ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, November 18, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

विकास दुबे व उसके रिश्तेदारों की 50 करोड़ की संपत्तियां सील, 10 वाहन भी जब्त किये गए

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 24, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
विकास दुबे

चौबेपुर (कानपुर)। बिकरू कांड के मुख्य आरोपित गैंगस्टर विकास दुबे की अपराध के दम पर अर्जित  की गई 50 करोड़ की संपत्तियों को सोमवार को पुलिस व तहसील प्रशासन ने जब्त कर लिया। गैंगस्टर के नाम पर 18 संपत्तियां थीं, जबकि बाकी उसने पत्नी, बच्चों व माता-पिता और करीबी रिश्तेदारों के नाम करा रखी थीं।

दो जुलाई, 2020 की रात दबिश के दौरान बिकरू में गैंगस्टर विकास दुबे व उसके साथियों ने सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। इसके बाद विकास दुबे व उसके पांच अन्य साथियों को स्पेशल टास्क फोर्स ने मुठभेड़ में मार गिराया था। फिर शासन के निर्देश पर विशेष जांच टीम (एसआइटी) ने जांच शुरू की थी, जिसमें गैंगस्टर व उसके खंजाची जय बाजपेई द्वारा जरायम से अकूत संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य मिले थे। पुलिस ने इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की थी। इसके तहत अपराधी की संपत्तियों को जब्त किया जाता है। डीएम नेहा शर्मा के आदेश पर पिछले दिनों कुख्यात की संपत्तियों का मूल्यांकन हुआ था। जब्त संपित्तयों में विकास दुबे के नाम बिकरू, भीटी और सकरवां में कृषि भूमि व खंडहर मकान, रिचा दुबे के नाम चौबेपुर पक्खन में वर्ष 2015 में  खरीदा प्लाट और मालौं में वर्ष 2014 में खरीदा गया आवासीय प्लाट बहन चंद्रकाता तिवारी के नाम बसेन व बिकरू में कृषि भूमि, भांजे अमन, गगन, पवन व कुलदीप के नाम पर रामपुर सखरेज में कृषि भूमि, बहन रेखा देवी के नाम बिल्हौर के खोदन में कृषि भूमि है। जब्त संपत्तियों का रिसीवर तहसीलदार बिल्हौर को नियुक्त किया गया है।

वाहन भी कुर्क, अनाज की नीलामी

प्रशासन ने विकास दुबे के नाम दो ट्रैक्टर, एक रोटावेटर, एक थ्रेसर मशीन, एक ट्राली, एक हैरो, एक कल्टीवेटर, मोटरसाइकिल ओर दो कारें भी कुर्क की हैं। इसमें एक कार भांजे अमन के नाम है। वहीं, तहसील सभागार में पंचायत भवन में रखे गैंगस्टर के 653 बोरे अनाज की नीलामी भी हुई। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी हेमंत कुमार ने बताया, नीलामी प्रक्रिया में 608 बोरे गेहूं व 45 बोरी चावल को एक लाख पांच हजार रुपये में नीलाम कर दिया गया। बाजार भाव में कीमत आठ लाख थी, लेकिन दो वर्ष से बंद अनाज खराब हो चुका है।

Tags: bikru casebikru gaavbikru newskanpur dehatkanpur-city-crimenewsstatevikas dubeyvikas dubey property
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

IGNOU

IGNOU में जनवरी 2023 सत्र के लिए दाखिले शुरू: डा धर्म पाल|

4 years ago
BBMP

बेंगलुरु में शहीदी दिवस पर BBMP द्वारा जारी किया गया आदेश, पूरे बेंगलुरु में मीट की बिक्री होगी बैन| 

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Happiest Health Launches Happiest Health Digital Business Announces Roadmap of 11 Applications Commits Rs. 500 Crore to Technology Investment

Happiest Health Launches Happiest Health Digital Business Announces Roadmap of 11 Applications Commits Rs. 500 Crore to Technology Investment

November 17, 2026

Teacher's Unveils Its First-Ever Premium Highland Spirit Collection in India

November 17, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In