• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, June 28, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

ओपी राजभर को फिर अखिलेश की AC से दिक्कत, हार के लिए बताया जिम्मेदार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 27, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
राजभर

लखनऊ। ओपी राजभर: उत्तर प्रदेश में लोकसभा उपचुनाव के रविवार को आए नतीजों से समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के त्यागपत्र से रिक्त हुई आजमगढ़ और पार्टी के महासचिव मोहम्मद आजम खां के पार्टी के इस्तीफे से खाली हुई रामपुर लोक सभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को जीत मिली है।

आजमगढ़ और रामपुर दोनों सीटों पर हार का ठीकरा समाजवादी पार्टी के सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर फोड़ा है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की हार से अखिलेश यादव ने कोई सीख नहीं ली। उपचुनाव में वह वातानुकूलित कमरे से बाहर नहीं निकले।

लोकसभा उपचुनाव का परिणाम आने के बाद पत्रकारों से बातचीत में ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह अखिलेश यादव ने उपचुनाव में भी नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशी दिए। प्रत्याशियों के प्रचार के लिए एसी कमरों से बाहर नहीं निकले।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को आगे की राजनीति के लिए भाजपा की तरह घर से निकल कर पार्टी संगठन को मजबूत करना होगा। यदि वह निकले होते तो आजमगढ़ में इतने कम मतों से हार नहीं देखनी पड़ती। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी पार्टी के 324 लोगों के साथ लगातार आजमगढ़ में जमे रहे, यदि उन्होंने 12 दिन समय नहीं दिया होता तो आजमगढ़ में लाखों वोटों से हार का मुंह देखना पड़ता।

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उपचुनाव में अखिलेश यादव को पहले दिन से भाजपा-बसपा गठजोड़ का पता था। रामपुर में बसपा ने प्रत्याशी नहीं दिया। भाजपा के दबाव में आजमगढ़ में पार्टी से निकाले गए नेता को बुलाकर बसपा ने प्रत्याशी बना दिया। यह स्थिति देख अखिलेश यादव को सावधान हो जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही अखिलेश यादव से मुलाकात कर उन्हें क्षेत्र में निकलने और पार्टी संगठन को मजबूत करने की सलाह देंगे।

Tags: lucknow-city-politicsnewsOmprakash RajbharOP RajbharOP Rajbhar on Akhilesh YadavSBSP President Omprakash Rajbharstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

PCS-2021

PCS-2021 का रिजल्ट घोषित, प्रतापगढ़ के अतुल ने किया टॉप, यहां देखें टॉप 10 लिस्ट

4 years ago
Domestic violence

राजकीय महाविद्यालय कालका में घरेलू हिंसा जागरूकता विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chennais Amirta

800 Students Graduate at Chennais Amirta Graduation Ceremony as Industry-Ready Hospitality Professionals

June 27, 2026
Bangalore

Bloom Avenue: A Year-Round Flower Corridor on Bengaluru Major Arterial Road in Kempegowda Layout

June 27, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)