विषाक्त खाना खाने से बहन की मौत, भाई गंभीर, पड़ोसियों ने सब्जी में देखे छिपकली के टुकड़े
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, February 13, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

विषाक्त खाना खाने से बहन की मौत, भाई गंभीर, पड़ोसियों ने सब्जी में देखे छिपकली के टुकड़े

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 19, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
खाना

बांदा। चिल्ला थाना के ग्राम गुगौली में मां के हाथ का बना खाना खाने से बेटी की मौत हो गई और गंभीर हालत में बेटा भी जिंदगी के लिए मौत से जंग लड़ रहा है। डॉक्टर ने खाना जहरीला होने की बात कही तो घर जाकर बर्तन देखने पर घरवालों के होश उड़ गए। इस बात की जानकारी जब मां को हुई तो वह खुद को कोसती रही।

चिल्ला थाना के ग्राम गुगौली निवासी इंसाफ अली की 12 वर्षीय पुत्री नाजिया व उसके सात वर्षीय भाई अरमान ने शुक्रवार रात एक साथ खाना खाया था। खाना उसकी मां ने बनाया था। देररात पहले नाजिया की हालत बिगड़ना शुरू हुई और उसे बेहोशी छाने लगी। बाद में उसके छोटे भाई अरमान को भी बेहोशी छाने लगी। हालत ज्यादा बिगड़ती देखकर स्वजन दोनों को गंभीर हालत में आनन-फानन जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर नाजिया को कानपुर रेफर कर दिया। स्वजन उसे कानपुर ले जा रहे थे रास्ते में उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने जहरीला खाना खाने से मौत होने की बात कही तो स्वजन ने घर जाकर बर्तन देखे तो दंग रह गए। खाने के बर्तन में मृत छिपकली के टुकड़े पड़े थे।

बिजली जाने से नहीं समझ पाई थी मां : स्वजन ने बताया कि सब्जी पकाते समय अचानक बिजली चली गई थी, जिससे मां को सब्जी में छिपकली गिरने का पता नहीं चला। सब्जी पकने के कुछ देर बाद भाई-बहन को मां ने थाली में सब्जी व रोटी परोस कर खाने को दी थी। हालत बिगड़ने के बाद स्वजन व पड़ोसियों ने सब्जी भरे भगोने में छिपकली के टुकड़े देखे हैं। दिवंगत बच्ची के नाना मुख्त्यार ने उसके पिता साउदी अरब में नौकरी करते हैं। जबकि दोनों भाई-बहन गांव में अपनी मां के साथ थे।

-छिपकली की त्वचा में जहर ज्यादा होता है। यदि वह खाने-पीने वाली किसी सामाग्री में गिर जाए। उसे बाद में पका दिया जाए तो खाद्य पदार्थ जहरीला बन सकता है। जिसको खाने से किसी की जान भी जा सकती है। पलटी, चक्कर आना, पेट खराब होने आदि के शुरुआती लक्षण प्रकट होते हैं। -डा. शैलेंद्र यादव व करन राजपूत प्रवक्ता मेडसिन विभाग रानीदुर्गावती मेडिकल कालेज

Tags: banda daughter sonbanda poison food casedaughter killed after take foodkanpur-city-common-man-issuesmother food banda casenewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

स्टीलएज महोत्सव

भारत के 100 शहरों में ‘स्टीलएज महोत्सव’ की शुरुआत — ज्वेलर्स को बीआईएस सर्टिफाइड फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के प्रति किया जा रहा है जागरूक

6 months ago
Rahul Gandhi Defamation Case

Rahul Gandhi Defamation Case: 19 साल बाद खाली किया राहुल ने सरकारी बंगला, कहा- सच बोलने की मिली सजा|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Zee CInema

Zee Cinema लेकर आ रहा है वैलेंटाइन्स डे स्पेशल ‘एक दीवाने की दीवानियत’, शनिवार 14 फरवरी रात 8 बजे

February 12, 2026
ICICI Pru SmartKid 360

ICICI Pru SmartKid 360 के साथ अपने बच्चे का भविष्य करें सुरक्षित

February 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)