ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, October 6, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

घूसखोरी में रेलवे के अधिकारी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, डिप्टी सीएमएम के पद तैनात हैं आलोक, 32.10 लाख बरामद

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 4, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
रेलवे

लखनऊ। सीबीआइ की टीम ने शुक्रवार को आलमबाग स्थित रेलवे के उप मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक मिश्र के कार्यालय पर छापा मारा। जिस समय छापा मारा गया आलोक मिश्र अपने कार्यालय में ही थे। देर शाम तक सीबीआइ आलोक मिश्र से पूछताछ कर रही थी। किसी को भी कार्यालय के भीतर जाने और यहां से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई। बता दें क‍ि रेलवे के स्क्रैप के निस्तारण से जुड़ा काम भी आलोक मिश्र के पास है।

रेलवे भर्ती से जुड़ी एक जांच में दिल्ली की सीबीआइ टीम ने लखनऊ में उप मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक मिश्र के यहां छापेमारी की है। शुक्रवार सुबह करीब 11:45 बजे दिल्ली की सीबीआइ टीम आलमबाग स्थित कैरिज व वैगन वर्कशाप के ठीक बगल में स्टोर डिपो में छापेमारी की। यहां उप मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक मिश्र का कार्यालय बंद करके सीबीआइ ने पूछताछ शुरू की।

जिस समय सीबीआइ की छापेमारी हुई उस समय आलोक मिश्र नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के शाखा सचिव अभिषेक वाजपेयी सहित कई पदाधिकारी व कर्मचारियों के साथ बैठक कर रहे थे। सीबीआइ ने आलोक मिश्र के साथ भीतर बैठे सभी लोगों एक जगह रोक लिया। सभी के मोबाइल फोन भी सीबीआइ ने जब्त कर लिया। जिसके बाद आलोक मिश्र से पूछताछ शुरू हो गई। देर शाम तक कोई भी रेलकर्मी आलोक मिश्र के कार्यालय से बाहर नहीं निकल सका।

तीन महीने पहले हुई तैनाती : आलोक मिश्र की आलमबाग स्थित कैरिज वर्कशाप के पास स्थित स्टोर में इसी साल 27 मार्च को तैनाती हुई थी। इससे पहले वह करीब डेढ़ महीने चारबाग स्थित मंडल रेल अस्पताल में तैनात थे। अस्पताल से पहले वह आधुनिक रेल कोच फैक्ट्री रायबरेली में भी तैनात रह चुके हैं। मौजूदा तैनाती वाली जगह पर रेलवे के स्क्रैप के निस्तारण से जुड़ा काम भी आलोक मिश्र के पास है।

Tags: CBI raidCBI raid in railway officeCBI raid in railway officer officelucknow-city-autonewsRailway newsstateUP Crimeup news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Shobha Yatra

श्री हनुमान मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट के 26वें वार्षिक महोत्सव पर निकाली भव्य शोभा यात्रा, अनेक स्थानों पर हुआ फूलों से स्वागत|

3 years ago
Medical Stores

जिला में इस वर्ष 31 मेडिकल स्टोर (Medical Stores) सील गए किए

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Sapthagiri NPS University Launches Its First Agentic AI Programme in Collaboration with Google

October 6, 2026
Introducing MOMENTUM 5 Series in India: Your Sound Revelation Starts Here

Introducing MOMENTUM 5 Series in India: Your Sound Revelation Starts Here

October 5, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In