ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, September 30, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

लखनऊ पुलिस मुठभेड़ में रेलवे ठेकेदार हत्याकांड के 3 शूटर अरेस्ट, बिहार के रईश गिरोह के हैं शूटर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 24, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
रेलवे ठेकेदार

लखनऊ। निलमथा में बीते 25 जून को हुई रेलवे ठेकेदार वीरेंद्र ठाकुर उर्फ गोरख की हत्या में शामिल बिहार के तीन शूटरों और पुलिस की रविवार सुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ कैंट इलाके में लोको तिराहे से यदुनाथ चौक के बीच हुई। मुठभेड़ के दौरान एक बाइक पर सवार तीनों बदमाश पुलिस टीम पर फायर कर रहे थे। पुलिस ने जब घेराबंदी करने की कोशिश की तो बाइक सवार बदमाश अनियंत्रित होकर गिर पड़े। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीनों घायल हो गए।

तीनों बिहार के कुख्यात रईश खान गैंग के शार्प शूटर हैं। घायल शूटरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। बीते सोमवार को पुलिस ने कैंट के पिपरा घाट पर वीरेंद्र ठाकुर की हत्या की साजिश रचने वाले उसकी पत्नी करीबी बिट्टू को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। डीसीपी पूर्वी प्रार्ची सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तीनों संदिग्ध बदमाशों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच, कैंट, आशियाना पुलिस को लगाया गया था।

इस बीच पुलिस को जानकारी हुई कि बाइक सवार तीनों संदिग्ध लोको तिराहे से यदुनाथ चौक की ओर जा रहे हैं। पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें रोकने की कोशिश की तो पीछे बैठे दो बदमाश फायरिंग करने लगे। इस बीच बदमाशों की बाइक अनियंत्रित हुई और वह गिर गए। पुलिस टीम ने पकड़ने का प्रयास किया तो वह जंगल में घुस गए। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से तीनों बदमाश घायल हो गए। तीनों के पास से एक मुंगेरी पिस्टल, दो देशी तमंचे, कारतूस व बाइक बरामद की गई है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों, रेलवे ठेकेदार वीरेंद्र ठाकुर की हत्या में शामिल थे। तीनों की पहचान बिहार निवासी कासिफ, मुन्ना और फैसल के रूप में हुई।

बिहार के कुख्यात रईश खान गैंग के शूटर हैं : डीसीपी पूर्वी ने बताया कि तीनों बदमाश बिहार के कुख्तात रईश खान गैंग के शूटर हैं। तीनों को वीरेंद्र की हत्या की साजिश रचने वाले बिट्टू के कहने पर फिरदौस ने हायर किया था। तीनों को हत्या के लिए रुपये दिए थे। तीनों वीरेंद्र की हत्या के एक दिन पूर्व आकर लखनऊ में ही रुके थे।

बिहार में रची थी हत्या की साजिश, वीडियो काल कर बताया था रास्ता : एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि बिट्टू ने वीरेंद्र की हत्या की साजिश रची थी। वीरेंद्र की हत्या बीते 25 जून को हुई थी। 24 को फिरदौस और उसके साथी शूटर लखनऊ आ गए थे। जब फिरदौस और उसके साथियों ने वीरेंद्र के निलमथा स्थित घर की रेकी की थी तो बिट्टू ने बिहार से वीडियो काल कर उन्हें रास्ता भी बताया था।

बिहार पुलिस की वर्दी में आए थे बदमाश : फिरदौस और उसके चार साथी वारदात को अंजाम देने वीरेंद्र के घर पहुंचे थे। इसमें से दो ने बिहार पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। जबकि दो खाकी पैंट पहने थे। वीरेंद्र के घर पहुंचते ही उनके गार्डों और अन्य लोगों को कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर वीरेंद्र की हत्या की और भाग निकले थे।

Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Content Creators

1 Billion Followers Summit: Sunny Varkey Calls on Content Creators to Make the Crisis of Out-of-school Children Go Viral

9 months ago
Lok Adalat

मोटर एक्सीडेन्ट क्लेम्स ट्रिब्युनल मामलों पर वर्ष की पहली राज्य लोक अदालत का हुआ आयोजन|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Percept Live Unveils the Debut Edition of 'Aaj ka Scene'

Percept Live Unveils the Debut Edition of 'Aaj ka Scene'

September 29, 2026
Hatsun Agro Product Ltd. Partners with Government of Odisha and State Bank of India to Launch 'Go-Dhan' to Empower Dairy Farmers

Hatsun Agro Product Ltd. Partners with Government of Odisha and State Bank of India to Launch 'Go-Dhan' to Empower Dairy Farmers

September 29, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In