• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, June 13, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

पहले फोन पर धमकी फिर घर में घुसकर भाइयों पर बरसाई गोली

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 25, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
गोली

मेरठ। मेरठ में शुक्रवार की रात को दो वारदातों में एक युवक की हत्‍या कर दी गई वहीं दो भाइयों को गोली मार दी। लिसाड़ी गेट के समर गार्डन में घर में घुस कर दो भाइयों को गोली मार दी गई है। भीड़ ने एक हमलावर को पकड़कर पीट-पीट कर अधमरा किया। उसका दूसरा साथी मौके से भाग गया। तीनों घायलों को पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हमले के पीछे स्कूटी में टक्कर लगने का मामूली विवाद सामने आ रहा है। दूसरी तरफ शाहजहां कॉलोनी में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

हथियार लेकर घर में घुसे थे हमलावर

लिसाड़ी गेट के समर गार्डन निवासी शाहबुद्दीन के घर पर पत्नी अमीर जहां और बेटे सलमान, शोएब और तालीम बैठे हुए थे। तभी पड़ोसी इमरान, अरमान और पकौड़ी अपने कुछ साथियों के साथ हाथों में हथियार लेकर घर में घुस गए। हमलावरों के घर मे घुसने पर शाहबुद्दीन के बेटे सलमान और शोएब ने विरोध किया। हमलावरों ने शाहबुद्दीन के परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। एक गोली सलमान के पेट में लगी है। दूसरी गोली शोएब के कंधे में लग गई है। दोनों को खून से लथपथ देख परिवार के लोगों ने शोर मचा दिया। तभी आसपास की भीड़ ने हमलावरों को घेर लिया।

एक हमलावर को अधमरा किया

एक हमलावर पकौड़ी को भीड़ ने पकड़ कर पिटाई कर दी। भीड़ ने पकौड़ी को पीट-पीटकर अधमरा कर भी सड़क पर डाल दिया। मौका पाकर उसके अन्य साथी भाग गए। सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायल सलमान, शोएब और हमलावर पकौड़ी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया का कहना है कि चार दिन पहले इमरान और सलमान की बाइक और स्कूटी बिजली बंबा बाईपास पर गिर गई थी, जिसे लेकर दोनों में विवाद हो गया था। उसी समय इमरान ने सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी।

फोन पर पहले दी गई थी धमकी

उसके बाद भी इमरान में सलमान को फोन पर धमकी दी थी। शुक्रवार को इमरान अपने साथियों संग घर में घुस गया और हमला कर दिया।देर रात दूसरी घटना शाहजहां कॉलोनी में हुई है, जहां हनीफ के खेत में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है । हत्या के पीछे पुलिस आपसी विवाद मानकर चल रही है।

इनका कहना है

सलमान और शोएब पर हुआ हमला अभी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की विस्तार से जांच कर रही है। हमलावर पकौड़ी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। दूसरी घटना में शाहजहां कालोनी में युवक का शव मिला है। जिसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस मृतक की पहचान में जुटी हुई है।

– अरविंद चौरसिया, सीओ कोतवाली 

Tags: Crime In MeerutMeerut Crime Newsmeerut-city-crimemurder in meerutMurder Of Youth In Meerutnewsshot two brothersstateUP Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

किंडरगार्टन

चीन के किंडरगार्टन में चाकुओं से हमला, तीन की मौत और छह घायल

4 years ago
M3M Foundation

M3M Foundation Ignites Hope for Irular Women in Tamil Nadu's Remote Interiors

3 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Project Management Institute

Project Management Institute (PMI) Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

June 12, 2026
Crompton

Crompton Enters House Wires

June 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)