रभारी राशिद अली स्वयं ग्राहक बनकर आरोपितों को फोन किया था। आरोपितों से दो लाख रुपये के नकली नोट मांगे गए थे। लेकिन वह एक लाख रुपये देने के लिए तैयार हो गए।

जिसमें 50 हजार रुपये नौशाद लेकर आया था,जबकि रहीस 30 हजार रुपये और मुहम्मद हसीब 20 हजार रुपये लेकर आए थे। जयंतीपुर की मलिन बस्ती में तीनों आरोपितों को बुलाया गया था। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी करके तीनों आरोपितों को पकड़ लिया।

दूसरी बार पकड़ा गया है नफीस

कुंदरकी के कमालपुर गांव निवासी डाक्टर नफीस नकली नोटों का सबसे बड़ा सौदागर है। बीते पांच साल में वह दो बार नकली नोटों के साथ पकड़ा जा चुका है। लेकिन जेल से बाहर आने के बाद वह पुराना धंधा शुरू कर देता है। साल 2018 में सबसे पहले नोएडा पुलिस ने उसे नकली नोट के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

इसके बाद छह फरवरी 2021 को अमरोहा पुलिस ने सात लाख रुपये के नकली नोट के साथ उसे गिरफ्तार किया था। कुंदरकी थाने में साल 2018 में नफीस के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार दसवीं पास नफीस को गांव में लोग डाक्टर के नाम से जानते हैं। वह साल 2017 में मझोला थाना क्षेत्र में एक पैथलैब का संचालन करता था। हालांकि नोएडा में नकली नोट के साथ पकड़े जाने के बाद उसने पैथलैब को बंद कर दिया था।

गड्डी में मिली रामपुर के बैंक की स्लिप

नकली नोट की गड्डी में रामपुर जनपद की दि न्यू कापरेटिव बैंक की स्लिप लगी मिली है। पुलिस ने अंदेशा जताया है कि हो सकता है कि ग्राहक को विश्वास दिलाने के लिए बैंक की स्लिप लगाकर आरोपित देते होंगे। लेकिन इस मामले में पुलिस संबंधित बैंक के अफसरों से भी पूछताछ करेगी।

सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि भारतीय करेंसी में जिस कागज का प्रयोग किया जाता है,वही कागज इन नोटो को बनाने के लिए किया गया है। इस संबंध में केंद्रीय जांच एजेंसियों को पुलिस ने रिपोर्ट भेजी है।

फरार आरोपित पर 25 हजार का इनाम घोषित

एसएसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि फरार आरोपित डाक्टर नफीस को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस और एसओजी की टीम गठित की गई है। इसके साथ ही उसे पकड़ने के लिए 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया जा रहा है। आरोपित की गिरफ्तार करने के साथ ही नकली नोट की पूरी चेन का पता लगाया जाएगा।

Tags: crime newsFake Currency BusinessFake Currency NewsMoradabad Crime Newsmoradabad-city-crimenewsstateUP Police
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Allahabad

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों ने एकत्रित होकर जमकर किया हंगामा, रोष जता रहे छात्रों ने की तोड़फोड़|

3 years ago
Deputy Commissioner

Deputy Commissioner आर के सिंह ने सरल केंद्र का किया औचक निरीक्षण

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chandigarh University

Chandigarh University Student Sarvesh Gupta Tops IIT JAM 2026 (Physics) Exam with All India Rank 1

May 2, 2026
Dudigital Global Limited

Dudigital Global Limited Secures CPV Services Contract from Embassy of India, Kuwait

May 2, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)