• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, June 4, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

कानपुर बिकरू कांड: चौबेपुर थाने के एसओ और चौकी इंचार्ज ने विकास दुबे को दी थी दबिश की सूचना, दोनों बर्खास्त

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 26, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
बिकरू

कानपुर। बिकरू कांड में 22 माह बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर विकास दुबे की मदद करने के आरोप में जेल में बंद तत्कालीन थानाध्यक्ष विनय तिवारी और हलका प्रभारी केके शर्मा को बर्खास्त किया गया है। लंबी विभागीय कार्रवाई में दोनों को दोषी माना गया है और अफसरों ने कार्रवाई की है। जांच अधिकारी ने पुलिस कर्मियों की बर्खास्तगी की कार्रवाई की जानकारी शासन को भेज दी है।

जानिए क्या है मामला : चौबेपुर के गांव बिकरू में 2 जुलाई 2020 को विकास दुबे के घर दबिश डालने गई पुलिस टीम पर उसके गुर्गों ने हमला कर दिया था। हमले में बिल्हौर के तत्कालीन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र मिश्रा सहित आठ पुलिस कर्मी बलिदान हो गए थे। बाद में पुलिस टीम ने सात दिन के अंदर विकास दुबे समेत उसके छह साथियों को एनकाउंटर में मार दिया था। मामले की जब जांच में चौबेपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष विनय कुमार तिवारी और हलका इंचार्ज केके शर्मा को विकास दुबे का मददगार पाया गया था। उनपर आरोप है कि पुलिस की दबिश की जानकारी विकास दुबे को पहले से दे दी थी।

एसओ और हलका प्रभारी की हुई थी गिरफ्तारी : हलका इंचार्ज केके शर्मा का विकास दुबे के लगातार संपर्क में रहने और पुलिसकर्मियों से संबंध समेत कई जानकारियां सामने आई थीं। दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित करते हुए गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। दोनों की अलग से विभागीय जांच शुरू कराई गई थी।

जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी : प्रकरण में दोषी पाये जाने पर दोनों पुलिस कर्मियों की बर्खास्तगी की कार्रवाई विशेष जांच दल की रिपोर्ट के बाद हुई। जांच अधिकारी अपर पुलिस आयुक्त आनंद कुलकर्णी ने बताया कि  प्रकरण में जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी है, जिसमें दोनों पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने का फैसला लिया गया है । यह फैसला अप्रैल के महीने में लिया गया था । इन दोनों पुलिसकर्मियों को छोड़कर अन्य दोषी पुलिसकर्मियों के दंड का फैसला पूर्व में हो चुका था। उनके द्वारा बयान न दिए जाने की वजह से देरी हो रही थी।

एसआईटी की जांच में दोषी थे चार दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी :  बिकरू कांड को लेकर गठित एसआईटी ने जांच के बाद चार दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों को दोषी बताया था। इसमें से कानपुर के पूर्व डीआईजी अनंत देव समेत चार आईपीएस, 11 राजपत्रित पुलिस अधिकारी समेत करीब 52 पुलिसकर्मियों का नाम था।  सभी पुलिस कर्मियों के खिलाफ एसआईटी ने वृहद दंड और लघु दंड के तहत कार्रवाई करने की संस्तुति की थी।

Tags: bikru case updatebikru kandkanpur-city-crimekk sharmanewsstatevikas dubeyvikas dubey kanpurvinay tiwari
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

कोरोना

कोरोना पॉजिटिव होने पर अभी क्‍या हैं आइसोलेशन या क्‍वेरेंटीन और इलाज के नियम, जानें

4 years ago
Inspection

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सेक्टर-21 में स्थित रेस्टोरेंट, ढाबा व दुकानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के लिये सैंपल|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chitkara University Launches Punjab's First IRM India Affiliate-Licensed Global Centre for Enterprise Risk Management

Chitkara University Launches Punjab's First IRM India Affiliate-Licensed Global Centre for Enterprise Risk Management

June 3, 2026

HDFC Growth for GOOD Portfolio, A Disciplined Investment Approach for Sustainable Growth

June 3, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)