• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, June 1, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

सीतापुर के 81 वर्षीय केशव प्रसाद 46 वर्षों से जेल में हैं बंद, अभिलेखों के न मिलने के कारण नहीं हो पा रही रिहाई

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 6, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
केशव प्रसाद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में हुई हत्या के एक मामले में 46 वर्षों से जेल में बंद 81 वर्षीय केशव प्रसाद अपनी रिहाई का इंतजार कर रहे हैं। अभिलेखों के नहीं मिल पाने के कारण उनकी रिहाई पर विचार नहीं हो पा रहा है। अब यह मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में पहुंचा है।

हाई कोर्ट ने याची की समय पूर्व रिहाई पर विचार करने का आदेश राज्य सरकार को दिया है। कोर्ट ने पूरे मामले पर जवाब तलब भी किया है। मामले की अगली सुनवाई 22 अगस्त को होगी। जस्टिस राजन राय व जस्टिस शेखर कुमार यादव की खंडपीठ ने यह आदेश केशव प्रसाद की याचिका पर दिया है।

सीतापुर के रहने वाले केशव प्रसाद इस समय बरेली जेल में निरुद्ध है। वह सीतापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में वर्ष 1974 में हुई हत्या के एक मामले में आरोपी था। जिला अदालत ने इस मामले में उसे 18 दिसंबर 1976 को दोषसिद्ध करार दिया था व आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

जिला अदालत के दोषसिद्धि के आदेश को याची ने हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में चुनौती दी। हालांकि 2 सितंबर 1988 को हाई कोर्ट ने उसकी अपील खारिज कर दी व आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा। याची के अधिवक्ता ने कोर्ट के समक्ष कहा कि दोषसिद्धि की तिथि से ही याची जेल में है।

पिछली सुनवाई पर कोर्ट द्वारा हस्तक्षेप किए जाने के बाद यह तथ्य सामने आया कि 22 जनवरी 2001 को याची को सीतापुर जेल से बरेली जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। बरेली जेल प्रशासन का कहना है कि जेल में हुए एक अग्निकांड में तमाम अभिलेखों के साथ याची के भी अभिलेख नष्ट हो गए।

उधर हाई कोर्ट में भी याची से संबंधित पत्रवालियों का कोई पता नहीं चल सका है। इस वजह से उसकी रिहाई नहीं हो पा रही है। इस पर हाई कोर्ट ने याची की समय पूर्व रिहाई पर विचार करने का आदेश राज्य सरकार को दिया है। कोर्ट ने पूरे मामले पर जवाब तलब भी किया है।

Tags: Allahabad High CourtAllahabad High Court instructionsAllahabad High Court Lucknow BenchHigh Court decisionHigh Court newslucknow-city-common-man-issuesnewsstateUP CommonmanIssue
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Johnny Depp

एम्बर हर्ड (Amber Heard) के खिलाफ मानहानि मामले में जॉनी डेप (Johnny Depp) की जीत का जश्न मनाते प्रशंसक

4 years ago
G 20

G 20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर ‘PNG Jewellers’ और ‘Vasupathi Jewellers-‘ द्वारा चोकर नेकलेस

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Kirtilals

Kirtilals Presents a Refined Signature Lounge Experience at Coimbatore Crosscut Road Store

May 31, 2026
Goa Statehood Day

Goa Statehood Day Comes Alive at Galgotias University Through a Vibrant Celebration of Goa Culture, Music, and Heritage

May 31, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)