ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, October 7, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

नागरिकों की सुविधा के लिए लगाए जा रहे हैं समाधान शिविर : उपायुक्त (Deputy Commissioner) आर.के. सिंह

नागरिकों ने कहा- एक ही जगह पर सभी अधिकारी मिलने से मिली है बड़ी राहत

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 14, 2024
in हरियाणा
0
Deputy Commissioner

उपायुक्त (Deputy Commissioner) आर.के. सिंह ने वीरवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ लघु सचिवालय अपने कार्यालय में सुबह 9 बजे 11 बजे तक समाधान शिविर लगाकर नागरिकों की समस्याएं सुनी। समाधान शिविर में 94 लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, इनमें से 23 समस्याएं परिवार पहचान पत्र, 16 समस्याएं पेंशन से संबंधित थी। उपायुक्त ने समस्याओं से संबंधित विभागों के अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं का निवारण करने के निर्देश दिए। वहीं दूसरी ओर समाधान शिविर में पहुंचे लोगों ने कहा कि सभी अधिकारी एक जगह पर मिलने से इनको काफी राहत मिली है।

 ये भी पड़े– भूटान में सिरसा (Sirsa) के युगल दंपति को मिला अंतरराष्ट्रीय मानस हिंदी-सेवी सम्मान

समाधान शिविर में नागरिकों द्वारा पेयजल की समस्या लेकर आने पर उपायुक्त ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाए। लोगों को निर्बाध रूप से बिजली और पर्याप्त मात्रा में पेयजल मिले। इसी प्रकार एक ग्रामीण द्वारा 100 वर्ग गज के प्लाट का कब्जा दिलवाने की समस्या पर तुरंत संज्ञान लेते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन भी गांवों में सरकार द्वारा महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत 100 गज के प्लॉट दिए गए हैं और उन पर किसी अन्य व्यक्ति का कब्जा है, उन्हें तुरंत खाली करवा कर असल व्यक्ति को प्लॉट का कब्जा दिलवाया जाए।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

समाधान शिविर में सुबह 9:00 बजे से ही फरियादी पहुंचने शुरू हो गए। उसके बाद एक-एक करके उपायुक्त (Deputy Commissioner) ने अपने पास बुलाया और उनकी समस्याओं को सुना। उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जनता से सीधे रूप से जुड़े विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील होकर कार्य करें। सरकार के निर्देशानुसार जरूरतमंद लोगों को पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

समाधान शिविर में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे नागरिकों ने कहा कि उपायुक्त द्वारा शिविर लगाने सूचना पाकर ही वे अपनी समस्या लेकर यहां पहुंचे हैं। एक ही जगह पर उनको सभी अधिकारी मिले हैं, इससे उनको बहुत बड़ी राहत मिली है। एक समस्या को लेकर अलग-अलग कार्यों का कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़े हैं। स्वयं उपायुक्त ने उनकी समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को उनकी उनकी दरखास्त सौंपी हैं।

समाधान शिविर में उपायुक्त के पास अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे नागरिकों ने कहा कि अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को गौर से सुना है और जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है। शिविर लगने से उनको काफी राहत मिली है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, अतिरिक्त उपायुक्त (Deputy Commissioner)  डा. विवेक भारती, डीएमसी सुरेंद्र, सीईओ जिला परिषद सुभाष चंद्र, एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: Deputy CommissionerHaryanaR.K. LionSolution Camps
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

HDFC

HDFC के ग्राहकों को झटका! देनी होगी ज्यादा ईएमआई, कंपनी ने महंगा किया होम लोन

4 years ago
Raksha Bandhan Gift

Raksha Bandhan Gift Ideas for your Siblings: The Ultimate Gadgets Gift-Guide

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In