• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, July 23, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

सपा के पूर्व विधायक और उनके भाई की 29 करोड़ रुपये की संपत्ति होगी कुर्क, पुलिस ने चस्पा किया नोटिस

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 22, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
पूर्व विधायक

आगरा। गैंगस्टर मामले में जेल में बंद सपा नेता अलीगंज, एटा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव की 28 करोड़ 81 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क होगी। प्रशासन ने संपत्ति चिह्नित कर मंगलवार को कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया। इस दौरान शहर में आवास पर मिली एक कार जब्त कर ली गई। दोनों भाइयों की एटा, अलीगंज तहसील के साथ आगरा, लखनऊ और कानपुर में भी संपत्तियां हैं, जो अवैध कमाई से अर्जित की गई हैं।

एटा जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल ने 18 जून को कुर्की की कार्रवाई के आदेश दिए थे। मंगलवार को पुलिस की टीम शहर में प्रेम नगर स्थित सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव के आवास पर पहुंची और वहां संपत्ति कुर्क करने के लिए 14 (1) का नोटिस चस्पा कर दिया। पूर्व विधायक को जेल में नोटिस तामील कराया गया है। दोनों भाइयों और उनकी पत्नियों के नाम 28 करोड़ 81 लाख 21 हजार 549 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ 81 और पूर्व विधायक के खिलाफ 78 मुकदमे दर्ज हैं। 10 जून को पूर्व विधायक जेल भेजे जा चुके हैं।

गैंग बनाकर अर्जित की अनाप-शनाप संपत्ति

सपा विधायक रामेश्वर यादव और उनके भाई जुगेंद्र यादव पर आरोप है कि उन्होंने गैंग बनाकर अवैध संपत्ति अर्जित की है। पूर्व विधायक ने अपने व पत्नी राममूर्ति यादव तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने खुद व अपनी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा यादव के नाम पर अनाप शनाप चल-अचल संपत्ति अर्जित की। जुगेंद्र और उनकी पत्नी के नाम 15 करोड़ 45 लाख 97 हजार 735 रुपये तथा पूर्वविधायक रामेश्वर और उनकी पत्नी के नाम 13 करोड़ 35 लाख 23 हजार 814 रुपये की संपत्ति अर्जित की गई। प्रशासन ने तीन माह का समय आरोपितों को दिया है। एटा के अलावा लखनऊ, कानपुर, आगरा आदि शहरों में स्थिति संपत्ति कुर्क करने के लिए वहां के जिलाधिकारी को नोटिस भेजकर कार्रवाई करने को कहा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाह ने बताया कि संपत्तियां कुर्क करने के लिए नोटिस चस्पा किया गया है तथा पूर्व विधायक को जेल में नोटिस तामील कराया है।

Tags: agra-city-crimecrime in politicsFormer MLA of Samajwadi partynewsSamajwadi PartystateUP Politics
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Ashima

मिलें आशिमा (Ashima) से जो एमेज़ॉन इंडिया में ग्लोबल सिक्योरिटी ऑपरेशंस को सपोर्ट करती हैं

3 years ago
सिनेमा

फर्जी दस्तावेज बनाकर सिनेमा घर के मालिक से ही कर दी सिनेमाघर की डील, शातिरों के प्लान का हुआ पर्दाफाश

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Finance

Loan Fest 2026: Apply for a Bajaj Finance Personal Loan Online with Attractive Offers

July 23, 2026
California Walnut

Spread the Goodness: Homemade California Walnut Spreads You ,l Want to Keep on Hand

July 23, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)