पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम करे मालामाल, बच्चे से लेकर बूढ़े खुशहाल!
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, March 6, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम करे मालामाल, बच्चे से लेकर बूढ़े खुशहाल!

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 7, 2022
in व्यापार
0
पोस्ट ऑफिस

नई दिल्ली। अगर आप बैंक एफडी (Bank FD) की कम ब्याज दर और शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से बचते हुए अपने पैसे पर बेहतर रिटर्न चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स (Post Office Saving Schemes) को जरूर आजमाएं। भारतीय डाक उन व्यक्तियों को निवेश के बेहतरीन अवसर प्रदान करता है जो पैसा लगाने के लिए एक सुरक्षित योजना में की तलाश में हैं। पोस्ट ऑफिस की योजनाएं उन लोगों के लिए बचत का एक बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं जो ज्यादा जोखिम उठाना पसंद नहीं करते हैं। इंडिया पोस्ट की योजनाएं सरकार के समर्थन से चलाई जाती हैं, इसलिए वे अधिक सुरक्षित मानी जाती हैं। इसके अलावा इन योजनाओं में निवेश करने परआयकर की धारा 80सी के तहत कर में छूट भी मिलती है। ऐसी ही एक योजना है किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra- KVP)। इसे पहली बार 1988 में लॉन्च किया गया था। वर्तमान में इसमें 6.9 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है। आइए, हम आपको इस स्कीम के बारे में विस्तार से बताते हैं।

दस साल में दोगुना होगा पैसा

इस बचत योजना में ब्याज दर 6.9 फीसद है। इसमें सालाना चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है। निवेश की गई राशि 10 साल और 4 महीने में दोगुनी हो जाती है। खाता खोलने के लिए आपको अधिक पैसा लगाने की जरूरत भी नहीं है। महज 1,000 रुपये से आप किसान विकास पत्र खरीद सकते हैं। वहीं, पैसा लगाने की अधिकतम कोई सीमा नहीं है।

कौन लगा सकता है पैसा

इस योजना के तहत कितने भी खाते खोले जा सकते हैं। इंडिया पोस्ट की वेबसाइट के अनुसार, इस योजना में ये लोग पैसा लगा सकते हैं-

-कोई भी वयस्क इस योजना में अपना खाता खोल सकता है।

-अधिकतम 3 वयस्क मिलकर संयुक्त खाता खोल सकते हैं।

-नाबालिग या कमजोर दिमाग वाले व्यक्ति की ओर से कोई अभिभावक खाता खोल सकता है।

-10 साल से ऊपर का एक नाबालिग भी अपने नाम पर खाता खोल सकता है।

मच्योरिटी अवधि

वर्तमान में इस योजना की परिपक्वता अवधि 124 महीनों की है, जबकि लॉक-इन पीरियड 30 महीने का है। आप चाहें तो मच्योरिटी से पहले भी केवीपी खाता बंद कर सकते हैं। एकल खाते में खाताधारक की मृत्यु पर या जॉइंट एकाउंट में किसी एक या सभी खाताधारकों की मृत्यु होने पर इस खाते को जब्त किया जा सकता है। किसी मामले में कोर्ट के आदेश पर भी यह खता बंद किया जा सकता है। इसके अलावा जमा करने की तारीख से 2 साल 6 महीने बाद भी आप खाता बंद कर सकते हैं।

खाते का ट्रांसफर

KVP को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को केवल निम्नलिखित शर्तों पर ट्रांसफर किया जा सकता है-

(i) नॉमिनी/कानूनी उत्तराधिकारियों को खाताधारक की मृत्यु पर

(ii) संयुक्त खाताधारकों को किसी एक खाता धारक की मृत्यु पर

(iii) न्यायालय के आदेश पर

(iv) किसी अधिकारी द्वारा खाता गिरवी रखने पर।

लोन में आसानी

अगर आप किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) में निवेश करते हैं तो KVP सर्टिफिकेट पर आपको लोन भी मिल सकता है। ऐसे लोन के लिए आपको ब्याज भी कम देना होगा।

Tags: bizbusinessHigh ReturnIndia PostInvestmentKisan Vikas PatraPost Office Saving Scheme
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

क्वाड

क्वाड: अगले महीने टोक्यो में फिर होगी पीएम मोदी और जो बाइडन की मुलाकात, चीन की बढ़ सकती है टेंशन

4 years ago
Lawrence Bishnoi gang

‘लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा मिली पिस्टल से हुई थी माफिया अतीक की हत्या’, शूटर्स का NIA के सामने कबूलनामा|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

SBTi

SBTi Calls for Wider Adoption to Build Resilient Food Systems in the Global South

March 6, 2026
BMC Helix

BMC Helix Brings Together Top GSI Partners for SPEX 2026 in Phuket

March 6, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)