• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, June 21, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

अगस्त के पहले सप्ताह तक स्पाइसजेट से अलग हो जाएगी SpiceExpress: चेयरमैन

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 11, 2022
in व्यापार
1
SpiceExpress

नई दिल्ली। स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने बताया कि बैंकों और शेयरधारकों ने एयरलाइन से कार्गो और लाजिस्टिक कंपनी SpiceExpress को अलग करने को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि यह विभाजन अगस्त के पहले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। स्पाइसजेट ने पिछले साल 17 अगस्त को कहा था कि वह कार्गो और लाजिस्टिक सेवाओं की अपनी सब्सिडियरी कंपनी स्पाइसएक्सप्रेस को बिक्री के आधार पर अलग करेगी। कंपनी ने बताया कि इससे उसे स्वतंत्र रूप से धन जुटाने और तेजी से वृद्धि हासिल करने में मदद मिलेगी।

कारण बताओ नोटिस जारी 

स्पाइसजेट इस समय नियामकीय जांच के घेरे में है। पांच दिन पहले एयरलाइन को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, क्योंकि उसके विमानों में 19 जून से तकनीकी खराबी की कम से कम आठ घटनाएं हुईं थीं।

स्पाइसएक्सप्रेस नाम की होगी एक अलग कंपनी 

डीजीसीए ने कहा कि एयरलाइन सुरक्षित, कुशल और भरोसेमंद हवाई सेवाएं देने में विफल रही है। इस नोटिस का जवाब देने के लिए स्पाइसजेट को तीन सप्ताह का समय दिया गया है। एयरलाइन पिछले चार साल से घाटे में चल रही है। दूसरी ओर SpiceExpress का राजस्व बढ़ रहा है। अजय सिंह ने कहा, ‘स्पाइसएक्सप्रेस नाम की एक अलग कंपनी होगी। हालांकि, इसका स्वामित्व स्पाइसजेट के पास होगा।’

18 दिनों में इस तरह की करीब 8 घटनाएं

आपको बता दें कि स्पाइसजेट के कई विमानों में पिछले कुछ समय से तकनीकी खराबी देखी गई है। बीते 5 जुलाई को भी स्पाइस जेट बोइंग 737 मालवाहक (कार्गो विमान) को वापस कोलकाता में लैंड कराया गया। यह विमान कोलकाता से चीन के चोंगकिंग जा रहा था। पिछले 18 दिनों में इस तरह की करीब 8 घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जहां यात्री विमानों की तकनीकी गड़बड़ी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। इसके बाद अब नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने स्पाइस जेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ऐसे में स्पाइसजेट अब कार्गो और लाजिस्टिक सर्विस मुहैया कराने वाली अपनी सब्सिडियरी कंपनी स्पाइसएक्सप्रेस(SpiceExpress) को बिक्री के आधार पर अलग कर रही है।

Tags: bizbusinessSpicejetSpiceJet airlinesSpiceX to split from SpiceJetSpiceXpressस्पाइसजेट
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

BCCI

SC में गांगुली-जय शाह के कार्यकाल को बढ़ाने की BCCI की याचिका पर आज होगी सुनवाई

4 years ago
प्रेमिका

प्रेमी के तिलक समारोह में पहुंची गर्भवती प्रेमिका, रिश्तेदारों के सामने खोली पोल

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

HOPE Foundation

BD India and the HOPE Foundation Committed to Helping Upskill Young Adults

June 21, 2026
Hyderabad

Hyderabad- Come to Telangana with Ideas, We Assure Encouragement to Turn them into Reality: Sridhar Babu, IT Minister

June 21, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)