• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, June 2, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य चंडीगढ़

Chandigarh: बस स्टैन्ड सेक्टर 43 चंडीगढ़ में आयोजित रक्तदान शिविर में 68 लोगों ने किया रक्तदान|

ट्राईसिटी के अस्पतालों में आई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए विश्वास फाउंडेशन ने गुरुदेव स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से सोमवार को रक्तदान शिविर लगाया।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 14, 2023
in चंडीगढ़
0
Blood Donation Camp

चंडीगढ़- ट्राईसिटी के अस्पतालों में आई रक्त की कमी को (Blood Donation Camp) पूरा करने के लिए विश्वास फाउंडेशन ने गुरुदेव स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से सोमवार को रक्तदान शिविर लगाया। यह रक्तदान शिविर चंडीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन रजिस्टर्ड, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी यूटी चंडीगढ़ व पंजाब स्टेट ब्रांच, चंडीगढ़ के सहयोग से लगाया गया। शिविर बस स्टैन्ड ISBT सेक्टर 43 के बाहर लगाया गया। रक्त लेने से पहले डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं का चेकअप किया, डॉक्टरों ने बताया कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। बल्कि रक्तदान करने से व्यक्ति को गर्व महसूस होता है। कैम्प सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर बाद 3:00 बजे तक चला।

ये भी पड़े – विश्वास फाउंडेशन को स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने किया सम्मानित|

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि ब्लड बैंक पीजीआई चंडीगढ़ की टीम ने डॉक्टर दीपिका की देखरेख में 68 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया। (Blood Donation Camp) शिविर को सफल बनाने में सीटीयू से कुलवीन्द्र सिंह, राजेश, गगनदीप सिंह, रवींद्र सिंह, रीना, योगिता, राज कुमार, नरिंदर सिंह, मंगत राम व यशपाल चौहान का सहयोग अति सराहनीय रहा। शिविर में चालकों, परिचालकों व अन्य आने जाने वालों ने रक्तदान किया।

कुलवीन्द्र सिंह, गगनदीप सिंह व रवींद्र सिंह ने बताया कि केवल स्वयं अपनी मर्जी से रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान करने से ही रक्त की कमी पूरी की जा सकती है। (Blood Donation Camp) पहले रक्तदान जब जरूरत होती थी तब किया जाता था। अब तो कई लोग ऐसे भी हैं, जो जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर भी रक्तदान करते हैं। रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान है, जिससे मनुष्य ना जाति देखता है ना धर्म देखता। यह मनुष्य के लिए जीवन का सबसे पुनीत कार्य है। रक्तदान करके ही हम जरूरतमंदों की जान बचा सकते हैं।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

चंडीगढ़ रेडक्रॉस के ट्रैनिंग सूपर्वाइज़र सुशील कुमार टाँक ने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी जरुरतमन्द व्यक्ति को रक्त देकर उसकी जान बचाई जा सकती है। आमतौर पर लोगों की मानसिकता है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। ये भ्रामक जानकारी है। (Blood Donation Camp) रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं आती और सप्ताहभर में दिए गए खून कि आपूर्ति हो जाती है और नया खून शरीर में संचार हो जाता है। उन्होंने युवायों से अपील की है कि वो रक्तदान का संकल्प लें और जीवन में जरूर रक्तदान करें।

शिविर में आये सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर चंडीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन से राज कुमार शर्मा, जसवंत सिंह जस्सा, (Blood Donation Camp) अजीत कुमार शर्मा पंजाब रेडक्रॉस से राकेश कुमारी, विश्वास फाउंडेशन से ऋषि मोहित विश्वास, वरिंद्र कुमार गांधी, रमेश सुमन, विशाल कुंवर व अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

Tags: 68 people donated bloodChandigarhChandigarh tricity News By NavTimes न्यूज़CHD Bus Stand sec 43Gurudev Shri Swami VishwasIndian Red Cross Society UTNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsPunjab state branchVishvas Foundation
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

39 youths donated blood

जीरकपुर में विश्वास फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 39 युवाओं ने किया रक्तदान|

3 years ago
Badarpur

दिल्ली के बदरपुर में कुछ लोगो ने 25 वर्षीय युवक की सरेआम चाक़ू से मारकर की हत्या, घटना CCTV फुटेज में कैद|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Pramerica Life Delivers Third Straight Year of Double-Digit Growth; Expands Insurance Reach Across India

Pramerica Life Delivers Third Straight Year of Double-Digit Growth; Expands Insurance Reach Across India

June 1, 2026
Jeena Dil Se Continues to Surprise; Collects Rs 3.36 Crore Worldwide in Opening Weekend

Jeena Dil Se Continues to Surprise; Collects Rs 3.36 Crore Worldwide in Opening Weekend

June 1, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)