• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, May 12, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

लग्जरी आइटम, सिन गुड्स पर GST रेट में नहीं होगा कोई चेंज, पेट्रोल-डीजल पर अभी कोई फैसला नहींः रेवेन्यू सेक्रेटरी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 7, 2022
in व्यापार
0
GST

नई दिल्ली। राजस्व सचिव तरुण बजाज ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी (GST) के दायरे में लाने में अभी वक्त लगेगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल व डीजल केंद्र व राज्य दोनों के राजस्व का मुख्य जरिया है। जीएसटी में आने के बाद केंद्र व राज्य दोनों को अपने राजस्व के प्रभावित होने की आशंका है। इसलिए पेट्रोल व डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने में समय लग सकता है, लेकिन बाद में इसे जीएसटी के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी वस्तुओं को एक ही समय में जीएसटी के दायरे में नहीं लाया जा सकता है। पेट्रोल व डीजल की लगातार बढ़ती कीमत को देखते हुए इसे जीएसटी के दायरे में शामिल करने की मांग लगातार उठती रही है।

सोमवार को औद्योगिक संगठन एसोचैम के कार्यक्रम में बजाज ने कहा कि विलासिता से जुड़ी वस्तुओं पर 28 फीसद जीएसटी (GST) जारी रहेगा। लेकिन बाकी के पांच, 12 व 18 फीसद वाले तीन जीएसटी स्लैब को दो करने पर विचार के लिए हम तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे विकासशील देश में लोगों की आय के बीच काफी अंतर है, इसलिए विलासिता संबंधी वस्तुओं पर 28 फीसद जीएसटी को जारी रखना जरूरी है। बजाज ने कहा कि पहले हम 5, 12 और 18 फीसद के स्लैब को दो स्लैब में बदल सकते हैं और फिर यह देखेंगे कि इस बदलाव का क्या असर होता है ताकि यह भी पता चल सकेगा कि भविष्य में जीएसटी का एक ही स्लैब किया जा सकता है या नहीं।

सूत्रों के मुताबिक 12 और 18 फीसद वाले दो जीएसटी (GST) स्लैब की जगह 15-16 फीसद का एक जीएसटी स्लैब लाया जा सकता है। गत 28-29 जून को चंडीगढ़ में आयोजित जीएसटी काउंसिल की बैठक में जीएसटी स्लैब के बदलाव पर विचार किया जाना था, लेकिन इसे अगले तीन माह के लिए टाल दिया गया है। फिलहाल महंगाई को देखते हुए भी जीएसटी स्लैब में बदलाव को टाला गया क्योंकि इससे महंगाई में बढ़ोतरी हो सकती थी।

सरकार राजकोषीय घाटे के लक्ष्य पर कायम 

वित्त मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक तमाम चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति मजबूत है। इसलिए सरकार राजकोषीय घाटे के अपने लक्ष्य पर कायम है। चालू वित्त वर्ष 2022-23 में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 6.4 फीसद रहने का लक्ष्य रखा गया है । वित्त मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से निश्चित रूप से चालू खाते के घाटे में बढ़ोतरी होगी। अमेरिकी फेडरल बैंक की तरफ से ब्याज दर बढ़ाने से डॉलर के मुकाबले सभी करेंसी के मूल्य में गिरावट आई है और रुपया भी इससे प्रभावित हुआ है।

Tags: ASSOCHAMbizbusinessdieselGoods and service taxGSTGST on FuelpetrolRevenue secretaryTarun Bajaj
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

YRF

दर्शकों की मांग के कारण YRF 11 नवंबर को विदेशों में टाइगर 3 रिलीज करेगा!

3 years ago
Hot Flashes

गर्मियों में कई लोगों को होती है Hot Flashes की समस्या, कहीं आपको तो नहीं! जानें लक्षण और बचने के उपाय

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bisleri Unveils Patriot Limited-Edition Packs Featuring Mammootty and Fahadh Faasil

Bisleri Unveils Patriot Limited-Edition Packs Featuring Mammootty and Fahadh Faasil

May 12, 2026
Gurugram Sustains Real Estate Growth Amid Rapid Urban Expansion

Gurugram Sustains Real Estate Growth Amid Rapid Urban Expansion

May 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)