• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, June 14, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

बाबर आजम के शतक ने होप की पारी पर फेरा पानी, पाकिस्‍तान ने पहले वनडे में वेस्‍टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 9, 2022
in खेल
0
बाबर आजम

नई दिल्ली। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच मुल्तान में बुधवार को पहला वनडे मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का शतक शाई होप की शतकीय पारी पर भारी पड़ा और पाकिस्तान को 5 विकेट से जीत मिली। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और इस टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 305 रन बनाते हुए पाकिस्तान को जीत के लिए 306 रन का टारगेट दिया। पाकिस्तान ने 49.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 306 रन बनाते हुए मैच में जीत दर्ज कर ली।

बाबर आजम का शतक, मो. रिजवान व ईमाम-उल-हक की अर्धशतकीय पारी

पाकिस्तान की जीत में कप्तान बाबर आजम की शतकीय पारी तो वहीं मो. रिजवान व ईमाम-उल-हक की अर्धशतकीय पारी का बड़ा योगदान रहा। बाबर आजम ने इस मुकाबले में 109 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों की मदद से 103 रन की पारी खेली तो वहीं ओपनर ईमाम के बल्ले से 65 रन निकले और उन्होंने 71 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके लगाए। मो. रिजवान ने एक छक्का और 2 चौकों की मदद से 59 रन की पारी खेली तो वहीं खुशदिल शाह ने 4 छक्के व एक चौके के साथ 23 गेंदों पर तेज 41 रन बनाए। फखर जमां 11 रन जबकि शादाब खान ने 6 रन की पारी खेली तो वहीं मो. नवाज 8 रन बनाकर नाबाद रहे।

शाई होप ने बनाए 127 रन

पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज शाई होप ने काफी अच्छी पारी खेली और 134 गेंदों का सामना करते हुए 1 छक्का व 15 चौकों की मदद से 127 रन की पारी खेली। वहीं शामराह ब्रुक्स ने भी टीम के लिए 83 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 70 रन की पारी खेली और स्कोर को 305 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कप्तान पूरन ने 21 रन का योगदान दिया जबकि रोमवैन पावेल ने 32 रन तो वहीं रोमारियो शेफर्ड ने 25 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से हैरिस राउफ सबसे सफल गेंदबाज रहे और 10 ओवर में 77 रन देते हुए 4 विकेट चटकाए।

Tags: Babar AzamBabar Azam centurycricketheadlinesNicholas PooranPak vs WIPakistan cricket teamPakistan vs West Indies
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Avneet Kaur

अलादीन की Avneet Kaur वाकई मस्त है, अपने दिलकश अंदाज से इंटरनेट पर आग लगाती है

4 years ago
अनुष्का शर्मा

मालदीव में अनुष्का शर्मा-वामिका संग छुट्टियां मना रहे विराट, तस्वीरें देख हो जाएंगे खुश

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Parimatch Sports

Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

June 13, 2026
Jarvis Invest

Jarvis Invest- Why India’s Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

June 13, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)