• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, May 30, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

‘अखिलेश यादव को लगी AC की हवा, क्षेत्र में निकलकर नेताओं से करें मुलाकात’, ओमप्रकाश राजभर की सपा प्रमुख को नसीहत

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 23, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
ओमप्रकाश राजभर

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा ) के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को एयर कंडीशनर की हवा छोड़ घर से बाहर निकल कर लोगों तथा कार्यकर्ताओं से मिलने और अपने संगठन को मजबूत करने की सलाह दी है। राजभर ने मऊ में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर अपने विवादित बोल के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को ही निशाने पर ले लिया है। राजभर ने कहा कि अखिलेश को वातानुकूलित कमरे की आदत लग गई है। मैंने उन्हें सलाह दी है कि वह एसी कमरे से बाहर निकले और लोगों के बीच जाएं।

यह पूछने पर कि अखिलेश यादव उनकी बात का बुरा नहीं मानेंगे, राजभर ने कहा कि सच कड़वा होता है और मैंने कोई गलत बात नहीं कही है। यह पूछने पर कि आखिर यह बात कहने की जरूरत क्यों पड़ रही है, राजभर ने कहा कि सपा नेता शिकायत करते हैं कि अखिलेश उनसे मिलते नहीं। अखिलेश को ज्यादा से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में जाना चाहिए।

ओमप्रकाश राजभर ने आगे कहा कि उनकी पार्टी के नेताओं ने मुझसे कहा कि मुझे अखिलेश यादव को यह बात कहनी चाहिए ताकि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलें और पार्टी को मजबूत करें। सपा नेताओं ने मुझसे यह भी शिकायत की है कि अखिलेश को जिन नवरत्न ने घेर रखा है, उनकी वजह से ही इस बार उत्तर प्रदेश में सरकार नहीं बन सकी। लोग तो वोट देने के लिए तैयार थे। लेकिन वह खुद ही वोट लेने के लिए तैयार नहीं थे।

राजभर ने यह भी कहा कि मैंने अपनी पार्टी अपने दम पर बनाई है और उसे मजबूत बनाया है। जिसे मेरी जरूरत होगी, वह खुद मेरे पास आएगा। गौरतलब है कि राजभर की पार्टी सुभासपा और सपा ने विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था। जिसमें उसे छह सीटों पर कामयाबी मिली थी।

Tags: lucknow-city-politicsnewsOmprakash RajbharOP RajbharOP Rajbhar on Akhilesh YadavSBSP President Omprakash RajbharSP President Akhilesh YadavstateSuheldev Bharatiya Samaj Party
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Bajaj Finance

Get Low-interest Personal Loans with Flexible Terms from Bajaj Finance

3 months ago
Bhabiji Ghar Par Hain

Bhabiji Ghar Par Hain की अंगूरी भाबी और मनमोहन तिवारी ने इंदौर में बड़े ही उत्साह से गणेश चतुर्थी मनाई!

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

EC-Council

EC-Council Launches ADG AI Framework and Self-Assessment Tool to Help Organizations Secure and Govern AI at Scale

May 30, 2026
fischer India

fischer India Recognized as a Great Place to Work for 2026-27, for the 4th Year in a Row

May 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)