कवाई में 3200 मेगावाट पावर प्लांट विस्तार पर जनसुनवाई सम्पन्न
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, July 8, 2025
NavTimes न्यूज़
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य राजस्थान

कवाई में 3200 मेगावाट पावर प्लांट विस्तार पर जनसुनवाई सम्पन्न

रोजगार, पर्यावरण और विकास को लेकर ग्रामीणों ने दिए सुझाव; अदाणी की सामाजिक पहलों की सराहना

Neha by Neha
July 7, 2025
in राजस्थान
0
जनसुनवाई का आयोजन

कवाई (अटरू), 7 जुलाई, 2025: बारां जिले के अटरू तहसील अंतर्गत ग्राम कवाई में प्रस्तावित 3200 (4×800) मेगावाट अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर प्लांट के विस्तार को लेकर सोमवार को जनसुनवाई का सफल आयोजन किया गया। यह जनसुनवाई पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु भारत सरकार पर्यावरण मंत्रालय की अधिसूचना क्रमांक 1533 दिनाँक 14 सितंबर, 2006 एवं उसके बाद के संशोधनों के प्रावधानों के अंतर्गत आयोजित की गई। इस परियोजना में पहले से संचालित 1320 (2×660) मेगावाट संयंत्र में क्षमता वृद्धि की जाएगी, जिसे चरण-॥ के तहत मेसर्स अदाणी पॉवर लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित किया गया है।

इस जनसुनवाई का आयोजन राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, झालावाड़ के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना दिनांक 14 सितंबर, 2006 एवं बाद के संशोधनों के प्रावधानों के अनुसार किया गया।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम  बनाना चाहते है?

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखंड मजिस्ट्रेट, अटरू ओमप्रकाश चंदेलिया ने की, जिन्हें जिला कलेक्टर बारां श्री रोहिताश्व सिंह तोमर द्वारा अधिकृत किया गया था। इस अवसर पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के क्षेत्रीय अधिकारी अनुराग यादव सहित परियोजना से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों ने भाग लेकर परियोजना से संबंधित विषयों पर विचार साझा किए। साथ ही, नई पर्यावरणीय तकनीकों को अपनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास भी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण आकर्षण रहे।

जनसुनवाई में पर्यावरणीय प्रभाव मूल्यांकन रिपोर्ट के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने रोजगार, जल, वायु और हरियाली से जुड़े सवाल पूछे और परियोजना से संभावित सामाजिक व आर्थिक लाभों पर सुझाव रखे। साथ ही उन्होंने यह भी अपेक्षा जताई कि कंपनी द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़े क्षेत्रीय विकास कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाए।

ये भी पड़े-वनप्लस का नया धमाका: नॉर्ड 5, नॉर्ड सीई 5 और बड्स 4 की भव्य एंट्री 8 जुलाई को

अदाणी पॉवर लिमिटेड द्वारा बारां जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और आजीविका के क्षेत्र में कई सार्थक पहलें की गई हैं, जिनकी ग्रामीणों ने खुलकर सराहना की। ‘हरित पर्यावरण कार्यक्रम’ के तहत 15 सरकारी व आवासीय विद्यालयों में सोलर पैनल लगाए गए हैं, जिससे 4500 से अधिक विद्यार्थियों को लगातार बिजली और बेहतर शिक्षा की सुविधा मिल रही है। इसके अतिरिक्त, शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देते हुए, नवोदय कोचिंग क्लासेस की शुरुआत की गई। वहीं, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 12 जिला अस्पताल और 24 घंटे एम्बुलेंस सेवाएँ शुरू की गईं। दूध डेयरी की स्थापना से ग्रामीणों को रोज़गार के नए अवसर मिले हैं।

साथ ही, अदाणी फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अमापुर गाँव में महिला-संचालित डेयरी कारोबार से 500 से ज्यादा महिलाएँ जुड़ी हुई हैं। यहाँ दूध संग्रह केंद्रों की स्थापना से ग्रामीण परिवारों को स्थायी आमदनी हो रही है। वहीं, पर्यावरण संरक्षण के लिए जिले में पौधारोपण किया गया है।

Tags: 'हरित पर्यावरण कार्यक्रम'3200 MW Power Plant ExpansionKawaipublic hearing completedRajasthan state pollution controlअटरू ओमप्रकाश चंदेलियाश्री रोहिताश्व सिंह तोमर
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
Neha

Neha

Recommended

Bombay Babes

iTAP के ‘बॉम्बे बेब्स’ (Bombay Babes) का दूसरा सीज़न 11 अगस्त, 2023 को बड़ी धूम मचाने के लिए तैयार है।

2 years ago
Surendra Bansal

सेल्स टैक्स विभाग की एक मुश्त भुगतान स्कीम लागू : सुरेंद्र बंसल (Surendra Bansal)

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

जनसुनवाई का आयोजन

कवाई में 3200 मेगावाट पावर प्लांट विस्तार पर जनसुनवाई सम्पन्न

July 7, 2025
Today’s Horoscope 8 July 2025

Today’s Horoscope 8 July 2025 | Aaj ka Rashifal 8 जुलाई 2025

July 6, 2025

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2025 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)