3 लोगों ने नाबालिग लड़की से फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर किया सामूहिक रेप
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, February 8, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य दिल्ली

3 लोगों ने नाबालिग लड़की से फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर किया सामूहिक रेप

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 7, 2022
in दिल्ली
0
नाबालिग

नई दिल्ली। एनआइए थाना क्षेत्र की जूता-चप्पल बनाने वाली एक फैक्ट्री में तीन आरोपितों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों ने पहले 15 वर्षीय पीड़िता को कोल्डडिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और फिर फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर ले जाकर उसके साथ घिनौनी हरकत की।

इस मामले में एनआइए थाना पुलिस ने तीन घंटे में तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों की पहचान टीकरी कैंप की टार्जन कालोनी के नरेंद्र, नरेला की गौतम कालोनी के मोहित व नरेला के परविंदर के रूप में हुई है। तीनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्वजन के अनुसार पीड़िता नरेला इलाके की एक फैक्ट्री में काम करती है। बुधवार रात करीब नौ बजे फैक्ट्री में ही काम करने वाले तीन आरोपितों ने ड्यूटी खत्म होने के बाद उसे फैक्ट्री में ही रोक लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता घर पहुंची व स्वजन को आपबीती बताई।

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र यादव ने बताया कि एनआइए थाना पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे नरेला डीएसआइआइडीसी की एक फैक्ट्री में नाबालिग से दुष्कर्म की जानकारी मिली थी। काम खत्म होने के बाद उसे इंतजार करने को कहा गया था।

इस दौरान उसे कोल्डडिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया था। बाद में उसे फैक्ट्री के ऊपर बने कमरे में ले जाया गया व तीनों ने उसके साथ एक-एक कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के बाद घर भेज दिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपितों को पकड़ने के लिए एसीपी रिधिमा की देखरेख में व एनआइए थाने के एसएचओ सतीश के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम ने तीन घंटे के अंदर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

तीनों आरोपित गिरफ्तार

मुख्य आरोपित नरेंद्र : मूल रूप से उप्र के फरुखाबाद जिले के दारापुर गांव का निवासी नरेंद्र छह कर्मचारियों के साथ फैक्ट्री में ही एक छोटी इकाई चलाता है। छह कर्मचारियों में से पीड़ित भी एक है। नरेंद्र की पत्नी गृहिणी है और उसके तीन बच्चे हैं।

मोहित : उप्र के मैनपुरी जिले के लखोरा गांव का मूल निवासी मोहित अविवाहित है। नरेला डीएसआइआइडीसी की ही फैक्ट्री में बतौर श्रमिक काम करता है।

परविंदर : उप्र के मैनपुरी जिले के लखोरा गांव का मूल निवासी पर¨वदर उर्फ कट्टा भी अविवाहित है और नरेला डीएसआइआइडीसी की एक फैक्ट्री में काम करता है। आरोपित के माता-पिता गांव में ही रहते हैं। पिता किसान हैं।

Tags: Delhi crime newsDelhi crinedelhi girl assautl casedelhi newsnew-delhi-city-crimenewsstateदिल्ली क्राइम न्यूजदिल्ली न्यूज
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Tau Devi Lal Stadium

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ताउ देवी लाल स्टेडियम में ’बाल-क्रीडा’ का किया गया आयोजन|

3 years ago
viacom18

महिला आईपीएल के अच्छे रिस्पांस को देख viacom18 ने 951 करोड़ रूपये में मैच के मीडिया राइट्स किए हासिल|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

SRM University

SRM University-AP Announces M.Tech. Admissions for 2026: 100% Scholarship and Monthly Stipends Offered

February 7, 2026
InvokED 2026

InvokED 2026 Brings Global and Grassroots Leaders Together as Shikshagraha Announces 2026 Awardees

February 7, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)