ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 1, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

राजस्थान ने पंजाब को रोमांचक मुकाबले में हराया, यशस्वी का अर्धशतक, बटलर-हेटमायर की तूफानी पारी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 8, 2022
in खेल
1
राजस्थान

नई दिल्ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 52वें मैच में राजस्थान रायल्स का सामना पंजाब किंग्स के साथ हुआ। इस मैच में पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल ने टास जीत लिया और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पंजाब की टीम ने पहली पारी में बेयरस्टो की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 189 रन बनाए और राजस्थान को मैच जीतने के लिए 190 रन का टारगेट दिया। राजस्थान ने 19.4 ओवर में 4 विकेट पर 190 रन बना लिए और मैच में छह विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ राजस्थान के 14 अंक हो गए और ये टीम अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है। इस मैच में राजस्थान के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने 68 रन की पारी खेली और उन्हें प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

राजस्थान की पारी, यशस्वी जयसवाल का अर्धशतक

जोस बटलर ने 30 रन की पारी खेली और रबादा ने उन्हें राजपक्षे के हाथों कैच आउट करवा दिया। कप्तान संजू सैमसन को 23 रन पर ऋषि धवन ने धवन के हाथों कैच करवा दिया। यशस्वी जयसवाल ने 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया और उन्होंने 41 गेंदों पर 2 छक्के व 9 चौकों की मदद से 68 रन की पारी खेली। उन्हें अर्शदीप सिंह ने लिविंगस्टोन के हाथों कैच करवा दिया। देवदत्त पडीक्कल अर्शदीप सिंह की गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद हेटमायर ने 16 गेंदों पर नाबाद 31 रन की पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।

पंजाब की पारी, जानी बेयरस्टो का अर्धशतक

पंजाब के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन का बल्ला राजस्थान के खिलाफ नहीं चला और वो 12 रन बनाकर आर अश्विन की गेंद पर जोस बटलर के हाथों कैच आउट हो गए। भानुका राजपक्षे ने 18 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली और उन्हें चहल ने बोल्ड कर दिया। कप्तान मयंक अग्रवाल ने इस मैच में 15 रन की पारी खेली और वो चहल की गेंद पर बटलर के हाथों लपके गए। बेयरस्टो ने 34 गेंदों पर एक छक्का व 7 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किय और इस मैच में 40 गेंदों पर 56 रन बनाकर चहल की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। लियाम लिविंगस्टोन 22 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हुए। जितेश शर्मा ने नाबाद 38 रन बनाए जबकि ऋषि धवन ने नाबाद 5 रन की पारी खेली। वहीं चहल ने राजस्थान के लिए 3 विकेट लिए और सबसे सफल गेंदबाज रहे।

राजस्थान ने किया एक बदलाव

इस मुकाबले के लिए जहां पंजाब की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया तो वहीं राजस्थान की टीम में एक बदलाव किया गया। करुण नायर की जगह इस मैच में यशस्वी जयसवाल की वापसी हुई।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

जानी बेयरस्टो, शिखर धवन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, संदीप शर्मा।

राजस्थान रायल्स की प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान व विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।

Tags: cricketIPL 2022IPL Match reportmatch reportPBKSPBKS newsRRrr newsपंजाब किंग्सराजस्थान बनाम पंजाबराजस्थान रायल्स
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

राजपक्षे

मालदीव से सिंगापुर के लिए रवाना हुए गोटबाया राजपक्षे, सरकारी इमारतों को खाली करेंगे प्रदर्शनकारी

4 years ago
Today’s Horoscope 6th January 2023

Today’s Horoscope 6th January 2023 | आज का राशि फल दिनांक 6 जनवरी 2023

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In