• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, July 25, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

एसबीआई के मुख्य प्रबंधक समेत तीन लोगों पर सहायक प्रबंधक की आत्महत्या मामले में केस दर्ज

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 24, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
सहायक प्रबंधक

गोंडा। भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा में तैनात सहायक प्रबंधक रिचा पांडेय की मौत के मामले में बैंक प्रबंधक, प्रबंधन व दो अन्य पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा मृतका के भाई अनमोल पांडेय की तहरीर पर हुआ है। रिचा पांडेय के कमरे में मिले सुसाइड नोट में बैंक प्रबंधक, प्रबंधन व उच्चाधिकारियों समेत दो अन्य को मौत का जिम्मेदार ठहराया गया है। पुल‍िस ने मृतका का मोबाइल भी अपनी कस्‍टडी में ले ल‍िया है।

नगर कोतवाली के प्रजापति पुरम जानकी नगर निवासी अनमोल पांडेय ने दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी बहन रिचा पांडेय का विवाह दो वर्ष पूर्व न्यू इंदिरा नगर कालोनी निवासी निखिलेश शुक्ल के साथ हुआ था। उसके एक वर्ष का बेटा भी है। उसकी बहन रिचा पांडेय भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा में सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात थी।

अनमोल ने कहा कि बुधवार की सुबह वह आधार कार्ड लेने बहन रिचा के घर गया तो वहां देखा कि उसकी बहन का शव कमरे में पड़ा हुआ है। कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला। सुसाइड नोट में रिचा ने मौत का जिम्मेदार मुख्य शाखा के बैंक प्रबंधक रवींद्र सिंह, शहर स्थित दुखहरण नाथ मंदिर निकट निवासी यामिका चौरसिया, उसके पिता राकेश चौरसिया, बैंक प्रबंधन व उच्चाधिकारियों को ठहराया है।

मामले में एफडी (फिक्स डिपाजिट) व भुगतान का मामला सामने आ रहा है। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने कहा कि मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा कर सभी बिंदुओं की जांच कराई जा रही है।

सुसाइड नोट में किए गए जिक्र का अंश : अनमोल पांडेय अपनी बहन रिचा पांडेय के कमरे में पाए जिस सुसाइड नोट का दावा कर रऐ हैं उसमें रिचा ने लिखा है कि एक छोटी सी गलती को लेकर बैंक प्रबंधन व उच्चाधिकारी उसका मानसिक शोषण कर रहे हैं। उसे बिना वजह के प्रताड़ित किया जा रहा है। इससे हार कर वह आत्महत्या कर रही है। सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार बैंक प्रबंधन है जो उसकी सात साल की बेदाग सेवा को नजर अंदाज कर उसे कटघरे में खड़ा कर रही है। इसके अलावा यामिका चौरसिया व उसके पिता राकेश चौरसिया पर भी विश्वासघात का आरोप लगाया है।

आरोप निराधार : भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के प्रबंधक रवींद्र सिंह ने कहा कि उन पर जो भी आरोप लगाया जा रहा वह निराधार है। उन्होंने रिचा पांडेय को न कोई नोटिस दी है और न ही जवाब तलब किया था।

Tags: FIR on SBI managerlucknow-city-crimenewsSBI assistant manager suicidestatesuicide in Gondaमह‍िला ने आत्‍महत्‍यासहायक प्रबंधक ने की आत्‍महत्‍या
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Sirsa

विष्णु सिंगला को सौंपी रोटरी क्लब सिरसा (Sirsa) सीनियर की कमान

2 years ago
Hindu woman

राजस्थान में हिन्दू महिला से बलात्कार कर, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, फिर जबरन की महिला से शादी|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Glomo Secures Visa's Principal Membership, Becomes India's First Non-Bank Acquirer to Join the Network

Glomo Secures Visa's Principal Membership, Becomes India's First Non-Bank Acquirer to Join the Network

July 24, 2026
Boult Earbuds in India 2026: Five Reasons They are the Smartest Budget Pick

Boult Earbuds in India 2026: Five Reasons They are the Smartest Budget Pick

July 24, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)