• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, May 14, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में बाज नहीं आ रहे हमलावर, कैलिफोर्निया में डॉक्टर और दो नर्स पर चाकू से हमला, एक ही हालत गंभीर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 4, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
अमेरिका

लास एंजिलिस।  अमेरिका में विगत कुछ दिनों में हिंसक वारदातों में तेजी आई है। टेक्सास के एक स्कूल में गत दिनों हुई भीषण गोलीबारी में 19 छात्रों समेत 23 की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में एक युवक ने डाक्टर व दो नर्सों पर चाकू से हमला बोल दिया। तीनों घायलों को नाजुक स्थिति में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बता दें कि हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उधर, चेस्टरफील्ड के रिचमंड के समीप एक घरेलू पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की जान चली गई और पांच अन्य घायल हो गए।

लास एंजिलिस पुलिस विभाग (एलएपीडी) के अधिकारी ड्रेक मेडिसन के अनुसार हमलावर शाम चार बजे से कुछ ही समय पहले सैन फर्नांडो वैली स्थित एनसिनो हास्पीटल मेडिकल सेंटर पहुंचा। उन्होंने बताया कि हमलावर ने एक गली में अपनी कार खड़ी की और फिर आपातकालीन कक्ष में गया, जहां उसने घबराहट होने की शिकायत की, जिसके बाद उसने एक चिकित्सक और दो नर्स पर चाकू से हमला कर दिया।

दमकल अधिकारियों के अनुसार, तीनों पीड़ितों को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर ले जाया गया। पुलिस ने बाद में बताया कि एक घायल की हालत गंभीर है और उसका आपरेशन चल रहा है। तीनों घायलों को बाद में ‘डिग्निटी हेल्थ नॉर्थरिज हॉस्पिटल मेडिकल सेंटर’ में स्थिर हालत वाले मरीजों के रूप में सूचीबद्ध किया गया। पुलिस के अनुसार, एनसिनो अस्पताल की पहली मंजिल और पास के कुछ अन्य दफ्तरों को खाली करा लिया गया है। हेमिल्टन ने बताया कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि व्यक्ति पीड़ितों को पहले से जानता था।

फायरिंग की घटनाओं के मद्देनजर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के लिए अमेरिका को हमले के हथियारों पर प्रतिबंध लगाने या उन्हें खरीदने वालों के लिए उम्र निर्धारित करने की बात कही। बता दें कि अब तक 18 साल या इससे अधिक उम्र वालों के लिए हथियार खरीदने पर रोक नहीं है। लेकिन अब 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष की उम्र करने की बात कही गई है।  बाइडन ने कहा कि हमें हमला करने वाले हथियारों पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता है।

Tags: americaCalifornia Hospitalinternational newsnewsSouth California Knife AttackUS Violenceworldअमेरिका हिंसाअस्पताल में चाकू से हमला
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Today’s Horoscope 3rd February

Today’s Horoscope 3rd February 2024 | आज का राशि फल दिनांक 3 फरवरी 2024

2 years ago
Mahavir Vinod Rana

वर्ल्ड चैंपियन महावीर विनोद राणा के पांच शिष्य वेदांता एयरटेल हाफ मैराथन में लेंगे हिस्सा।

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

"Lighting World & Home Tech Expo" by ELCOMA and Ace Exhibitions is Set to Illuminate the Future of Smart Lighting and Home Technology in India

"Lighting World & Home Tech Expo" by ELCOMA and Ace Exhibitions is Set to Illuminate the Future of Smart Lighting and Home Technology in India

May 14, 2026

TVS Motor Records 30% Growth in Revenue and 40% Growth in Operating PBT in FY 2025-26

May 14, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)