ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

स्कूल न जाने के लिए 9वीं के छात्र ने रची किडनैपिंग की कहानी, पुलिस ने इस तरह मामले का किया पर्दाफाश

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 12, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Kidnaping

कानपुर। घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के रहमपुर गांव में स्कूल का होमवर्क मिलने पर दस साल के बच्चे ने अपहरण (Kidnaping) की ऐसी कहानी रची कि सच्चाई जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। सुबह घर से निकला छात्र स्कूल नहीं पहुंचा और देर शाम घर लौटकर आया। स्कूल की छुट्टी के बाद उसके घर न लौटने से परिवार वाले परेशान हो गए और तलाश करते हुए पुलिस को भी सूचना दी।

रहमपुर गांव में रहने वाले सदन लाल कुशवाहा ने बेटी रीता की शादी बिल्हौर के गांव के सरमन से की थी और उसे दस साल का बेटा लकी है। करीब तीन महीने से रीता बेटे को लेकर अपने मायके में रह रही है और बेटे का एडमिशन भी गांव के पास ही स्कूल में कराया है।

सोमवार की सुबह रीता खेत पर चली गई। बेटी के जाने के बाद सदनलाल ने नाती लकी से स्कूल जाने के लिए कहा। इसपर लकी खेत के पास पड़ी चप्पल लेकर जाने की बात कहकर चला गया। स्कूल की छुट्टी का समय होने जाने पर जब वह नहीं लौटा तो सदनलाल चिंतित हो गए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाश शुरू की।

इस बीच शाम ढलने से पहले लकी घर लौट आया तो नाना ने राहत मिली। लकी ने नाना को खुद के अपहरण(किडनैपिंग) की बात बताई। उसने बताया कि रहमपुर रेलवे क्रासिंग के पास बाबा मिले थे, जिन्होंने उससे गांव जाने का रास्ता पूछा। इसके बाद बाबा ने एक रुमाल सूंघा दी और वह बेहोश हो गया। उसकी आंख खुली तो वह एक ईंट भट्ठे पर पड़ा हुआ था और हाथ और पैर बंधे थे। किसी तरह वह खुद को छुड़ाकर भाग आया। रोड पर आकर बाइक सवार को घटना की जानकारी दी तो उसने गांव के बाहर लाकर छोड़ दिया।

उसकी बातें सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और पुलिस को सूचना दी गई। पतारा चौकी इंचार्ज विनीत मिश्रा ने पहुंचे और बच्चे से पूछताछ की। पुलिस को देखकर उसने सारा सच कबूल दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि बच्चे ने स्कूल न जाने के डर से फर्जी कहानी बताई थी। बच्चे ने होमवर्क नहीं किया था और टीचर की डांट से बचने के लिए वह स्कूल नहीं जाना चाहता था। इसलिए उसने अपहरण(Kidnaping) की कहानी बताई।

Tags: child kidnapping story kanpurGhatampur kanpur newsKanpur newskid created storynewsSchool homeworkstateUP Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Bail

गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की जमानत पर सुनवाई 17 अक्टूबर को, 22 साल पुराना है केस

4 years ago
चहल

चहल का नया रिकार्ड, IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बने

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ramaiah Memorial Hospital

Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

September 11, 2026
PayU

Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce Journey End-to-End

September 11, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In